फटाफट (25 नई पोस्ट):

कृपया निम्नलिखित लिंक देखें- Please see the following links

दिसम्बर माह की यूनिकवि एवं यूनिपाठक प्रतियोगिता का हिस्सा बनिए


यूनिकोड (हिन्दी) के प्रयोग के प्रचार-प्रसार हेतु हिन्द-युग्म विगत् २ वर्षों से प्रत्येक माह यूनिकवि एवम् यूनिपाठक प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। जिसके माध्यम से १० कवियों और ४ पाठकों को पुरस्कृत तथा सम्मानित किया जाता है। अभी कल ही पाठक नये यूनिकवि और यूनिपाठिका से परिचित हो चुके हैं। दिसम्बर २००८ की यूनिकवि एवम् यूनिपाठक प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियाँ आमंत्रित की जाती हैं-

यूनिकवि बनने के लिए-

१) अपनी कोई मौलिक तथा अप्रकाशित कविता १५ दिसम्बर २००८ की मध्यरात्रि तक hindyugm@gmail.com पर भेजें।

(महत्वपूर्ण- मुद्रित पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित रचनाओं के अतिरिक्त गूगल, याहू समूहों में प्रकाशित रचनाएँ, ऑरकुट की विभिन्न कम्न्यूटियों में प्रकाशित रचनाएँ, निजी या सामूहिक ब्लॉगों पर प्रकाशित रचनाएँ भी प्रकाशित रचनाओं की श्रेणी में आती हैं।)

२) कोशिश कीजिए कि आपकी रचना यूनिकोड में टंकित हो।
यदि आप यूनिकोड-टाइपिंग में नये हैं तो आप हमारे निःशुल्क यूनिप्रशिक्षण का लाभ ले सकते हैं।

३) परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, इतना होने पर भी आप यूनिकोड-टंकण नहीं समझ पा रहे हैं तो अपनी रचना को रोमन-हिन्दी ( अंग्रेजी या इंग्लिश की लिपि या स्क्रिप्ट 'रोमन' है, और जब हिन्दी के अक्षर रोमन में लिखे जाते हैं तो उन्हें रोमन-हिन्दी की संज्ञा दी जाती है) में लिखकर या अपनी डायरी के रचना-पृष्ठों को स्कैन करके हमें भेज दें। यूनिकवि बनने पर हिन्दी-टंकण सिखाने की जिम्मेदारी हमारे टीम की।

४) एक माह में एक कवि केवल एक ही प्रविष्टि भेजे।

यूनिपाठक बनने के लिए

चूँकि हमारा सारा प्रयास इंटरनेट पर हिन्दी लिखने-पढ़ने को बढ़ावा देना है, इसलिए पाठकों से हम यूनिकोड ( हिन्दी टायपिंग) में टंकित टिप्पणियों की अपेक्षा रखते हैं। टायपिंग संबंधी सभी मदद यहाँ हैं।

१) १ दिसम्बर २००८ से ३१ दिसम्बर २००८ के बीच की हिन्द-युग्म पर प्रकाशित अधिकाधिक प्रविष्टियों पर हिन्दी में टिप्पणी (कमेंट) करें।

२) टिप्पणियों से पठनीयता परिलक्षित हो।

३) हमेशा कमेंट (टिप्पणी) करते वक़्त समान नाम या यूज़रनेम का प्रयोग करें।

४) हिन्द-युग्म पर टिप्पणी कैसे की जाय, इस पर सम्पूर्ण ट्यूटोरियल यहाँ उपलब्ध है।

कवियों और पाठकों को निम्न प्रकार से पुरस्कृत और सम्मानित किया जायेगा-


१) यूनिकवि को रु ६०० का नकद ईनाम, रु १०० की पुस्तकें और एक प्रशस्ति-पत्र।

२) यूनिपाठक को रु ३०० का नकद ईनाम, रु २०० की पुस्तकें और एक प्रशस्ति-पत्र।

३) एक से चौथे स्थान के पाठकों को कवि गोपाल कृष्ण भट्ट 'आकुल' द्वारा संपादित हाडौती के जनवादी कवियों की प्रतिनिधि कविताओं का संग्रह 'जन जन नाद' की एक-एक प्रति।

४) दूसरे से दसवें स्थान के कवियों को कवि गोपाल कृष्ण भट्ट 'आकुल' द्वारा संपादित हाडौती के जनवादी कवियों की प्रतिनिधि कविताओं का संग्रह 'जन जन नाद' की एक-एक प्रति।

प्रतिभागियों से भी निवेदन है कि वो समय निकालकर यदा-कदा या सदैव हिन्द-युग्म पर आयें और सक्रिय कवियों की रचनाओं को पढ़कर उन्हें सलाह दें, रास्ता दिखायें और प्रोत्साहित करें।

प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले सभी 'नियमों और शर्तों' को पढ़ लें।

ईद पर कविताएँ आमंत्रित


काव्य-पल्लवन विषय-विशेष हो या विधा-विशेष हो?- इस पर हुई तीन दिवसीय चर्चा के बाद हमने काव्य-पल्लवन को इस बार भी किसी एक विषय पर ही कराने का निर्णय लिया है।

यह महीना रमजान का है। अगले महीने की २ तारीख को ईद है, उसी दिन महात्मा गाँधी की जयन्ती भी है। गाँधी जी पर हम पहले भी कविताएँ प्रकाशित करते रहे हैं, लेकिन पिछले २ वर्षों में ईद पर बहुत कम कविताएँ हिन्द-युग्म पर प्रकाशित हुईं।

इसलिए इस माह का काव्य-पल्लवन 'ईद' पर केन्द्रित होगा। इसके अंतर्गत भाईचारा, रमजान आदि विषयों की कविताएँ भी संकलित होंगी। अपनी मौलिक रचनाएँ २४ सितम्बर २००८ तक kavyapallavan@gmail.com पर भेजें। ईद-विशेषांक काव्य-पल्लवन २५ सितम्बर को हिन्द-युग्म पर प्रकाशित होगा।

काव्य-पल्लवन के लिए जो पाठक नये हैं, वो यहाँ देखें।

काव्य-पल्लवन विषय-विशेष या विधा-विशेष?


अब तक काव्य-पल्लवन विषय-विशेष पर पिछले १८ महीनों से आयोजित हो रहा है। पिछली बार बहुत से पाठकों के सुझाव आये कि काव्य-पल्लवन को विधा-विशेष पर भी आयोजित किया जाना चाहिए। (मतलब जैसे गीत, ग़ज़ल, मुक्तक, गद्यगीत, तुकान्त इत्यादि में)।

लेकिन इसमें एक व्यवहारिक संकट यह है कि हम यदि विधा-विशेष में रचनाएँ मँगवायें तो विधा के व्याकरण के दोष से युक्त रचनाओं की प्राप्त होने की संभावना अधिक है। यह हिन्द-युग्म का २ वर्ष से अधिक समय का अनुभव है।

फिर भी यदि पाठकवर्ग यह समझता है कि किसी खास विधा में ही रचनाएँ आमंत्रित की जायँ, तो किस विधा में? आप किन-किन विषयों पर किसी एक ही विधा में कविताएँ पढ़ना चाहते हैं? कृपया आप अपने विचार वृहस्पतिवार ११ सितम्बर २००८ की मध्यरात्रि तक kavyapallavan@gmail.com पर लिख भेजें।

काव्य-पल्लवन के बारे में और अधिक जानने के लिए यहाँ देखें।

रामकृष्ण डोंगरे की उनके गुमशुदा भाई की तलाश में मदद करें


गुमशुदा रामधन
अभी कुछ देर पहले निखिल आनंद गिरि ने जब रामकृष्ण डोंगरे को फोन किया तो उन्होंने बताया कि उनका भाई रामधन काफी लम्बे समय से लापता है, उसकी कोई सूचना नहीं है। डोंगरे काफी परेशान हैं और इस समय छिंदवाड़ा में हैं। उन्होंने निखिल से विनती की कि कृपया डोंगरे के भाई रामधन के गुमशुदगी की सूचना हिन्द-युग्म लगवा दें ताकि हिन्द-युग्म के पाठकों के बड़े समुदाय से गुमशुदा की तलाश की जा सके।

कल भड़ास ब्लॉग पर यह सूचना रामकृष्ण डोंगरे ने खुद ही पोस्ट की थी, जिसके अनुसार रामधन ने कल सुबह ७ बजकर ५३ मिनट पर फोनकर करके यह कहाँ "मैं रामधन बोल रहा हूँ. आन्ध्र प्रदेश के वेस्ट गादेवारी तहसील दिम्मान डोली के गाँव-गुन्दूगुन्लू में सकुशल हूँ, आप लोग मेरी चिंता न करें. मैं काम भी करने लगा हूँ।"

हिन्द-युग्म के पाठकों से यह निवेदन है कि चित्र में दिखने वाले गुमशुदा 'रामधन' को खोजने में रामकृष्ण की मदद करें।

हिन्द-युग्म ने हैदराबाद निवासी डॉ॰ रमा द्विवेदी, डॉ॰ कविता वाचक्नवी, डॉ॰ ऋषभ देव शर्मा, डॉ॰ अहिल्या मिश्रा को खबर कर दिया है।

शैलेश भारतवासी ने अपने इंजीनियर साथियों (यथा कुमार विक्रम झा, दीपक अग्रवाल, दीपक कुमार अग्रवाल, पंकज कुमार तिवारी, रविकांत मिश्रा, मुकेश पाण्डेय, गौरव शर्मा, गौरव गुप्ता, मेराज़ुल हक़, शिशिर निगम इत्यादि) को खबर कर दी है।

तरूश्री शर्मा ने ईटीवी हैदराबाद में काम करने वाले पत्रकार दोस्तों को सूचित कर दिया है।

कोई भी सूचना मिलने पर कृपया अमित के. सागर (+९१-९७१८० ०८६४३) को या रामकृष्ण डोंगरे (+९१-९८७३० ९४७५३) को सूचित करें।

चाहे आप कवि हों, पाठक हों या हों दोनों, जीतिए इनाम


आज ही हमने बीसवीं यूनिकवि एवम् यूनिपाठक प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किये हैं और संयोग से आज ही सितम्बर माह की यूनिकवि एवम् यूनिपाठक प्रतियोगिता के आयोजन की उद्‌घोषणा कर रहे हैं। यह २१वाँ आयोजन है। चाहे आप कवि हों या हों पाठक या फिर दोनों, ले सकते हैं इसमें भाग और यूनिकोड हिन्दी के प्रोत्साहन का एक सिरा आप भी पकड़ सकते हैं।

यूनिकवि बनने के लिए-

१) अपनी कोई मौलिक तथा अप्रकाशित कविता १५ सितम्बर २००८ की मध्यरात्रि तक hindyugm@gmail.com पर भेजें।

(महत्वपूर्ण- मुद्रित पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित रचनाओं के अतिरिक्त गूगल, याहू समूहों में प्रकाशित रचनाएँ, ऑरकुट की विभिन्न कम्न्यूटियों में प्रकाशित रचनाएँ, निजी या सामूहिक ब्लॉगों पर प्रकाशित रचनाएँ भी प्रकाशित रचनाओं की श्रेणी में आती हैं।)

२) कोशिश कीजिए कि आपकी रचना यूनिकोड में टंकित हो।
यदि आप यूनिकोड-टाइपिंग में नये हैं तो आप हमारे निःशुल्क यूनिप्रशिक्षण का लाभ ले सकते हैं।

३) परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, इतना होने पर भी आप यूनिकोड-टंकण नहीं समझ पा रहे हैं तो अपनी रचना को रोमन-हिन्दी ( अंग्रेजी या इंग्लिश की लिपि या स्क्रिप्ट 'रोमन' है, और जब हिन्दी के अक्षर रोमन में लिखे जाते हैं तो उन्हें रोमन-हिन्दी की संज्ञा दी जाती है) में लिखकर या अपनी डायरी के रचना-पृष्ठों को स्कैन करके हमें भेज दें। यूनिकवि बनने पर हिन्दी-टंकण सिखाने की जिम्मेदारी हमारे टीम की।

४) एक माह में एक कवि केवल एक ही प्रविष्टि भेजे।

यूनिपाठक बनने के लिए

चूँकि हमारा सारा प्रयास इंटरनेट पर हिन्दी लिखने-पढ़ने को बढ़ावा देना है, इसलिए पाठकों से हम यूनिकोड ( हिन्दी टायपिंग) में टंकित टिप्पणियों की अपेक्षा रखते हैं। टायपिंग संबंधी सभी मदद यहाँ हैं।

१) १ सितम्बर २००८ से ३० सितम्बर २००८ के बीच की हिन्द-युग्म पर प्रकाशित अधिकाधिक प्रविष्टियों पर हिन्दी में टिप्पणी (कमेंट) करें।

२) टिप्पणियों से पठनीयता परिलक्षित हो।

३) हमेशा कमेंट (टिप्पणी) करते वक़्त समान नाम या यूज़रनेम का प्रयोग करें।

४) हिन्द-युग्म पर टिप्पणी कैसे की जाय, इस पर सम्पूर्ण ट्यूटोरियल यहाँ उपलब्ध है।

कवियों और पाठकों को निम्न प्रकार से पुरस्कृत और सम्मानित किया जायेगा-


१) यूनिकवि को रु ६०० का नकद ईनाम, रु १०० की पुस्तकें और एक प्रशस्ति-पत्र।

२) यूनिपाठक को रु ३०० का नकद ईनाम, रु २०० की पुस्तकें और एक प्रशस्ति-पत्र।

३) एक से चौथे स्थान के पाठकों को मसि-कागद की ओर से पुस्तकें।

४) दूसरे से दसवें स्थान के कवियों को कवि शशिकांत सदैव का काव्य-संग्रह 'स्त्री की कुछ अनकही' की एक-एक प्रति।

५) यूनिकवि, दूसरे स्थान के कवि तथा यूनिपाठक को तत्वमीमांसक (मेटाफ़िजिस्ट) डॉ॰ गरिमा तिवारी की ओर से 'यलो पिरामिड' (जो कि दीमागी स्थिरता, मनोबल बढ़ाता है और साहित्य सृजन व पढ़ाई में ध्यान लगाने में मददगार है) भेंट की जायेगी।

६)यूनिकवि और यूनिपाठक को तत्वमीमांसक (मेटाफ़िजिस्ट) डॉ॰ गरिमा तिवारी से ध्यान (मेडिटेशन) पर किसी भी एक पैकेज़ की सम्पूर्ण ऑनलाइन शिक्षा पाने का अधिकार होगा। (लक पैकेज़ को छोड़कर)

७) इस बार जो भी पाठक माह भर में कम से कम १० टिप्पणियाँ करेंगे, उन्हें मसि-कागद का नया अंक भेंट किया जायेगा।

प्रतिभागियों से भी निवेदन है कि वो समय निकालकर यदा-कदा या सदैव हिन्द-युग्म पर आयें और सक्रिय कवियों की रचनाओं को पढ़कर उन्हें सलाह दें, रास्ता दिखायें और प्रोत्साहित करें।

प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले सभी 'नियमों और शर्तों' को पढ़ लें।

आप भाग लेंगे तो हमारे प्रयास को बल मिलेगा, तो आइए और हमारा प्रोत्साहन कीजिए।

रिश्तों के तानेबाने में होगा अगस्त 2008 का काव्य-पल्लवन


अगस्त २००८ माह के काव्य-पल्लवन के लिए हम 'रिश्ते' विषय पर कविताएँ, पेंटिंग, फोटोग्राफ्स इत्यादि आमंत्रित करते हैं। इस विषय पर उपर्युक्त सामग्री २५ अगस्त २००८ तक kavyapallavan@gmail.com पर भेजें। कविता, पेंटिंग या फोटोग्राफ्स का मौलिक तथा अप्रकाशित होना आवश्यक है।

यह ध्यान रखें कि ब्लॉग, वेबसाइट, ग्रुप, कम्यूनिटी, पत्र-पत्रिका इस्यादि में प्रकाशित रचनाएँ भी प्रकाशित कहलायेंगी और उन्हें स्वीकार नहीं किया जायेगा।

इस बार के काव्य-पल्लवन के लिए हमें ढेरों विषय प्राप्त हुए जिसमें से 'आज़ादी' विषय को कइयों ने चुना भी, लेकिन चूँकि यह अंक २८ अगस्त २००८ को प्रकाशित होना है अतः हमसे इस मामले में देरी हो गई। यद्यपि 'आज़ादी' को हम बहुत बड़े संदर्भ में देख सकते हैं। इसे कभी और करा लेना भी ठीक रहेगा। अतः दूसरा विषय लेना, ज्यादा प्रासंगिक लगा।

यह विषय किसी 'HC' नाम के पाठक का है, जिन्होंने परिचय हमें नहीं दिया है। इनके अतिरिक्त हमें डॉ॰ शीला सिंह, संतोष गौड़ राष्ट्रप्रेमी, निखिल आनंद गिरि, स्मार्ट इंडियन, सीमा सचदेव, शशिकांत, अरविन्द, मृदुल कीर्ति, ब्रह्मनाथ तिवारी 'अंजान' , सुरेन्दर अभिन्न, प्रदीप मनौरिया, शैफाली शर्मा, नीरा राजपाल, प्रेम सहजवाला ने हमें अपने-अपने विषय भेजे। सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।

काव्य-पल्लवन के विषय में अधिक जानकारी और पुराने अंक पढ़ने के लिए निम्न लिंक देखें-

पुराने विशेषांक

काव्य-पल्लवन क्या है?
अंक-१
अंक-२
अंक-३
अंक-४
अंक-५
अंक-६
अंक-७
अंक-८
अंक-९
अंक-१०
अंक-११
अंक-१२
अंक-१३
अंक-१४
अंक-१५ (पहली कविता विशेषांक)
अंक-१६ (महँगाई)

अगस्त महीने के काव्य-पल्लवन का विषय क्या होना चाहिए


हिन्द-युग्म अगस्त माह के काव्य पल्लवन के लिए विषय आमंत्रित करता है। आपकी नज़र ऐसा कौन सा विषय है जिसपर कवियों का ध्यान नहीं गया और आप उनका ध्यान आकृष्ट कराना चाहते हैं? विषयों को सोचने के विविध काव्यात्मक आयामों से रूबरू होना चाहते हैं? यदि आप चाहते हैं कि आपके दिये गये विषय पर काव्यात्मक विमर्श हो तो अपने विषय kavyapallavan@gmail.com पर रविवार १० अगस्त २००८ तक भेज दीजिए। चुने गये विषय की सूचना सोमवार ११ अगस्त को दे दी जायेगी। ध्यान रहे विषय १-४ शब्दों का हो।

अब हम काव्य-पल्लवन के साथ नया ऑफर जोड़ रहे हैं। जुलाई माह के काव्य-पल्लवन पर एक पाठक की टिप्पणी से प्रेरित होकर हम यह ऑफर पाठकों के समक्ष रख रहे हैं।

यदि कोई व्यक्ति अपने किसी परिजन, राष्ट्र, समाज या मित्र इत्यादि को काव्य-पल्लवन का कोई या कई विशेष अंक समर्पित करना चाहे तो अपने चुने गये संपादक द्वारा संपादित कर तथा प्रकाशित करके कर सकता है। विशेषांक पुस्तक या पुस्तिका रूप में प्रकाशित होगा। हम अपने पाठकों और वरिष्ठ साहित्यकारों तक आपका यह प्रयास पहुँचायेंगे। इसके लिए सहयोग के तौर पर आपको लागत-मूल्य/खर्च वहन करना होगा। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें- hindyugm@gmail.com पर।

काव्य-पल्लवन के विषय में अधिक जानकारी और पुराने अंक पढ़ने के लिए निम्न लिंक देखें-

पुराने विशेषांक

काव्य-पल्लवन क्या है?
अंक-१
अंक-२
अंक-३
अंक-४
अंक-५
अंक-६
अंक-७
अंक-८
अंक-९
अंक-१०
अंक-११
अंक-१२
अंक-१३
अंक-१४
अंक-१५ (पहली कविता विशेषांक)
अंक-१६ (महँगाई)

हिन्दी में लिखो और जीतो- 20वीं कड़ी


हिन्द-युग्म की यूनिकवि प्रतियोगिता में पिछली बार ५२ प्रतिभागियों ने भाग लिया। हम उम्मीद करते हैं कि अगस्त २००८ में यह संख्या और बढ़ेगी। हम यूनिकवि प्रतियोगिता के लिए मौलिक तथा अप्रकाशित कविताएँ आमंत्रित करते हैं, और पाठकों से भी आव्हान करते हैं कि आयें और कविताओं पर समीक्षात्मक टिप्पणियाँ और पुस्तकें, प्रशस्ति-पत्र के साथ-साथ नगद इनाम ले जायें।

यूनिकवि बनने के लिए-

१) अपनी कोई मौलिक तथा अप्रकाशित कविता १५ अगस्त २००८ की मध्यरात्रि तक hindyugm@gmail.com पर भेजें।

(महत्वपूर्ण- मुद्रित पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित रचनाओं के अतिरिक्त गूगल, याहू समूहों में प्रकाशित रचनाएँ, ऑरकुट की विभिन्न कम्न्यूटियों में प्रकाशित रचनाएँ, निजी या सामूहिक ब्लॉगों पर प्रकाशित रचनाएँ भी प्रकाशित रचनाओं की श्रेणी में आती हैं।)

२) कोशिश कीजिए कि आपकी रचना यूनिकोड में टंकित हो।
यदि आप यूनिकोड-टाइपिंग में नये हैं तो आप हमारे निःशुल्क यूनिप्रशिक्षण का लाभ ले सकते हैं।

३) परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, इतना होने पर भी आप यूनिकोड-टंकण नहीं समझ पा रहे हैं तो अपनी रचना को रोमन-हिन्दी ( अंग्रेजी या इंग्लिश की लिपि या स्क्रिप्ट 'रोमन' है, और जब हिन्दी के अक्षर रोमन में लिखे जाते हैं तो उन्हें रोमन-हिन्दी की संज्ञा दी जाती है) में लिखकर या अपनी डायरी के रचना-पृष्ठों को स्कैन करके हमें भेज दें। यूनिकवि बनने पर हिन्दी-टंकण सिखाने की जिम्मेदारी हमारे टीम की।

४) एक माह में एक कवि केवल एक ही प्रविष्टि भेजे।

यूनिपाठक बनने के लिए

चूँकि हमारा सारा प्रयास इंटरनेट पर हिन्दी लिखने-पढ़ने को बढ़ावा देना है, इसलिए पाठकों से हम यूनिकोड ( हिन्दी टायपिंग) में टंकित टिप्पणियों की अपेक्षा रखते हैं। टायपिंग संबंधी सभी मदद यहाँ हैं।

१) १ अगस्त २००८ से ३१ अगस्त २००८ के बीच की हिन्द-युग्म पर प्रकाशित अधिकाधिक प्रविष्टियों पर हिन्दी में टिप्पणी (कमेंट) करें।

२) टिप्पणियों से पठनीयता परिलक्षित हो।

३) हमेशा कमेंट (टिप्पणी) करते वक़्त समान नाम या यूज़रनेम का प्रयोग करें।

४) हिन्द-युग्म पर टिप्पणी कैसे की जाय, इस पर सम्पूर्ण ट्यूटोरियल यहाँ उपलब्ध है।

कवियों और पाठकों को निम्न प्रकार से पुरस्कृत और सम्मानित किया जायेगा-


१) यूनिकवि को रु ६०० का नकद ईनाम, रु १०० की पुस्तकें और एक प्रशस्ति-पत्र।

२) यूनिपाठक को रु ३०० का नकद ईनाम, रु २०० की पुस्तकें और एक प्रशस्ति-पत्र।

३) एक से चौथे स्थान के पाठकों को मसि-कागद और संतोष गौड़ राष्ट्रप्रेमी की ओर से पुस्तकें।

४) पहले से दसवें स्थान के कवियों को कवि संतोष गौड़ राष्ट्रप्रेमी का काव्य-संग्रह 'समर्पण' की एक-एक प्रति, एवम् त्रैमासिक साहित्यिक पत्रिका 'मसि-कागद' की ओर से पुस्तकें।

५) यूनिकवि, दूसरे स्थान के कवि तथा यूनिपाठक को तत्वमीमांसक (मेटाफ़िजिस्ट) डॉ॰ गरिमा तिवारी की ओर से 'यलो पिरामिड' (जो कि दीमागी स्थिरता, मनोबल बढ़ाता है और साहित्य सृजन व पढ़ाई में ध्यान लगाने में मददगार है) भेंट की जायेगी।

६)यूनिकवि और यूनिपाठक को तत्वमीमांसक (मेटाफ़िजिस्ट) डॉ॰ गरिमा तिवारी से ध्यान (मेडिटेशन) पर किसी भी एक पैकेज़ की सम्पूर्ण ऑनलाइन शिक्षा पाने का अधिकार होगा। (लक पैकेज़ को छोड़कर)

७) इस बार जो भी पाठक माह भर में कम से कम १० टिप्पणियाँ करेंगे, उन्हें मसि-कागद का नया अंक भेंट किया जायेगा।

प्रतिभागियों से भी निवेदन है कि वो समय निकालकर यदा-कदा या सदैव हिन्द-युग्म पर आयें और सक्रिय कवियों की रचनाओं को पढ़कर उन्हें सलाह दें, रास्ता दिखायें और प्रोत्साहित करें।

प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले सभी 'नियमों और शर्तों' को पढ़ लें।

आप भाग लेंगे तो हमारे प्रयास को बल मिलेगा, तो आइए और हमारा प्रोत्साहन कीजिए।

यूनिकवि विजय शंकर चतुर्वेदी की रुदन को मिला अंजान यूनिपाठक


१९वीं यूनिकवि एवम् यूनिपाठक प्रतियोगिता के परिणाम लेकर हम उपस्थित हैं। हमें इस बात का संतोष है कि हमारे जजों ने अब तक जिस-जिस को भी यूनिकवि चुना है, उन्होंने उत्कृष्ट कविताएँ अंतरजाल के काव्यप-प्रेमियों को नवाज़ी हैं। उसी आशा और विश्वास के साथ, हम एक और यूनिकवि को इस बार आपकी नज़र कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले हिन्द-युग्म पर 'बीड़ी सुलगाते पिता' और 'गुरुजन' कविताएँ प्रकाशित की है। १९वीं प्रतियोगिता के लिए यूनिकवि का निर्णय दो चरणों में ७ निर्णयकर्ताओं द्वारा किया गया। पहले चरण में ५ जज नियुक्त किये गये, जिनके द्वारा दिये १० में से अंकों के औसत के आधार पर ५२ में से २३ कविताओं को दूसरे दौर में भेजा गया। दूसरे चरण के २ जजों द्वारा दिये गये अंकों और पिछले चरण के औसत अंक के औसत के आधार पर विजय शंकर चतुर्वेदी की ३ छोटी-छोटी कविताओं (क्षणीकाओं) को यूनिकविता चुना गया।

विजय शंकर चतुर्वेदी
Vijay Shankar Chaturvedi15 जून, 1970 को मध्य प्रदेश के सतना जिले की नागौद तहसील के आमा गाँव में जन्मे विजय शंकर चतुर्वेदी की कविताएँ पहल, वसुधा, वागर्थ, वर्तमान साहित्य, पंकज बिष्ट के संपादन में निकले 'आजकल' युवा कविता विशेषांक, स्वर्गीय सफदर हाशमी की संस्था 'सहमत' की साप्रादयिकता विरोधी कविता-पुस्तक तथा जनसत्ता, दिल्ली में प्रकाशित हो चुकी हैं। प्रिंट मीडिया में काम करने की बात करें तो, विजय ४ वर्ष तक जनसत्ता, मुम्बई के उप-संपादक रह चुके हैं।
अखबारी लेखन- लोग हाशिये पर (सबरंग पत्रिका), गलियारा और घूमते-फिरते (संझा जनसत्ता) स्तम्भ. कई कवर स्टोरियां और अनगिनत फीचर आलेख।

टीवी लेखन- 'प्लस चैनल' में चार वर्ष बतौर लेखक रहे। डीडी, स्टार, ज़ी और सोनी टीवी आदि चैनलों के लिए पटकथा लेखन।

पुरस्कृत कविता- रुदन

रुदन-1

सयाने कह गये हैं
रोने से घटता है मान
गिड़गिड़ाना कहलाता है हाथियों का रोना
फिर भी चंद लोग रो-रो कर काट देते हैं जिंदगी
दोस्तों, खुशी में भी अक्सर निकल जाते हैं आंसू
जैसे कि बहुत दिनों बाद मिली
तो फूट-फूट कर रोने लगी बहन.

रुदन-2

वैसे भी यहां रोना मना है
पर बताओ तो सही कौन रोता नहीं है?
साहब मारता है लेकिन रोने नहीं देता
कुछ लोग अभिनय भी कर लेते हैं रोने का
लेकिन मैं जब-जब करता हूं उसकी शादी का जिक्र
तो रोने लगती है बेटी...

रुदन-3

आसान नहीं है रोना
फिर भी खुलकर रो लेता है आसमान
नदियां तो रोती ही रहती हैं
पहाड़ तक रोता है अपनी किस्मत पर
लेकिन बड़ी मुश्किलें हैं मेरे रोने में
कभी मन ही मन भी रोता हूं
तो रोने लगती है मां...



प्रथम चरण के जजमेंट में मिले अंक- ५॰७५, ४॰५, ६॰५, ६॰३५, ७॰७५
औसत अंक- ६॰१७
स्थान- तीसरा


द्वितीय चरण के जजमेंट में मिले अंक- ७॰५, ८, ६॰१७(पिछले चरण का औसत)
औसत अंक- ७॰२२१३
स्थान- प्रथम


पुरस्कार और सम्मान- रु ३०० का नक़द पुरस्कार, प्रशस्ति-पत्र और रु १०० तक की पुस्तकें।

चूँकि यूनिकवि ने अगस्त माह के अन्य तीन सोमवारों को भी अपनी कविता प्रकाशित करने का वचन दिया है, अतः शर्तानुसार रु १०० प्रत्येक कविता के हिसाब से रु ३०० का नग़द इनाम दिया जायेगा।

यूनिकवि विजय शंकर चतुर्वेदी को तत्वमीमांसक डॉ॰ गरिमा तिवारी की ओर से 'येलो पिरामिड' भेंट की जायेगी तथा यूनिकवि को डॉ॰ गरिमा तिवारी से मेडिटेशन पर एक पैकेज का ऑनलाइन प्रशिक्षण पाने का अधिकार होगा (लक पैकेज़ छोड़कर)।

इस बार हम शीर्ष १६ कविताओं का प्रकाशन करेंगे ताकि पाठकों की निर्णायक दृष्टि भी सभी स्तरीय कविताओं पर पड़ सके। शीर्ष १६ के अन्य १५ कवि हैं-

अनुराधा शर्मा
अवनीश तिवारी
रूपम चोपड़ा (RC)
विनय के॰ जोशी
दिव्या श्रीवास्तव
देवेन्द्र कुमार मिश्रा
रचना श्रीवास्तव
डॉ. सी. जय शंकर बाबु
गिरिजेश्वर प्रसाद
शैफाली शर्मा
शकुन श्री
उत्त्कर्ष चतुर्वेदी
रश्मि सिंह
विवेक रंजन श्रीवास्तव"विनम्र"
लक्ष्मी ढौंडियाल

उपर्युक्त लिखित नामों में से शीर्ष ९ कवियों को मसि-कागद की ओर से कुछ चुनिंदा पुस्तकें दी जायेंगी। साथ ही साथ संतोष गौड़ राष्ट्रप्रेमी अपना काव्य संग्रह 'बता देंगे जमाने को' भेंट करेंगे।

उपर्युक्त कवियों से निवेदन है कि जुलाई माह की अपनी कविता-प्रविष्टि को न तो अन्यत्र कहीं प्रकाशित करें ना प्रकाशनार्थ भेजें क्योंकि हम इस माह के अंत तक एक-एक करके प्रकाशित करेंगे।

इससे पहले कि हम यूनिपाठक की बात करें, हम एक विशेष पाठक की बात करना चाहेंगे। शैलेश जमलोकि जो कि हिन्द-युग्म को पिछले ९-१० महीनों से लगातार पढ़ रहे हैं। लगातार बहुत शिद्दत से टिप्पणियाँ कर रहे हैं। एक-एक कविता को शायद ये कम से कम १५ मिनट का समय देते हैं। खुद को समीक्षक तो नहीं मानते लेकिन कविता की समीक्षा करने का भरसक प्रयत्न करते हैं। हम पिछले ९ महीनों से इन्हें कभी यूनिपाठक नहीं बना पाये क्योंकि शैलेश टिप्पणियाँ जब देते हैं तो खूब देते हैं और जब नहीं तो नहीं। जबकि यूनिपाठक बनने के लिए स्थाई पठन आवश्यक है। परंतु आज हम इन्हें अपना विशेष सम्मान देना चाह रहे हैं। और हमें बहुत खुशी है कि इन्होंने उस सम्मान को ग्रहण के लिए अपनी हामी भी भरी है। हिन्द-युग्म पाठक सम्मान उस पाठक को दिया जाता है जो हिन्द-युग्म को अधिकाधिक पढ़ता है। वर्ष २००७ में यह सम्मान हम आलोक सिंह 'साहिल' को दे चुके हैं।

शैलेश जमलोकि

शैलेश जमलोकि का जन्म देवभूमि उत्तराखंड के केदारनाथ भूभाग में हुआ है। और इनका पूरा बचपन प्रकृति के सानिध्य में बीता। इनके माता-पिता (दोनों) व्यवसाय से अध्यापक हैं। अतः उनके मार्ग दर्शन में शिक्षा मिली और फिर इन्हें अपने करियर बनाए के लिए घर से बाहर अभियांत्रिकी में स्नातक करने जाना पड़ा। अभी वर्तमान में बंगलूरु में कार्यरत हैं। इनके माँ और पिता अध्यापक होने के नाते घर में याद कविताएँ गा कर सुनाते। रोज़ रामायण पाठ होता.. और इस तरह इनके धीरे-धीरे पढ़ने का शौक हुआ..हिंदी के अतिरिक्त इन्हें संस्कृत और पंजाबी भी पढ़ना-लिखना भी अच्छा लगता है,.. परन्तु गढ़वाली गाने इन्हें बेहद पसंद है.. लिखने का शौक तो अभी इतना नहीं है.. मगर कभी-कभी कोशिश कर लेते हैं।

पुरस्कार और सम्मान- रु ५०० का नक़द पुरस्कार और प्रशस्ति-पत्र।

पाठकों की बात करें तो इस बार दो पाठकों स्मार्ट इंडियन और ब्रह्मनाथ त्रिपाठी ने लगभग बराबर टिप्पणियाँ की। समान रूप से सक्रिय रहे, इसलिए यह तय कर पाना बहुत मुश्किल है कि यूनिपाठक कौन है। दोनों ने हर मंच पर टिप्पणियाँ की। कुछ कविताओं पर पहले आईं टिप्पणियों के आधार पर हम ब्रह्मनाथ त्रिपाठी 'अंजान' को यूनिपाठक चुन रहे हैं।

ब्रह्मनाथ त्रिपाठी 'अंजान'

नाम -ब्रह्मनाथ त्रिपाठी 'अंजान'
जन्म- १८ नवम्बर १९८९
जन्मस्थान- परियावां प्रतापगढ़ (उ.प्र.)
वर्तमान निवास स्थान- नोएडा
स्थायी निवास स्थान-परियावां प्रतापगढ़ (उ.प्र.)
पिता- राम कृष्ण त्रिपाठी (एक कवि सम्वाद्कार और समाजसेवक है)
माँ - विमला त्रिपाठी (एक गृहणी)
सात भाई बहनो में सबसे छोटे हैं
कविताओ की लिखने की कला पिताजी से विरासत में मिली। इस समय ग्रेटर नोएडा के एक कॉलेज़ से B.Tech की पढ़ाई कर रहे हैं, तथा Gr.Noida के इंजीनियरिंग कालेजों में जो नए कवि लिखते हैं उन्हें प्रोत्साहित करके
ग्रेटर नोएडा में कविता के विकास के लिए काम कर रहे हैं। नए कवियों को एकत्रित करके उन्हें कवि सम्मेलनों के मंच पर लाने के लिए प्रयासरत हैं।
शौक- किताबें पढ़ना, हिन्दी गाने और ग़ज़ल सुनना
फ़ोन -०१२० ४२४०९७०
मो.न. ९८१०६५७१७८
पुरस्कार और सम्मान- रु ३०० का नक़द पुरस्कार, प्रशस्ति-पत्र और रु २०० तक की पुस्तकें।

यूनिपाठक ब्रह्मनाथ त्रिपाठी 'अंजान' को तत्वमीमांसक डॉ॰ गरिमा तिवारी की ओर से 'येलो पिरामिड' भेंट की जायेगी तथा यूनिपाठक को डॉ॰ गरिमा तिवारी से मेडिटेशन पर एक पैकेज का ऑनलाइन प्रशिक्षण पाने का अधिकार होगा (लक पैकेज़ छोड़कर)।

निस्संदेह दूसरे स्थान के पाठक के रूप में हम चुनेंगे स्मार्ट इंडियन को, जिनकी टिप्पणियों से यह साफ झलकता है कि इन्हें साहित्य की गहरी समझ है, और जिस ऊर्जा से ये हमें पढ़ रहे हैं, हमें आशा है कि आगे भी पढ़ते रहेंगे। इन्हें हम मसि-कागद की ओर से कुछ पुस्तकें भेंट करेंगे।

इसके बार तीसरे और चौथे स्थान के लिए हम किसी भी पाठक को नहीं चुन पा रहे हैं क्योंकि किसी और ने स्थाई तौर पर टिप्पणी नहीं की। लेकिन हम आशा करते हैं कि जिस प्रकार रचना श्रीवास्तव, संतोष गौड़ राष्ट्रप्रेमी ने हमें पढ़ना शुरू किया है, इस महीने से ये लगातार सक्रिय हो जायेंगे।

हम निम्नलिखित कवियों का भी धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर इसे सफल बनाया और यह निवेदन करते हैं कि अगस्त २००८ की यूनिकवि एवम् यूनिपाठक प्रतियोगिता में भी अवश्य भाग लें।

निशा त्रिपाठी
राकेश कुमार सकराल
गुलशन सुखलाल
धर्म प्रकाश जैन
गीता पंडित (शमा)
केशव कुमार कर्ण
कमलप्रीत सिंह
पवन अरोरा
मनीष जैन
दीपाली मिश्रा
अजय कुमार सिंह
बेला मित्तल
अनिल जींगर
विपिन जैन
भारती यादव
संतोष गौड़ राष्ट्रप्रेमी
अर्पिता नायक
अरुण मित्तल अद्भुत
पुनीत मिश्रा
हेमज्योत्सना पराशर
अनुराग शर्मा
प्रकाश यादव 'निर्भीक'
अंजु गर्ग
तपन शर्मा
दीपक कुमार
देव (दिव्यांशु श्रीवास्तव)
जया शर्मा
सुनिल कुमार सोनू
ब्रह्मनाथ त्रिपाठी 'अंजान'
वीरेन्द्र आर्या
मन्जु महिमा
नीलम मिश्रा
अजीत पाण्डेय
सी॰ आर॰ राजश्री
अर्पित सिंह परिहार

'महँगाई' विषय पर कविताएँ आमंत्रित


हिन्द-युग्म जुलाई २००८ माह के काव्य-पल्लवन के लिए 'महँगाई' विषय पर कविताएँ आमंत्रित करता है। कवियों से निवेदन है कि विषय केन्द्रित अप्रकाशित कविता २८ जुलाई २००८ तक kavyapallavan@gmail.com पर भेजें।

केवल अप्रकाशित रचनाएँ ही स्वीकार की जायेंगी।

महत्वपूर्ण- मुद्रित पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित रचनाओं के अतिरिक्त गूगल, याहू समूहों में प्रकाशित रचनाएँ, ऑरकुट की विभिन्न कम्न्यूटियों में प्रकाशित रचनाएँ, निजी या सामूहिक ब्लॉगों पर प्रकाशित रचनाएँ भी प्रकाशित रचनाओं की श्रेणी में आती हैं।


चित्रकार और फोटोग्राफर भी विषय केन्द्रित चित्र व फोटो भेजें।

जुलाई माह के काव्य-पल्लवन के लिए ५ जुलाई २००८ को पाठकों से विषय आमंत्रित किये गये। कुल १० पाठकों ने हमें बहुत बढ़िया-बढ़िया भेजे। यह तय कर पाना बहुत मुश्किल था कि किसे चुना जाय किसे नहीं। अंततः हमने विवेक रंजन श्रीवास्तव 'विनम्र' द्वारा प्रेषित विषय 'महँगाई' को सबसे अधिक सामयिक और आम जनता की बात समझा और इसी विषय पर काव्य-पल्लवन कराने का निर्णय लिया।

विवेक रंजन के अतिरिक्त डॉ॰ शीला सिंह, विजय शंकर चतुर्वेदी, ब्रह्मनाथ त्रिपाठी 'अंजान', डॉ॰ मित्तल, दिवाकर मिश्र, शैलेश जमलोकि, आदित्य प्रताप सिंह, कमलप्रीत सिंह और मेनका कुमारी ने अपने-अपने विषय भेजे।

इन सभी प्रतिभागियों का हम धन्यवाद करते हैं।

नये पाठकों के लिए बता दें कि काव्य-पल्लवन सामूहिक कविता लेखन की कार्यशाला है जिसमें एक निश्चित विषयों पर कवियों से कविताएँ आमंत्रित की जाती है। यह आयोजन हर माह होता है। अधिक जानकारी के लिए निम्न कड़िया पढ़ें-

काव्य-पल्लवन क्या है?

पुराने विशेषांक

अंक-१
अंक-२
अंक-३
अंक-४
अंक-५
अंक-६
अंक-७
अंक-८
अंक-९
अंक-१०
अंक-११
अंक-१२
अंक-१३
अंक-१४
अंक-१५ (पहली कविता विशेषांक)

18वीं यूनिकवि एवं यूनिपाठक प्रतियोगिता के परिणाम


आज हम जून २००८ की यूनिकवि एवं यूनिपाठक प्रतियोगिता के परिणाम लेकर प्रस्तुत हैं। यूनिकवि प्रतियोगिता में कुल ५४ कवियों ने भाग लिया। बहुत खुशी की बात है कि हिन्द-युग्म की पहुँच अब छोटे-छोटे शहरों तक भी हो रही हैं, जहाँ से हम प्रतिभाओं को एक वैश्विक मंच पर लाकर सत्य-सृजन के पन्नों की संख्या बढ़ा रहे हैं। निर्णय दो चरणों के ६ जजों द्वारा कराया गया। पहले चरण से ३० कविताएँ चुनकर अंतिम चरण के जजों को प्रेषित की गईं, जिनके द्वारा दिये गये औसत अंकों के आधार पर रोहतक (हरियाणा) निवासी श्याम सखा 'श्याम' की कविता 'मैं जब भी हक ओ हकूक की बात करता हूं' को यूनिकविता चुना गया।

श्याम सखा ‘श्याम’

जन्म-२८ अगस्त १९४८ रोहतक
जननी-श्रीमति जयन्ती देवी
पिता- श्री आर॰आर॰शास्त्री
जन्म सहायिका-नान्ही दाई [पाकिस्तान चलीं गई बंटवारे में]
सम्प्रति- अनिवार्य -चिकित्सा
ऐच्छिक-पठन-लेखन,छायांकन,घुमक्क्ड़ी
शिक्षा-डिग्रियां, एम.बी;बी,एस, एफ़.सी.जी.पी,एल.एल.बी[प्रथम]
जीवन की पाठशाला में अनेक पीड़ाओं से आनन्द ढूँढ़ने की कला पूज्य पिताजी व एक स्नेहिल मित्र डाक्टर एन के वर्मा [सर्जन] अब इहलोक में नही दोनों
पुरस्कार: दोस्तो की गालियां, रिश्तेदारों की जलन व डाह
मूल निवास- रूह कुछ टूटे दिलों में, पार्थिव शरीर-आधा दिन गोहाना अस्पताल में, रात-रोहतक
शेष वक़्त-सफर में गोहाना से रोहतक व बैक
लेखन= भाषा -हिन्दी,पंजाबी,अंग्रेजी,पंजाबी व उर्दू [देवनागरी लिपि में]
प्रकाशित पुस्तकें- ३ उपन्यास,३ कहानी सं,४ कविता सं.१ गज़ल सं,१ लघुकथा सं,एक दोहा सतसई,१ लोक कथा सं.
प्रकाशन प्रतीक्षा में-कई विधाओं की १६ पुस्तकें
लेखन सम्मान-
१ पं.लखमी चंद पुरस्कार [ हरियाणा साहित्य अकादमी का लोक-साहित्य व लोक संस्कृति पर सर्वोच्च पुर.राशि १ लाख रु]
२ अब तक हिन्दी पंजाबी हरयाण्वी की ६ पुस्तकें व ५ कहानियां हिन्दी व पंजाबी अकादमी द्वारा पुर.]
३ पद्मश्री मुकुटधर पांडेय [ छ्त्तीस गढ़ सरिजन सम्मान २००७ ४ अम्बिका प्रसाद दिव्य रजत अलंकरण कथा सं अकथ हेतु २००७]
५ कथा-बिम्ब कथा पुर.मुम्बई, राष्ट्र धर्म कथा पु २००५ लखनऊ
६ सम्पाद्क शिरोमणि पु श्रीनाथ द्वारा साहित्य मंडल राजस्थान
७ रोटरी इन्टरनेशनल व अनेक संस्थाओं द्वारा सम्मानित
चिकित्सा क्षेत्र- चिकित्सा रत्न सम्मान-इन्डियन मेडिकल एशोसिएसन हरियाणा का सर्वोच्च सम्मान
विशेष= श्री श्रीलाल शुक्ल, डा.रामदरश मिश्र,डा नरेन्द्र कोहली व श्रीमति चित्रा मुदगल के कहानी सं,
कविता सं पर पत्रों के अलावा लगभग ५०० पाठको के पत्र
= एक उपन्यास कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय व महर्षि दयानन्द वि, के एम,ए फाइनल पाठ्यक्रम में
एक कहानी भी
= फोटो ग्राफी में कार्य के अतिरिक्त श्री अशोक बहल [फोटो ग्राफर आफ डैडी, चाहत,महेश भट्ट की
फिल्मों व अन्य अनेक फिल्मों ,इम्तिहान व सैलाब सीरियल] के प्रथम फोटो शिक्षक होने का
श्रेय
= साहित्य पर अब तक पी,एच,डी हेतु एक शोध व एम फिल हेतु ३ लघु शोध सम्पन्न
पता- जब सोने को जमीं है
ओढ़ने को आसमां है
दोस्तो फिर क्यों पूछते हो
मेरा घर कहां है
सम्पर्क- shyamskha@yahoo.com घुमन्तू भाष-०९४१६३-५९०१९

पुरस्कृत कविता- मैं जब भी हक ओ हकूक की बात करता हूं

मैं
जब भी
हक ओ हकूक
की बात करता हूं
मैं
जब भी
इन्सां के वजूद की
बात करता हूं
तो
लोग
लाठियां लेकर
मारने दौड़े चले आते हैं
चिल्लाते हैं
कि
इस पर
मसीहा उतर आया है
फिर
किसी इन्सान पर
बुद्ध, ईसा या माक्र्स
बनने का
भूत समाया है
मानो
ये सब
लक्कड़बग्घे थे
जो
बच्चों को
उठा ले जाते थे
पहले जब ऐसी बातों
पर
सर फुटौवल होता था
तो दोस्त
समझाते थे
कि
पगले
ऐसी बातें मत किया
और को जीने दे
और खुद भी जिया कर
पर मैं
उनकी बातें पचा नहीं पाता था
अब जब भी
हको हकूक
या इन्सा के वजूद की
बात पर
पिट-पिटा कर
घर लौटता हूं
तो
पत्नी आंचल से
मेरा
लहू पौंछती है
घी
हल्दी से
शरीर की चोट सेकती है
कातर
निरीह
आंखों से मेरे दिल में
झांकती है,
उसकी इन
नजरों से
मैं कमजोर पड़ जाता हूं
मेरी
रूह आंन्धी में
दीए की मानिन्द कांपती है
मैं सोचता हूं
कि अब तक
जो ख्वाब बुने थे
इन्सानियत के
सारे के सारे तोड़ दूं
पर
तभी सामने आ खड़ी होती है
बसु
माने
छोटी सी
प्यारी सी
बेटी
मेरी बेटी बसुदा
साफ
पाक आंखों से झांकती
मानो मेरी
कमजोरी को भांपती
जैसे
पूछती हो
पापा फिर कौन लड़ेगा?
उन लोगों ने
जिन्होंने खरीद लिया है
दाखिले
इंजिनयरिंग
और मेडिकल कालेजों के
जिन्होंने
मिलकर बांट ली है
सारी
नौकरियां
जाति धर्म
और भाई भतीजावाद
का नारा लगाकर
विश्वमुद्राकोष और पूंजीवादियों के हाथों
छीन रहे हैं
दस्तकारों के जीने का हक
मैं लड़खड़ाता सा
पत्नी के
कान्धे का सहारा लेकर
खड़ा होता हूं
और
अपनी कमजोरी की लाश
पर
खड़ा होकर चिल्लाता हूं
इंकलाब
जिन्दाबाद।
और
एक बार फिर
तैयार हो जाता हूं
ह्को-हकूक की
लड़ाई लड़ने के लिये



प्रथम चरण के जजमेंट में मिले अंक- ६॰८५, ६
औसत अंक- ६॰४२५
स्थान- चौथा


द्वितीय चरण के जजमेंट में मिले अंक- ४, ५॰५, ७, ७॰७, ६॰४३(पिछले चरण का औसत)
औसत अंक- ६॰१२५
स्थान- प्रथम


पुरस्कार और सम्मान- रु ३०० का नक़द पुरस्कार, प्रशस्ति-पत्र और रु १०० तक की पुस्तकें।

यूनिकवि श्याम सखा 'श्याम' को तत्वमीमांसक डॉ॰ गरिमा तिवारी की ओर से 'येलो पिरामिड' भेंट की जायेगी तथा यूनिकवि को डॉ॰ गरिमा तिवारी से मेडिटेशन पर एक पैकेज का ऑनलाइन प्रशिक्षण पाने का अधिकार होगा (लक पैकेज़ छोड़कर)।

शीर्ष १० में हमने इस बार कवियों को चुना है क्योंकि अंतिम ३ कविताओं के प्राप्तांक लगभग बराबर थे। वे हैं-

देवेन्द्र कुमार पाण्डेय
विनय के॰ जोशी
यश
तपन शर्मा
अर्पिता नायक
पल्लवी त्रिवेदी
रेनू जैन
पंकज उपाध्याय
विजय शंकर चतुर्वेदी
अरूण मित्तल 'अद्भुत'
रचना श्रीवास्तव

उपर्युक्त लिखित नामों में से शीर्ष ९ कवियों को मसि-कागद की ओर से कुछ चुनिंदा पुस्तकें दी जायेंगी। साथ ही साथ संतोष गौड़ राष्ट्रप्रेमी अपना काव्य संग्रह 'मौत से जिजीविषा तक' भेंट करेंगे।


पाठकों की बात करें तो जून माह में देवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने जिस शिद्दत से हिन्द-युग्म को पढ़ा वो काबिले तारीफ है। इन्होंने एक-एक कविता की समीक्षा की और रचनाकारों को सम्बल दिया। इसलिए हम इन्हें जून माह का यूनिपाठक चुन रहे हैं।

देवेन्द्र कुमार पाण्डेय

जन्म तिथि- ०४-०७-१९६३
कार्यालय- कार्यालय जि०वि०नि०-वाराणसी में लेखाकार पद पर कार्यरत।
शिक्षा- बी०काम०आनर्स -एम०काम०-काशी हिन्दू विश्वविद्यालय-वाराणसी।
पता- सा-१०/६५- शांती नगर कालोनी-गंज-सारनाथ-वाराणसी।
साहित्यिक गतिविधि- न्यूनतम-----बचपन से शौकिया कविता लेखन---विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में कविताएँ प्रकाशित-आकाशवाणी-दूरदर्शन से काव्य-पाठ-----मूलतः व्यंग लेखन में ही कार्य।

पुरस्कार और सम्मान- रु ३०० का नक़द पुरस्कार, प्रशस्ति-पत्र और रु २०० तक की पुस्तकें।

यूनिपाठक देवेन्द्र कुमार पाण्डेय को तत्वमीमांसक डॉ॰ गरिमा तिवारी की ओर से 'येलो पिरामिड' भेंट की जायेगी तथा यूनिपाठक को डॉ॰ गरिमा तिवारी से मेडिटेशन पर एक पैकेज का ऑनलाइन प्रशिक्षण पाने का अधिकार होगा (लक पैकेज़ छोड़कर)।

दूसरे स्थान के पाठक संतोष गौड़ राष्ट्रप्रेमी ने भी हिन्द-युग्म को बहुत पढ़ा। हालाँकि टिप्पणी करने में ये थोड़े अनियमित रहे, लेकिन जब भी किया तो लगा कि इन्हें कविता की बारीक समझ है और कवियों के मददगार हो सकते हैं। इन्हें मसि-कागद की ओर से ढेरों पुस्तकें भेंट की जायेंगी।

क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान के पाठक के लिए हमने चुना है करण समस्तीपुरी (केशव कुमार 'कर्ण') और रेनू जैन को। इन्हें भी मसि-कागद की ओर से कुछ चुनिंदा पुस्तकें भेंट की जायेंगी।

इसके अतिरिक्त इस माह से हिन्द-युग्म को दो बहुत उर्जावान पाठकों ने पढ़ना शुरू किया है। एक है ब्रह्मनाथ त्रिपाठी 'अंजान' और दूसरे है अनुराग शर्मा उर्फ स्मार्ट इंडियन। हमें उम्मीद है ये दोनों भविष्य के यूनिपाठक साबित होंगे।

हम शेष ४२ कवियों का भी धन्यवाद करना चाहेंगे जिन्होंने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर इसे सफल बनाया। हम गुजारिश करेंगे कि प्रयास जारी रखें, यूनिकिवि की मंजिल बहुत दूर नहीं।

शम्भू चौधरी
सन्नी चंचलानी
शम्भू नाथ
हकीम हरी हरण 'हथौड़ा'
स्मिता पाण्डेय
संतोष गौड़ राष्ट्रप्रेमी
डॉ॰ विवेक श्रीवास्तव
शलभ जैन
अरविन्द चौहान
डॉ॰ गरिमा तिवारी
सुरिंदर रत्ती
शिवेश शक्तिदिव्या
अशरफ़ अली 'रिंद'
जीतेन चौथानी
संजीव कुमार बब्बर
सीमा सचदेव
कुंज बियानी
कृष्ण कुमार यादव
केशव कुमार कर्ण
आलोक सिंह साहिल
मीना जैन
सुजीत कुमार सुमन
विवेक रंजन श्रीवास्तव 'विनम्र'
रविन्द्र दास
पूजा अनिल
कमल प्रीत सिंह
गोविंद शर्मा
अनुराग शर्मा
रश्मि सिंह
ममता पंडित
मनीष जैन
पंकज रामेन्दू मानव
अनिरूद्ध सिंह चौहान
ब्रह्मनाथ त्रिपाठी अंजान
निर्भीक प्रकाश
कमला भंडारी
राकेश कुमार सकराल
सतीश वाघमरे
वीरेन्द्र आर्या
सुनील कुमार सोनू
सुमित भारद्वाज
डॉ॰ अनिल चड्डा

जुलाई माह की प्रतियोगिता के विजाताओं को हम पहले से पाँच गुना पुरस्कार दे रहे हैं। ज़रूर भाग लें। अधिक जानकारी के लिए यहाँ देखें।

जुलाई माह के काव्य-पल्लवन के लिए विषय आमंत्रित


मित्रो,

पिछले २ माह से हिन्द-युग्म ने काव्य-पल्लवन के तहत 'पहली कविता' का आयोजन कर रहा है जिसकी आखिरी किश्त आप अगले वृहस्पतिवार यानी १० जुलाई २००८ को पढ़ सकेंगे।

अब हम पुनः अपने पुराने ट्रैक पर आपक आते हैं और जुलाई माह के काव्य पल्लवन के लिए विषय आमंत्रित करते हैं। यदि आप चाहते हैं कि आपके दिये गये विषय पर काव्यात्मक विमर्श हो तो अपने विषय kavyapallavan@gmail.com पर सोमवार ७ जुलाई २००८ तक भेज दीजिए। चुने गये विषय की सूचना मंगलवार को दे दी जायेगी। ध्यान रहे विषय १-४ शब्दों का हो।

काव्य-पल्लवन के विषय में अधिक जानकारी और पुराने अंक पढ़ने के लिए निम्न लिंक देखें-

पुराने विशेषांक

काव्य-पल्लवन क्या है?
अंक-१
अंक-२
अंक-३
अंक-४
अंक-५
अंक-६
अंक-७
अंक-८
अंक-९
अंक-१०
अंक-११
अंक-१२
अंक-१३
अंक-१४
अंक-१५ (पहली कविता विशेषांक)

इस बार हिन्दी में लिखने वालों को तिगुना इनाम


हिन्द-युग्म यूनिकवि एवम् यूनिपाठक प्रतियोगिता के प्रायोजको की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इसलिए हम हर बार पहले से ज्यादा उपहार अपने प्रतिभागियों के लिए लेकर आते हैं। इस बार १-१ विजेता को तीन-तीन पुरस्कार दिये जायेंगे। यहाँ तक कि यूनिकवि एवम् यूनिपाठक को पाँच-पाँच तरह के उपहार दिये जायेंगे। तो देरी किस बात की है, टिपटिपाइए कीबोर्ड और लिखिए कविता या कविता पर कमेंट और ले जाइए ढेरों ईनाम।

यूनिकवि बनने के लिए-

१) अपनी कोई मौलिक तथा अप्रकाशित कविता १५ जुलाई २००८ की मध्यरात्रि तक hindyugm@gmail.com पर भेजें।

(महत्वपूर्ण- मुद्रित पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित रचनाओं के अतिरिक्त गूगल, याहू समूहों में प्रकाशित रचनाएँ, ऑरकुट की विभिन्न कम्न्यूटियों में प्रकाशित रचनाएँ, निजी या सामूहिक ब्लॉगों पर प्रकाशित रचनाएँ भी प्रकाशित रचनाओं की श्रेणी में आती हैं।)

२) कोशिश कीजिए कि आपकी रचना यूनिकोड में टंकित हो।
यदि आप यूनिकोड-टाइपिंग में नये हैं तो आप हमारे निःशुल्क यूनिप्रशिक्षण का लाभ ले सकते हैं।

३) परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, इतना होने पर भी आप यूनिकोड-टंकण नहीं समझ पा रहे हैं तो अपनी रचना को रोमन-हिन्दी ( अंग्रेजी या इंग्लिश की लिपि या स्क्रिप्ट 'रोमन' है, और जब हिन्दी के अक्षर रोमन में लिखे जाते हैं तो उन्हें रोमन-हिन्दी की संज्ञा दी जाती है) में लिखकर या अपनी डायरी के रचना-पृष्ठों को स्कैन करके हमें भेज दें। यूनिकवि बनने पर हिन्दी-टंकण सिखाने की जिम्मेदारी हमारे टीम की।

४) एक माह में एक कवि केवल एक ही प्रविष्टि भेजे।

यूनिपाठक बनने के लिए

चूँकि हमारा सारा प्रयास इंटरनेट पर हिन्दी लिखने-पढ़ने को बढ़ावा देना है, इसलिए पाठकों से हम यूनिकोड ( हिन्दी टायपिंग) में टंकित टिप्पणियों की अपेक्षा रखते हैं। टायपिंग संबंधी सभी मदद यहाँ हैं।

१) १ जुलाई २००८ से ३१ जुलाई २००८ के बीच की हिन्द-युग्म पर प्रकाशित अधिकाधिक प्रविष्टियों पर हिन्दी में टिप्पणी (कमेंट) करें।

२) टिप्पणियों से पठनीयता परिलक्षित हो।

३) हमेशा कमेंट (टिप्पणी) करते वक़्त समान नाम या यूज़रनेम का प्रयोग करें।

४) हिन्द-युग्म पर टिप्पणी कैसे की जाय, इस पर सम्पूर्ण ट्यूटोरियल यहाँ उपलब्ध है।

कवियों और पाठकों को निम्न प्रकार से पुरस्कृत और सम्मानित किया जायेगा-

१) यूनिकवि को रु ६०० का नकद ईनाम, रु १०० की पुस्तकें और एक प्रशस्ति-पत्र।

२) यूनिपाठक को रु ३०० का नकद ईनाम, रु २०० की पुस्तकें और एक प्रशस्ति-पत्र।

३) एक से चौथे स्थान के पाठकों को मसि-कागद और संतोष गौड़ राष्ट्रप्रेमी की ओर से पु्सतकें।

४) पहले से दसवें स्थान के कवियों को कवि संतोष गौड़ राष्ट्रप्रेमी का काव्य-संग्रह 'बता देंगे जमाने को' की एक-एक प्रति, एवम् त्रैमासिक साहित्यिक पत्रिका 'मसि-कागद' की ओर से पुस्तकें।

५) यूनिकवि, दूसरे स्थान के कवि तथा यूनिपाठक को तत्वमीमांसक (मेटाफ़िजिस्ट) डॉ॰ गरिमा तिवारी की ओर से 'यलो पिरामिड' (जो कि दीमागी स्थिरता, मनोबल बढ़ाता है और साहित्य सृजन व पढ़ाई में ध्यान लगाने में मददगार है) भेंट की जायेगी।

६)यूनिकवि और यूनिपाठक को तत्वमीमांसक (मेटाफ़िजिस्ट) डॉ॰ गरिमा तिवारी से ध्यान (मेडिटेशन) पर किसी भी एक पैकेज़ की सम्पूर्ण ऑनलाइन शिक्षा पाने का अधिकार होगा। (लक पैकेज़ को छोड़कर)

Yellow Pyramidप्रतिभागियों से भी निवेदन है कि वो समय निकालकर यदा-कदा या सदैव हिन्द-युग्म पर आयें और सक्रिय कवियों की रचनाओं को पढ़कर उन्हें सलाह दें, रास्ता दिखायें और प्रोत्साहित करें।

प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले सभी 'नियमों और शर्तों' को पढ़ लें।

आप भाग लेंगे तो हमारे प्रयास को बल मिलेगा, तो आइए और हमारा प्रोत्साहन कीजिए।

वरिष्ठ कवयित्री कीर्ति चौधरी को भाव भीनी श्रद्धांजलि


नयी और मुखर कविता के लिए जानी जाने वाली वरिष्ठ कवयित्री श्रीमती कीर्ति चौधरी (१९३४- २००८) का शुक्रवार १३ जून २००८ को लंदन में भारतीय समयानुसार सुबह तीन बजकर पैंतालीस मिनट पर निधन हो गया है . पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही कीर्ति जी का लंदन में उपचार चल रहा था . इनके निधन से हिन्दी साहित्य जगत ने एक रत्न खो दिया है . आज इनके स्वर्गवास पर युग्म परिवार इन्हें अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित करता है .



संक्षिप्त जीवन परिचय -
१ जनवरी १९३४ को नईमपुर गाँव ,जिला उन्नाव, उत्तर प्रदेश में जन्मी कीर्ति चौधरी का मूल नाम कीर्ति बाला सिन्हा था, इनकी शिक्षा दीक्षा कानपुर में संपन्न हुई, जहाँ १९५४ में एम् ऐ करने के बाद इन्होने "उपन्यास के कथानक तत्त्व" जैसे विषय पर शोध किया। साहित्य इन्हें विरासत में मिला था, इनकी माताश्री सुमित्रा कुमारी सिन्हा स्वयं एक बड़ी कवयित्री, लेखिका एवं गीतकार थीं। किंतु अपनी माता के लेखन से अप्रभावित इनकी अपनी ही मौलिक लेखन शैली थी। गाँव कस्बे और शहर में रहने से आई अनुभवों की विविधता ने इनकी रचना धर्मिता को नई पहचान दी। बीबीसी हिन्दी के सर्वश्रेष्ठ रेडियो प्रसारकों में से एक श्री ओंकार नाथ श्रीवास्तव से इनके विवाह के पश्चात् भी हिन्दी साहित्य लेखन से इनके संप्रेषण जुड़े रहे।

महादेवी वर्मा के बाद नई कविता में हुई रिक्तता को इन्होंने ही पाटा था (वरिष्ठ आलोचक केदारनाथ सिंह)। इनकी कवितायें इंसान और उसके जीवन से जुड़े अनुभवों के इर्द गिर्द घूमती हैं, नई कविताओं के अन्य रचनाकारों की तरह इन्होंने भी प्रतीकों और बिम्बों का प्रयोग करते हुए सम्पूर्ण जीवन की कविताएँ लिखी। इनकी कुछ प्रसिद्ध कृतियाँ हैं--दायित्व भार , लता १,२ और३ ,एकलव्य , बदली का दिन सीमा रेखा (सभी तीसरा सप्तक से ), कम्पनी बाग़, आगत का स्वागत, बरसते हैं मेघ झर झर , मुझे फ़िर से लुभाया , वक्त, केवल एक बात थी, इत्यादि।


वक़्त
(कीर्ति चौधरी की एक चर्चित कविता)

यह कैसा वक़्त है
कि किसी को कड़ी बात कहो
तो वह बुरा नहीं मानता |

जैसे घृणा और प्यार के जो नियम हैं
उन्हें कोई नहीं जानता |

ख़ूब खिले हुए फूल को देख कर
अचानक ख़ुश हो जाना,
बड़े स्नेही सुह्रदय की हार पर
मन भर लाना,
झुँझलाना,
अभिव्यक्ति के इन सीधे सादे रूपों को भी
सब भूल गए,
कोई नहीं पहचानता

यह कैसी लाचारी है
कि हमने अपनी सहजता ही
एकदम बिसारी है!

इसके बिना जीवन कुछ इतना कठिन है
कि फ़र्क़ जल्दी समझ में नहीं आता
यह दुर्दिन है या सुदिन है |

जो भी हो संघर्षों की बात तो ठीक है
बढ़ने वालों के लिए
यही तो एक लीक है|

फिर भी दुख-सुख से यह कैसी निस्संगिता
कि किसी को कड़ी बात कहो
तो भी वह बुरा नहीं मानता |

प्रस्तुति- यूनिपाठिका पूजा अनिल
स्रोत- बीबीसी हिन्दी

यूनिकवि एवम् यूनिपाठक प्रतियोगिता में इस बार डबल ईनाम जीतें


हिन्द-युग्म पिछले १७ माह से यूनिकवि एवम् यूनिपाठक प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है जिसका उद्देश्य यूनिकोड (हिन्दी) के प्रयोग को प्रोत्साहित करना (बढ़ावा देना) है। प्रतियोगिता के १८वें अंक की ख़ास बात यह है कि विजेताओं को हिन्द-युग्म की ओर से कैश प्राइज़ (नकद ईनाम), पुस्तकें और प्रशस्ति-पत्र तो मिलेंगे ही साथ ही साथ इस बार कवियों और पाठकों को रोहतक (हरियाणा) से प्रकाशित त्रैमासिक हिन्दी साहित्यिक 'मसि-कागद' के संपादक श्याम सखा 'श्याम' और युवा कवि संतोष गौड़ राष्ट्रप्रेमी की ओर से पुस्तकें भेंट की जायेंगी।

तो इस बार तो बिलकुल न चूकें, प्रतिभागी कवि भी बनें और प्रतिभागी पाठक भी बनें और ले जायें ढेरों ईनाम।

यूनिकवि बनने के लिए-

१) अपनी कोई मौलिक तथा अप्रकाशित कविता १५ जून २००८ की मध्यरात्रि तक hindyugm@gmail.com पर भेजें।

(महत्वपूर्ण- मुद्रित पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित रचनाओं के अतिरिक्त गूगल, याहू समूहों में प्रकाशित रचनाएँ, ऑरकुट की विभिन्न कम्न्यूटियों में प्रकाशित रचनाएँ, निजी या सामूहिक ब्लॉगों पर प्रकाशित रचनाएँ भी प्रकाशित रचनाओं की श्रेणी में आती हैं।)

२) कोशिश कीजिए कि आपकी रचना यूनिकोड में टंकित हो।
यदि आप यूनिकोड-टाइपिंग में नये हैं तो आप हमारे निःशुल्क यूनिप्रशिक्षण का लाभ ले सकते हैं।

३) परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, इतना होने पर भी आप यूनिकोड-टंकण नहीं समझ पा रहे हैं तो अपनी रचना को रोमन-हिन्दी ( अंग्रेजी या इंग्लिश की लिपि या स्क्रिप्ट 'रोमन' है, और जब हिन्दी के अक्षर रोमन में लिखे जाते हैं तो उन्हें रोमन-हिन्दी की संज्ञा दी जाती है) में लिखकर या अपनी डायरी के रचना-पृष्ठों को स्कैन करके हमें भेज दें। यूनिकवि बनने पर हिन्दी-टंकण सिखाने की जिम्मेदारी हमारे टीम की।

४) एक माह में एक कवि केवल एक ही प्रविष्टि भेजे।

यूनिपाठक बनने के लिए

चूँकि हमारा सारा प्रयास इंटरनेट पर हिन्दी लिखने-पढ़ने को बढ़ावा देना है, इसलिए पाठकों से हम यूनिकोड ( हिन्दी टायपिंग) में टंकित टिप्पणियों की अपेक्षा रखते हैं। टायपिंग संबंधी सभी मदद यहाँ हैं।

१) १ जून २००८ से ३० जून २००८ के बीच की हिन्द-युग्म पर प्रकाशित अधिकाधिक प्रविष्टियों पर हिन्दी में टिप्पणी (कमेंट) करें।

२) टिप्पणियों से पठनीयता परिलक्षित हो।

३) हमेशा कमेंट (टिप्पणी) करते वक़्त समान नाम या यूज़रनेम का प्रयोग करें।

४) हिन्द-युग्म पर टिप्पणी कैसे की जाय, इस पर सम्पूर्ण ट्यूटोरियल यहाँ उपलब्ध है।

कवियों और पाठकों को निम्न प्रकार से पुरस्कृत और सम्मानित किया जायेगा-

१) यूनिकवि को रु ६०० का नकद ईनाम, रु १०० की पुस्तकें और एक प्रशस्ति-पत्र।

२) यूनिपाठक को रु ३०० का नकद ईनाम, रु २०० की पुस्तकें और एक प्रशस्ति-पत्र।

३) क्रमशः दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान के पाठकों को मसि-कागद की ओर से पुस्तकें।

४) दूसरे से दसवें स्थान के कवियों को कवि संतोष गौड़ राष्ट्रप्रेमी का काव्य-संग्रह 'मौत से जिजीविषा तक' की एक-एक प्रति, एवम् त्रैमासिक साहित्यिक पत्रिका 'मसि-कागद' की ओर से पुस्तकें।

प्रतिभागियों से भी निवेदन है कि वो समय निकालकर यदा-कदा या सदैव हिन्द-युग्म पर आयें और सक्रिय कवियों की रचनाओं को पढ़कर उन्हें सलाह दें, रास्ता दिखायें और प्रोत्साहित करें।

प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले सभी 'नियमों और शर्तों' को पढ़ लें।

आप भाग लेंगे तो हमारे प्रयास को बल मिलेगा, तो आइए और हमारा प्रोत्साहन कीजिए।

हिन्दी प्रेमियों के लिए हिन्द-युग्म की सौगात- यूनिकवि एवम् यूनिपाठक प्रतियोगिता


महीने की पहली तारीख मतलब हिन्द-युग्म पर पुरस्कार बँटेंगे, इसकी सूचना का दिन। धीरे-धीरे हिन्द-युग्म यूनिकवि एवम् यूनिपाठक प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की संख्या बढ़ती जा रही है। और अधिक ऊर्जावान लेखक और पाठक इंटरनेट जगत को मिल रहे हैं। मतलब वो दिन दूर नहीं जब हम अन्य समृद्ध भाषाओं की तरह इंटरनेट पर समृद्ध होंगे। इसी मंगलकामना के साथ हम मई २००८ की यूनिकवि एवम् यूनिपाठक प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियाँ आमंत्रित करते हैं।

यूनिकवि बनने के लिए-

१) अपनी कोई मौलिक तथा अप्रकाशित कविता १५ मई २००८ की मध्यरात्रि तक hindyugm@gmail.com पर भेजें।

(महत्वपूर्ण- मुद्रित पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित रचनाओं के अतिरिक्त गूगल, याहू समूहों में प्रकाशित रचनाएँ, ऑरकुट की विभिन्न कम्न्यूटियों में प्रकाशित रचनाएँ, निजी या सामूहिक ब्लॉगों पर प्रकाशित रचनाएँ भी प्रकाशित रचनाओं की श्रेणी में आती हैं।)

२) कोशिश कीजिए कि आपकी रचना यूनिकोड में टंकित हो।
यदि आप यूनिकोड-टाइपिंग में नये हैं तो आप हमारे निःशुल्क यूनिप्रशिक्षण का लाभ ले सकते हैं।

३) परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, इतना होने पर भी आप यूनिकोड-टंकण नहीं समझ पा रहे हैं तो अपनी रचना को रोमन-हिन्दी ( अंग्रेजी या इंग्लिश की लिपि या स्क्रिप्ट 'रोमन' है, और जब हिन्दी के अक्षर रोमन में लिखे जाते हैं तो उन्हें रोमन-हिन्दी की संज्ञा दी जाती है) में लिखकर या अपनी डायरी के रचना-पृष्ठों को स्कैन करके हमें भेज दें। यूनिकवि बनने पर हिन्दी-टंकण सिखाने की जिम्मेदारी हमारे टीम की।

४) एक माह में एक कवि केवल एक ही प्रविष्टि भेजे।

यूनिपाठक बनने के लिए

चूँकि हमारा सारा प्रयास इंटरनेट पर हिन्दी लिखने-पढ़ने को बढ़ावा देना है, इसलिए पाठकों से हम यूनिकोड ( हिन्दी टायपिंग) में टंकित टिप्पणियों की अपेक्षा रखते हैं। टायपिंग संबंधी सभी मदद यहाँ हैं।

१) १ मई २००८ से ३१ मई २००८ के बीच की हिन्द-युग्म पर प्रकाशित अधिकाधिक प्रविष्टियों पर हिन्दी में टिप्पणी (कमेंट) करें।

२) टिप्पणियों से पठनीयता परिलक्षित हो।

३) हमेशा कमेंट (टिप्पणी) करते वक़्त समान नाम या यूज़रनेम का प्रयोग करें।

४) हिन्द-युग्म पर टिप्पणी कैसे की जाय, इस पर सम्पूर्ण ट्यूटोरियल यहाँ उपलब्ध है।

कवियों और पाठकों को निम्न प्रकार से पुरस्कृत और सम्मानित किया जायेगा-

१) यूनिकवि को रु ६०० का नकद ईनाम, रु १०० की पुस्तकें और एक प्रशस्ति-पत्र।

२) यूनिपाठक को रु ३०० का नकद ईनाम, रु २०० की पुस्तकें और एक प्रशस्ति-पत्र।

३) क्रमशः दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान के पाठकों को प्रो॰ सी॰बी॰ श्रीवास्तव 'विदग्ध' और विवेक रंजन श्रीवास्तव की ओर से पुस्तकें।

४) दूसरे से दसवें स्थान के कवियों को कवि शशिकांद "सदैव" का काव्य-संग्रह दर्द की क़तरन' की एक-एक प्रति।

प्रतिभागियों से भी निवेदन है कि वो समय निकालकर यदा-कदा या सदैव हिन्द-युग्म पर आयें और सक्रिय कवियों की रचनाओं को पढ़कर उन्हें सलाह दें, रास्ता दिखायें और प्रोत्साहित करें।

प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले सभी 'नियमों और शर्तों' को पढ़ लें।

आप भाग लेंगे तो हमारे प्रयास को बल मिलेगा, तो आइए और हमारा प्रोत्साहन कीजिए।

अपनी 'पहली कविता' जमा कीजिए


पिछले १४ महीनों से हिन्द-युग्म ने अलग-अलग विषयों पर काव्य-कार्यशाला 'काव्य-पल्लवन' का आयोजन कर रहा है। काव्य-पल्लवन के प्रत्येक अंक को सफल कहा जा सकता है, कुछ पाठकों ने तो यहाँ तक कहा कि इसका हर अंक संग्रहणीय है।

हिन्द-युग्म सदैव नये रचनाकारों को प्रोत्साहित करता रहा है। इसीलिए यूनिकवि प्रतियोगिता के माध्यम से १० नये रचनाकारों को प्रत्येक माह पुरस्कृत करता है। समय-समय पर मासिक और साप्ताहिक समीक्षा का स्तम्भ चलाता है। 'अतिथि कवि' और 'सम्मानित कवि' स्तम्भ में नामचीन कवियों की कविताएँ प्रकाशित कर नव-अंकुरों को मार्गदर्शन देता रहता है।

काव्य-पल्लवन की नई कड़ी की शुरूआत हम बिलकुल अनूठे तरीके से करने जा रहे हैं। इस बार हमने तय किया है कि काव्य-पल्लवन में प्रत्येक कवि की 'पहली कविता' प्रकाशित करेंगे। जिससे नये रचनाकार स्थापित कवियों की भी पहली कविता पढ़ सकें, उन्हें बल मिले कि वो ठीक डगर पर हैं, बढ़िया से बढ़िया रचनाकर्म वे भी कर सकते हैं, सोच का दायरा बढ़ा सकते हैं।

चूँकि इस काव्य-पल्लवन में सैकड़ों कविताएँ प्राप्त होने की उम्मीद है, अतः हम काव्य-पल्लवन का यह विशेष अंक कई भागों में प्रकाशित करेंगे। प्रत्येक गुरुवार को नये-पुराने, चर्चित-अचर्चित कवियों की 'पहली कविता' हिन्द-युग्म पर प्रकाशित की जायेगी।

रचनाकारों से निवेदन है कि अपनी 'पहली कविता' भेजते वक़्त पूरी ईमानदारी बरतें, इसे प्रतिष्ठा का प्रश्न न बनायें बल्कि यह सोचें कि इससे बहुत से नये रचनाकारों का प्रोत्साहन होगा।

विशेष-
१) अपनी 'पहली कविता' kavyapallavan@gmail.com पर भेजें।
२) यदि आप यूनिकोड (हिन्दी) में टाइप नहीं कर पा रहे हों तो रोमन में टंकित करके या स्कैन करके भी भेज सकते हैं।
३) कई रचनाकार शुरू-शुरू में में किसी फिल्मी गीत की पैरोडी या किसी चर्चित कविता की पैरोडी लिख बैठते हैं। 'पहली कविता' उसे ही मानें जिसे आप अपनी पहली मौलिक रचना कह सकते हों।

४) कविताओं का अप्रकाशित होना कोई अनिवार्य शर्त नहीं है।

५) कवि यदि ज़रूरी समझें तो क्यों लिखा?, कैसे लिखा? कहाँ लिखा? आदि ज़रूर लिख भेजें।

६) यदि आप अपनी पहली रचना संजोकर नहीं रख पाये हैं तो उपलब्ध रचनाओं में से प्राथमिक रचना लिख भेजें, लेकिन भूमिका में इस सच्चाई का उल्लेख अवश्य करें।

७) यह आयोजन तक तक चलता रहेगा जब तक कि हमें कवियों से कविताएँ मिलती रहेंगी, इसलिए अंतिम तिथि निर्धारित नहीं है।

चित्रकार अपने चित्र भी भेजें ताकि हम इस विशेष अंक में उन्हें लगा सकें।

इस विशेषांक में छः अलग-अलग भागों में 115 कविताएँ प्रकाशित हो चुकी हैं।






पुराने विशेषांक

अंक-१
अंक-२
अंक-३
अंक-४
अंक-५
अंक-६
अंक-७
अंक-८
अंक-९
अंक-१०
अंक-११
अंक-१२
अंक-१३
अंक-१४

हिन्द-युग्म की कार्यशाला में भाग लें


हिन्द-युग्म काव्य-पल्लवन के अप्रैल २००८ अंक का विषय देने में बहुत विलम्ब कर चुका है। शायद कुछ अनियमितताओं के कारण पाठकों ने भी विषय भेजने में बहुत अधिक दिलचस्पी नहीं दिखाई। खैर आगे से हम फिर दुरस्त हो जायेंगे।

अप्रैल २००८ अंक के लिए 'अंधेरे से उजाले तक' विषय पर हिन्द-युग्म कविताएँ, चित्र और छायाचित्र आमंत्रित कर रहा है। अपनी अभिव्यक्ति को उपर्युक्त तीनों में से किसी भी रूप में २२ अप्रैल २००८ की मध्यरात्रि तक kavyapallavan@gmail.com पर भेजें। काव्य-पल्लवन का यह अंक २४ अप्रैल २००८ को प्रकाशित कर दिया जायेगा।

इस बार हमें अवनीश एस॰ तिवारी, पूजा अनिल, मोहिन्दर कुमार और डॉ॰ अनिल चड्डा की ओर से विषय प्राप्त हुए। हमने मोहिन्दर कुमार का विषय चुना है। विषय प्रेषित करने के लिए सभी पाठकों का धन्यवाद।

काव्य-पल्लवन क्या है?

अंक-१
अंक-२
अंक-३
अंक-४
अंक-५
अंक-६
अंक-७
अंक-८
अंक-९
अंक-१०
अंक-११
अंक-१२
अंक-१३

आज रेडियो पर सजीव सारथी हिन्द-युग्म का पहला सुर बजायेंगे


हम सभी के प्रिय सजीव सारथी जिनका 'पहला सुर' का प्रोजेक्ट पूरा करने में भरपूर योगदान रहा, यदि आप दिल्ली विश्वविद्याय के आस-पास रहते हों तो उन्हें रेडियो पर सुन सकते हैं। आज यानी १२ मार्च २००८ की शाम ५-६ बजे ९०॰४ एफ एम (DU-FM) पर सजीव सारथी का साक्षात्कार, पहला सुर के गीत व कविताएँ प्रसारित होंगी। यही कार्यक्रम कल यानी १३ मार्च २००८ की सुबह ७:३०-८:३० पुन: प्रसारित होगा।

तो आप सजीव से ऑरकुट, ब्लॉग, कविताओं, गीतों के माध्यम से मिलते ही रहे हैं, आज आवाज़ के ज़रिए मिलिए।


हिमाचल में हिन्दी की किरण और महाराष्ट्र में उसकी महक (परिणाम)


'हिन्द-युग्म यूनिकवि एवम् यूनिपाठक प्रतियोगिता' अपने आयोजन के दूसरे वर्ष की ओर बढ़ रही है और यह बहुत हर्ष का विषय है कि शहरों से शुरू होकर कस्बों तक पहुँच चुकी है। स्वछंद व मुक्त महिलाओं से चलकर गृहणियों तक पहुँच चुकी है। हिन्द-युग्म, के फरवरी २००८ माह की प्रतियोगिता में बहुत से ऑफलाइन कवियों ने भाग लिया। कइयों ने विश्व पुस्तक मेला में लेखनी की पाण्डुलिपियाँ पकड़ाई तो कुछ-एक ने स्कैन करके भेजा।

कुल ४७ प्रतिभागी कवियों ने भाग लिया और तीन चरणों में निर्णय कराया गया। हिन्द-युग्म की इस प्रतियोगिता का निर्णय बहुत ही गुप्त तरीके से कराया जाता है। किसी भी निर्णयकर्ता को न तो दूसरे निर्णयकर्ताओं के नाम पता होते हैं और न ही रचनाकारों के नाम-पते।

यूनिकवयित्री- किरणबाला देवी

हिन्द-युग्म की यूनिकवि प्रतियोगिता का परिणाम इस बार युग्म के लिए एक विशेष अर्थ इस मायने में भी रखता है कि युग्म का घोषित लक्ष्य इस बार के परिणाम से बिल्कुल मेल खाता है। इस बार की यूनिकवयित्री श्रीमती किरणबाला देवी इंटरनेट और पत्रिकाओं की चमक से बिल्कुल दूर एक साधारण ग्रामीण परिवेश से निकल कर देवभूमि हिमाचल के हमीरपुर में बी एड की छात्रा हैं। पिछले दिनों जब अंतरजाल पर यूनिकोड-हिन्दी के प्रयोग पर एक व्याख्यान देने हेतु हमारे साथी श्रीकान्त मिश्र 'कान्त' तृषा शिक्षण संस्थान पहुँचे तो वहाँ छात्रा किरणबाला को कविता पाठ के दौरान सुना, तो उनकी रचनात्मकता से बहुत प्रभावित हुए और उन्हें हिन्द-युग्म यूनिकवि प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया।

यह भी एक सुखद संयोग ही है कि मात्र आडियो से टाइप कर, 'एक चिकनी किताब' शीर्षक की इस रचना को युग्म ने मात्र प्रतियोगिता में सम्मिलित ही नहीं किया अपितु यह आज सभी चरणों से निकल कर प्रथम स्थान पर पहुँच गयी है। किरणबाला जैसे मेधावी रचनाकार जो प्रकृति के साथ अपनी संवेदनशील रचनाएं जीवन में लिखते, जीते हुए प्रायः ग्रामीण परिवेश में ही खो जाते हैं, युग्म के प्रयास से आज हमारे सन्मुख है। इसी प्रयास की अभिनव खोज हैं, इस बार की यूनिकवयित्री श्रीमती किरणबाला। यहाँ पर यह भी उल्लेख करना प्रासंगिक है कि जिस प्रकार के सामाजिक परिवेश से किरणबाला जैसी महिला रचनाकार आती हैं वहाँ से उनका सम्पूर्ण परिचय भी सहज उपलब्ध नहीं हो पाता है।

पुरस्कृत कविता- एक चिकनी किताब

एक चिकनी किताब
उसके –
खुरदरे हाथों में
रख दी गई
एक चिकनी किताब
उसने उसे
सिर से लगाया
और सारा घर खोज आया
पर…
उसके रखने योग्य स्थान
कहीं पर नहीं पाया
आले पर चुहचुहाती
ढेवरी थी
छप्पर का फूस
अधसड़ा और काला था
उसकी खपच्चियाँ
घुन आई थी…
वहाँ उसको खोजता भी
तो कैसे…
कठबक्से पर लिसलिसा
नोन तेल गुड़ था
मोरचा लगे कनस्तर में
मकई….
कहाँ रखे वो…
वो रंगीन ‘चिकनी किताब’
जो उसे बहुत सलोनी थी
जैसे कि गरम ताजी राख़
उसने उसे बार-बार सूँघा
बार-बार सहलाया
दुलराया…
फिर ….
उसे एक हाँडी में रखकर
खूँटी पर टाँग आया
दूसरे दिन जब वह
खेत से थका हारा आया
तो उसने, उस किताब को
चूहों द्वारा कुतरा हुआ पाया
वो रूआँसा हुआ, घबराया
गम के मारे फिर
सरकारी मदरसे नहीं आया
खुद को कोसता रहा
राम जी की मरजी
जो वो पढ़ नहीं पाया



प्रथम चरण के जजमेंट में मिले अंक- ६, ७॰५, ७॰१
औसत अंक- ६॰८६६७
स्थान- तीसरा


द्वितीय चरण के जजमेंट में मिले अंक- ६, ७॰२, ७, ६॰८६६७(पिछले चरण का औसत)
औसत अंक- ६॰५९१६६७
स्थान- दूसरा


अंतिम जज की टिप्पणी-
कविता के हर मानक पर खरी रचना। मन उद्वेलित, आँख नम करने में सक्षम तो है ही पाठक को सोचने पर विवश भी करती है।
कला पक्ष: ९/१०
भाव पक्ष: ९/१०
कुल योग: १८/२०



पुरस्कार- रु ३०० का नक़द ईनाम, रु १०० तक की पुस्तकें और प्रशस्ति-पत्र। चूँकि इन्होंने मार्च माह के अन्य तीन सोमवारों को भी अपनी कविताएँ प्रकाशित करने की सहमति जताई है, अतः प्रति सोमवार रु १०० के हिसाब से रु ३०० का नक़द ईनाम।

प्रथम स्थान प्राप्त कविता 'एक चिकनी किताब' का कविता पाठ भी आप श्रीमती किरणबाला के स्वर में सुन सकते हैं।



उपर्युक्त प्लेयर से नहीं सुन पा रहे हों नीचे के लिंक से डाउनलोड कर लें।

VBR MP3
64Kbps MP3
Ogg Vorbis

लगभग ऐसी ही कहानी इस बार की यूनिपाठक सम्मान प्राप्त करने वाली पाठिका की है। यद्यपि अल्पना वर्मा, गीता पंडित, सीमा गुप्ता, आलोक सिंह 'साहिल' और अवनीश एस॰ तिवारी ने बहुत अधिक टिप्पणियाँ की हैं, लेकिन हमने इन सभी पाठकों को यूनिपाठक के सम्मान से नवाज़ चुके हैं, इसलिए इनकी पठनीयता को नमन करने की कुछ और पहल हम जल्द ही करने वाले हैं। हम इन सभी पाठकों का धन्यवाद करते हुए यही निवेदन करना चाहेंगे कि हिन्द-युग्म को इसी प्रकार से पढ़ते हुए हमारा प्रोत्साहन करते रहें।

यूनिपाठिका- महक

तो हम इस बार की पाठिका की बात कर रहे थे। उपर्युक्त पाठकों के अतिरिक्त हिन्द-युग्म की गतिविधियों पर जिस पाठिका की बराबर नज़र रही उनका नाम है 'महक', जो हिन्द-युग्म पर पिछले ३-४ महीनों से सक्रिय हैं। पहले वो रोमन में टिप्पणियाँ लिखती थीं, लेकिन हिन्द-युग्म के आग्रह पर फरवरी माह से यूनिकोड में करने लगी हैं। हिन्द-युग्म ने जब इनसे ये बताकर कि ये फरवरी २००८ की यूनिपाठिका हैं, इनका परिचय मँगाया तो इन्होंने बताया कि पारिवारिक बंदिशों के कारण ये अपना परिचय, चित्र, पता आदि इंटरनेट पर नहीं प्रकाशित कर सकतीं, लेकिन हिन्द-युग्म परिवार का हिस्सा बने रहना चाहती हैं। हिन्द-युग्म ने कुछ-एक उदाहरण देकर इनसे परिचय भेजने का पुनर्निवेदन भेजा, लेकिन इन्होंने इतना ही बताया कि ये महाराष्ट्र राज्य से हैं, मराठी इनकी मातृभाषा है, आजकल ये अख़बार कम हिन्द-युग्म ज़्यादा पढ़ती हैं।

हिन्द-युग्म ने इन्हें ही यूनिपाठिका बनाने का निश्चय किया है और यह मानकर चल रहा है कि कभी न कभी इन तक इनके नाम की पुरस्कार सामग्री पहुँचायेगा।


पुरस्कार- रु ३०० का नक़द ईनाम, रु २०० तक की पुस्तकें और प्रशस्ति पत्र।


दूसरे स्थान का पाठक हमने जिन्हें चुना है वो यद्यपि हिन्द-युग्म को अनियमितता के साथ पढ़ते रहे हैं, लेकिन जितना भी पढ़ा है उतना भी हमारे प्रोत्साहन के लिए पर्याप्त है।

मुम्बई, महाराष्ट्र निवासी सुरिन्दर रत्ती को हम दूसरे स्थान का पाठक चुनकर उन्हें प्रो॰ सी॰ बी॰ श्रीवास्तव 'विदग्ध' की रचनावली 'वतन को नमन' भेंट करते हैं।

क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान के पाठकों ने भी हमें बहुत कम पढ़ा लेकिन हम इन्हें पाठक चुनकर इनकी पठनियता का सम्मान करना चाहते हैं। बर्बाद देहलवी (शशि कुमार) और राज भाटिया को हम प्रो॰ सी॰ बी॰ श्रीवास्तव 'विदग्ध' का कविता-संग्रह 'वतन को नमन' भेंट करते हैं।

इसके अतिरिक्त हम दिवाकर मणि, अभिधा, अंजु गर्ग, हेमज्योत्सना परासर, ममता गुप्ता, आशा जोगलेकर, अनुराग आर्या आदि पाठकों का धन्यवाद करना चाहेंगे जिन्होंने हिन्द-युग्म को बहुत कम पढ़ा, लेकिन पढ़‌ा। और यह आग्रह भी करना चाहेंगे कि पाठक के रूप में अपनी सक्रियता बढ़ायें।

उन अन्य ९ कवियों के नाम जोकि टॉप १० में हैं, जिन्हें हम कथाकार सूरज प्रकाश द्वारा संपादित कहानी-संग्रह 'कथा-दशक' भेंट करेंगे, हैं-

पीयूष पण्डया, हौशंगाबाद (म॰प्र॰)
अनिल जिंगर, मुम्बई
अनुराग आर्या
प्रेमचंद सहजवाला, नई दिल्ली
तपन शर्मा, नई दिल्ली
पावस नीर, ग़ाज़ियाबाद (उ॰प्र॰)
रमेश शर्मा 'अनु', नई दिल्ली
विनय के॰ जोशी, उदयपुर (राज॰)
संजीव कुमार गोयल 'सत्य', नागपुर (महाराष्ट्र)

हम एक और खुशख़बरी देना चाहेंगे कि हिन्द-युग्म मार्च माह से प्रतियोगिता की शीर्ष ३० कविताएँ प्रकाशित किया करेगा। हम कविता को बिना अधिक भूमिका दिये ही कविता प्रकाशित करके कविताओं के असली निर्णयकर्ता पाठकों की नज़र कर देंगे।

उन २० कवियों के नाम जिन्होंने टॉप ३० में स्थान बनाया और जिनकी कविताएँ ३१ मार्च तक एक-एक करके हिन्द-युग्म पर प्रकाशित होंगी-

डॉ॰ सुरेखा भट्ट, मनिपाल
विवेक रंजन श्रीवास्तव 'विनम्र', जबलपुर (म॰प्र॰)
विनय गुदारी, महात्मा गाँधी संस्थान, मॉरीशस
बर्बाद देहलवी, नई दिल्ली
महावीर रावत 'मसिरा उत्तराँचली', उत्तराखंड
सुदर्शन गुप्ता, झलवार (राज॰)
जीतेश नौगरैया
प्रगति सक्सेना, फरीदाबाद (हरियाणा)
अक्षय शर्मा, नई दिल्ली
अरूण मित्तल 'अद्‌भुत', नोएडा (उ॰ प्र॰)
कवि दीपेन्द्र, मेरठ (उ॰ प्र॰)
गरिमा सिंह
नागेन्द्र पाठक, दिल्ली
हर्ष कुमार
गुलशन, मॉरीशस
महक
दिव्या माथुर, नेहरू सेंटर, लंदन
सुरिन्दर रत्ती, मुम्बई
अंजु गर्ग, फरीदाबाद (हरियाणा)
सुनील प्रताप सिंह 'तेरा दीवाना', बेंगलूरु (कर्नाटक)

टॉप ३० के सभी कवियों से निवेदन है कि वो अपनी प्रतियोगिता में भेजी जा चुकी कविताएँ ३१ मार्च तक कहीं और प्रकाशनार्थ न भेजें।

हम निम्नलिखित कवियों का भी धन्यवाद करना चाहेंगे जिन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेकर इसे सफल बनाया। और यह निवेदन भी करना चाहेंगे कि परिणामों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए बारम्बार इस प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी रचनात्मकता सिद्ध करें।

अवनीश एस॰ तिवारी, मुम्बई
शिवानी सिंह, दिल्ली
दिव्य प्रकाश दुबे, पुणे
डॉ॰ मीनू, दिल्ली
सतीश वाघमरे
सीमा गुप्ता, गुड़गाँव (हरियाणा)
शम्भूनाथ
देवेन्द्र कुमार मिश्र, छत्तरपुर (म॰ प्र॰)
प्रकाश यादव 'निर्भीक', शाहजहाँपुर (उ॰प्र॰)
आशुतोष शर्मा, मेरठ (उ॰प्र॰)
मानवेन्द्र शर्मा, दिल्ली
डॉ॰ महेन्द्र कौशिक, दिल्ली
सोहैल आज़म, दिल्ली
राहुल उपाध्याय, सिएटल, अमेरिका
राजश्री सुब्रमनी, कोयम्बटूर (तमिलनाडू)
कृष्ण
रिज़वान रजा, दिल्ली

नये रचनाकार व पाठक जो इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं वो यहाँ से पूरा विवरण प्राप्त करें।