फटाफट (25 नई पोस्ट):

कृपया निम्नलिखित लिंक देखें- Please see the following links

जनवरी 2011 की यूनिप्रतियोगिता के परिणाम



हिंद-युग्म की जनवरी 2011 की यूनिकवि प्रतियोगिता के परिणाम ले कर हम उपस्थित है। परिणामों की घोषणा मे विलम्ब के लिये क्षमा माँगते हुए हम प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों और अपने पाठकों द्वारा धैर्य रखने के लिये आभारी हैं।
जनवरी माह की प्रतियोगिता यूनिप्रतियोगिता के उन्चासवीं कड़ी थी। इस बार कुल 40 प्रतिभागियों की कविताएं सम्मिलित की गयीं, जिन्हे दो चरणों मे परखा गया। प्रथम चरण के तीन निर्णायकों के दिये अंकों के आधार पर 20 कविताओं को द्वितीय चक्र मे स्थान मिला, जहाँ दो निर्णायकों ने कविताओं के शिल्प, कथ्य, सामयिकता आदि के विविध पक्षों के आधार पर उनको आँका। इस प्रतियोगिता की एक खास बात यह रही कि कई सारी ग़ज़लें प्रविष्टि के तौर पर शामिल हुई। इस बार की यूनिकविता का खिताब भी एक ग़ज़ल को गया है, जिसके रचनाकार होने का श्रेय नवीन चतुर्वेदी को जाता है। निर्णायकों ने उन्हे जनवरी माह का यूनिकवि चुना है।

यूनिकवि: नवीन चतुर्वेदी

हमारे नियमित पाठक नवीन जी की कलम से परिचित होंगे। नवीन जी प्रतियोगिता से कुछ समय पहले ही जुड़े हैं और इनकी पहली ही रचना नवंबर माह मे छठे स्थान पर रही थी। मुख्यतया गज़ल विधा मे महारथ रखने वाले नवीन जी रचनाकार के अलावा एक गंभीर पाठक के तौर पर भी हिंद-युग्म पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहे हैं। अंतर्जाल पर साहित्यिक अभिरुचि के प्रचार-प्रसार मे खासे सक्रिय नवीन जी का परिचय हम पहले भी अपने पाठकों से करा चुके हैं मगर अपने नये पाठकों के लिये एक बार पुनः उनका संक्षिप्त परिचय दे रहे हैं। नवीन सी चतुर्वेदी का जन्म अक्टूबर 1968 मे मथुरा मे हुआ। वाणिज्य से स्नातक नवीन जी ने वेदों मे भी आरंभिक शिक्षा ग्रहण की है। अभी मुम्बई मे रहते हैं और साहित्य के प्रति खासा रुझान रखते हैं। आकाशवाणी मुंबई पर कविता पाठ के अलावा अनेकों काव्यगोष्ठियों मे भी शिरकत की है और आँडियो कसेट्स के लिये भी लेखन किया है। ब्रजभाषा, हिंदी, अंग्रेजी और मराठी मे लेखन के साथ नवीन जी ब्लॉग पर तरही मुशायरों का संचालन भी करते हैं। ज्यादा से ज्यादा नयी पीढ़ी को साहित्य से जोड़ने का प्रयास है।

यूनिकविता: ग़ज़ल

गगनचरों को दे बुलावा चार दानों पर|
बहेलिए फिर ताक में बैठे मचानों पर |१|

बुजुर्ग लोगों से सुना है वो सुनाता हूँ|
हवाएँ भी हैं नाचती दिलकश तरानों पर |२|

हुनर हो कोई भी, बड़ी ही कोशिशें माँगे|
न खूँ में होता है, न मिलता ये दुकानों पर |३|

अवाम के पैसे पचाना जानते हैं जो|
हुजूम बैठा ही रहे उन के मकानों पर |४|

विकास की खातिर मदद के नाम पर यारो|
लुटा रहे लाखों करोड़ों कारखानों पर |५|

जिन्हें तरक्कियों से निस्बतें होतीं हरदम|
न ध्यान देते वो फ़िज़ूलन तंज़ - तानों पर |६|

पहाड़ की चोटी तलक वो ही पहुँचते हैं|
फिसल चुके हों जो कभी उन की ढलानों पर |७|
____________________________________________________________
पुरस्कार और सम्मान: हिंद-युग्म से सद्यप्रकाशित सुधीर गुप्ता ’चक्र’ के नये काव्य-संग्रह ’उम्मीदें क्यों’ की प्रति तथा प्रशस्तिपत्र। प्रशस्ति-पत्र वार्षिक समारोह में प्रतिष्ठित साहित्यकारों की उपस्थिति मे प्रदान किया जायेगा। समयांतर में कविता प्रकाशित होने की सम्भावना।

 इसके अतिरिक्त दिसंबर माह के शीर्ष 10 के अन्य कवि जिनकी कविताएं हम यहाँ प्रकाशित करेंगे और जिन्हे हिंद-युग्म की ओर से पुस्तकें दी जायेगी, उनका क्रम निम्नवत है-

वसीम अकरम
वंदना सिंह
सुवर्णा शेखर दीक्षित
धर्मेंद्र कुमार सिंह
डिम्पल मल्होत्रा
अनिता निहलानी
अरविंद कुमार पुरोहित
सुधीर गुप्ता चक्र
आरसी चौहान

शीर्ष दस के अतिरिक्त हम जिन चार अन्य कविताओं का प्रकाशन इस प्रतियोगिता के अंतर्गत करेंगे, उनके रचनाकारों के नाम हैं


अनवर सुहैल
सनी कुमार
रमा शंकर सिंह
विवेक कुमार पाठक अंजान

उपर्युक्त सभी कवियों से अनुरोध है कि कृपया वे अपनी रचनाएँ 10 मार्च 2011 तक अन्यत्र न तो प्रकाशित करें और न ही करवायें।

  हम उन कवियों का भी धन्यवाद करना चाहेंगे, जिन्होंने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर इसे सफल बनाया। और यह गुजारिश भी करेंगे कि परिणामों को सकारात्मक लेते हुए प्रतियोगिता में बारम्बार भाग लें। प्रतियोगिता मे भाग लेने वाले शेष कवियों के नाम निम्नांकित हैं

मनोज कुमार
पंकज भूषण पाठक प्रियम
रविंद्र कुमार श्रीवास्तव बेजुबान
बोधिसत्व कस्तुरिया
योगेश कुमार ध्यानी 
प्रदीप वर्मा
आलोक गौर
सुमित वत्स
शोभा रस्तोगी शोभा
अल्पना गिरि
नीलेश माथुर
ब्यूटी मालाकार
रवि शंकर पांडेय
विनोद वर्मा प्रेम अंजाना
रतन प्रसाद शर्मा
शील निगम
अनिरुद्ध सिंह चौहान
विभूति कुमार
दीपक कुमार
योगेंद्र शर्मा व्योम
प्रवेश सोनी
रिक्की पुरी
आशीष पंत
आलोक उपाध्याय
प्रवीण चंद्र राय
सीमा स्मृति मलहोत्रा

यूनिपाठक सम्मान

   पिछले कुछ माहों से हमने यूनिपाठक सम्मान की घोषणा नही की थी। विगत कुछ माहों मे प्रकाशित रचनाओं पर पाठकों द्वारा की गयी प्रतिक्रियाओं को आँकते हुए इस बार यूनिपाठक का खिताब धर्मेंद्र कुमार सिंह ’सज्जन’ को जाता है। एक पाठक के तौर पर अपनी निरंतरता और प्रतिक्रियाओं की गुणवत्ता और उससे झलकती पठनीयता के आधार पर सहज ही धर्मेंद्र जी प्रभावित करते हैं। यूनिप्रतियोगिता मे नियमित रूप से हिस्सा लेने वाले धर्मेंद्र जी ’एक अच्छा लेखक होने के लिये अच्छा पाठक बनना भी अपरिहार्य है’ की उक्ति को चरितार्थ करते हैं।
___________________________________________________________
पुरस्कार: हिंद-युग्म की ओर से पुस्तकें और वार्षिकोत्सव मे वरिष्ठ साहित्यका्र द्वारा प्रशस्ति पत्र।

 इसके अतिरिक्त जिन चार अन्य पाठकों का हम उल्लेख करना चाहेंगे जिन्होने पिछले कुछ माहों मे अपनी रचनात्मक प्रतिक्रियाओं द्वारा कवियों का उत्साह बढाया है वे निम्नवत हैं

स्वप्निल कुमार आतिश
रंजना सिंह
एम वर्मा
जितेंद्र जौहर

48वीं यूनिकवि एवं यूनिपाठक प्रतियोगिता में भाग लें


हिंद-युग्म की मासिक यूनिप्रतियोगिता के दिसंबर संस्करण के आयोजन की सूचना के साथ हम आपके समक्ष  हैं। विगत माहो की तरह दिसंबर 2010 माह के लिये  हम यूनिकवि एवं यूनिपाठक प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियाँ आमंत्रित करते हैं। यह इस प्रतियोगिता का 48वाँ आयोजन है। सभी प्रतिभागियों और पाठकों का निरंतर सहयोग और प्रोत्साहन इस प्रतियोगिता की उपलब्धि है।

प्रतियोगिता के विजेताओं को विचार एवं संस्कृति की चर्चित पत्रिका ’समयांतर’ की एक वर्ष की निःशुल्क सदस्यता दी जायेगी। प्रतियोगिता द्वारा चयनित यूनिकवि को हिंद-युग्म के वार्षिकोत्सव मे विख्यात साहित्यकार के द्वारा सम्मानित भी किया जायेगा।


नवंबर 2010 का यूनिकवि बनने के लिए-

1) अपनी कोई मौलिक तथा अप्रकाशित कविता 15 दिसंबर 2010 की मध्यरात्रि तक hindyugm@gmail.com पर भेजें।

(महत्वपूर्ण- मुद्रित पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित रचनाओं के अतिरिक्त गूगल, याहू समूहों में प्रकाशित रचनाएँ, ऑरकुट की विभिन्न कम्न्यूटियों में प्रकाशित रचनाएँ, निजी या सामूहिक ब्लॉगों पर प्रकाशित रचनाएँ भी प्रकाशित रचनाओं की श्रेणी में आती हैं।)

2) कोशिश कीजिए कि आपकी रचना यूनिकोड में टंकित हो। यदि आप यूनिकोड-टाइपिंग में नये हैं तो आप हमारे निःशुल्क यूनिप्रशिक्षण का लाभ ले सकते हैं।

3) परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, इतना होने पर भी आप यूनिकोड-टंकण नहीं समझ पा रहे हैं तो अपनी रचना को रोमन-हिन्दी ( अंग्रेजी या इंग्लिश की लिपि या स्क्रिप्ट 'रोमन' है, और जब हिन्दी के अक्षर रोमन में लिखे जाते हैं तो उन्हें रोमन-हिन्दी की संज्ञा दी जाती है) में लिखकर या अपनी डायरी के रचना-पृष्ठों को स्कैन करके हमें भेज दें। यूनिकवि बनने पर हिन्दी-टंकण सिखाने की जिम्मेदारी हमारे टीम की। आप किसी अन्य फॉन्ट में भी अपनी कविता टंकित करके भेज सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि रचना word, wordpad या पेजमेकर में हो, पीडीएफ फाइल न भेजें, साथ में इस्तेमाल किये गये फॉन्ट को भी ज़रूर भेजें।

4) एक माह में एक कवि केवल एक ही प्रविष्टि भेजे।



यूनिपाठक बनने के लिए

चूँकि हमारा सारा प्रयास इंटरनेट पर हिन्दी लिखने-पढ़ने को बढ़ावा देना है, इसलिए पाठकों से हम यूनिकोड (हिन्दी टायपिंग) में टंकित टिप्पणियों की अपेक्षा रखते हैं। टाइपिंग संबंधी सभी मदद यहाँ हैं।

1) 1 दिसंबर 2010 से 31 दिसंबर 2010 के बीच की हिन्द-युग्म पर प्रकाशित अधिकाधिक प्रविष्टियों पर हिन्दी में टिप्पणी (कमेंट) करें।

2) टिप्पणियों से पठनीयता परिलक्षित हो।

3) हमेशा कमेंट (टिप्पणी) करते वक़्त एक समान नाम या यूज़रनेम का प्रयोग करें।

4) हिन्द-युग्म पर टिप्पणी कैसे की जाय, इस पर सम्पूर्ण ट्यूटोरियल यहाँ उपलब्ध है।


कवियों और पाठकों को निम्न प्रकार से पुरस्कृत और सम्मानित किया जायेगा-

1) यूनिकवि को समयांतर की एक वर्ष की मुफ्त सदस्यता। हिन्द-युग्म की ओर से प्रशस्ति-पत्र।
यूनिकवि को हिन्द-युग्म के वर्ष 2010 के वार्षिकोत्सव में प्रतिष्ठित साहित्यकारों के हाथों सम्मानित किया जायेगा।

2) यूनिपाठक को समयांतर की 12 महीने की मुफ्त सदस्यता और हिन्द-युग्म की ओर से प्रशस्ति-पत्र।

3) दूसरे से दसवें स्थान के कवियों को तथा दूसरे से चौथे स्थान के पाठकों को समयांतर की 12 महीनों की निःशुल्क सदस्यता।

प्रतिभागियों से यह भी अनुरोध है कि पिछले महीनों मे भेजी गयी अपनी किसी प्रविष्टि को दोबारा प्रतियोगिता के लिये न भेजें। कवि-लेखक प्रतिभागियों से भी निवेदन है कि वो समय निकालकर यदा-कदा या सदैव हिन्द-युग्म पर आयें और सक्रिय लेखकों की प्रविष्टियों को पढ़कर उन्हें सलाह दें, रास्ता दिखायें और प्रोत्साहित करें।

प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले सभी 'नियमों और शर्तों' को पढ़ लें।

47वीं यूनिकवि एवं यूनिपाठक प्रतियोगिता में भाग लें



हिंद-युग्म का कविता संबंधी यह मासिक आयोजन अपने 46 पड़ाव पार कर निर्बाध अपनी अर्धशती की ओर अग्रसर है। विगत माहो की तरह नवंबर 2010 माह के लिये  हम यूनिकवि एवं यूनिपाठक प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियाँ आमंत्रित करते हैं। यह इस प्रतियोगिता का 47वाँ आयोजन है। सभी प्रतिभागियों और पाठकों का निरंतर सहयोग और प्रोत्साहन इस प्रतियोगिता की उपलब्धि है।

प्रतियोगिता के विजेताओं को विचार एवं संस्कृति की चर्चित पत्रिका ’समयांतर’ की एक वर्ष की निःशुल्क सदस्यता दी जायेगी। प्रतियोगिता द्वारा चयनित यूनिकवि को हिंद-युग्म के वार्षिकोत्सव मे विख्यात साहित्यकार के द्वारा सम्मानित भी किया जायेगा।


नवंबर 2010 का यूनिकवि बनने के लिए-

1) अपनी कोई मौलिक तथा अप्रकाशित कविता 15 नवंबर 2010 की मध्यरात्रि तक hindyugm@gmail.com पर भेजें।

(महत्वपूर्ण- मुद्रित पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित रचनाओं के अतिरिक्त गूगल, याहू समूहों में प्रकाशित रचनाएँ, ऑरकुट की विभिन्न कम्न्यूटियों में प्रकाशित रचनाएँ, निजी या सामूहिक ब्लॉगों पर प्रकाशित रचनाएँ भी प्रकाशित रचनाओं की श्रेणी में आती हैं।)

2) कोशिश कीजिए कि आपकी रचना यूनिकोड में टंकित हो। यदि आप यूनिकोड-टाइपिंग में नये हैं तो आप हमारे निःशुल्क यूनिप्रशिक्षण का लाभ ले सकते हैं।

3) परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, इतना होने पर भी आप यूनिकोड-टंकण नहीं समझ पा रहे हैं तो अपनी रचना को रोमन-हिन्दी ( अंग्रेजी या इंग्लिश की लिपि या स्क्रिप्ट 'रोमन' है, और जब हिन्दी के अक्षर रोमन में लिखे जाते हैं तो उन्हें रोमन-हिन्दी की संज्ञा दी जाती है) में लिखकर या अपनी डायरी के रचना-पृष्ठों को स्कैन करके हमें भेज दें। यूनिकवि बनने पर हिन्दी-टंकण सिखाने की जिम्मेदारी हमारे टीम की। आप किसी अन्य फॉन्ट में भी अपनी कविता टंकित करके भेज सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि रचना word, wordpad या पेजमेकर में हो, पीडीएफ फाइल न भेजें, साथ में इस्तेमाल किये गये फॉन्ट को भी ज़रूर भेजें।

4) एक माह में एक कवि केवल एक ही प्रविष्टि भेजे।



यूनिपाठक बनने के लिए

चूँकि हमारा सारा प्रयास इंटरनेट पर हिन्दी लिखने-पढ़ने को बढ़ावा देना है, इसलिए पाठकों से हम यूनिकोड (हिन्दी टायपिंग) में टंकित टिप्पणियों की अपेक्षा रखते हैं। टाइपिंग संबंधी सभी मदद यहाँ हैं।

1) 1 नवंबर 2010 से 30 नवंबर 2010 के बीच की हिन्द-युग्म पर प्रकाशित अधिकाधिक प्रविष्टियों पर हिन्दी में टिप्पणी (कमेंट) करें।

2) टिप्पणियों से पठनीयता परिलक्षित हो।

3) हमेशा कमेंट (टिप्पणी) करते वक़्त एक समान नाम या यूज़रनेम का प्रयोग करें।

4) हिन्द-युग्म पर टिप्पणी कैसे की जाय, इस पर सम्पूर्ण ट्यूटोरियल यहाँ उपलब्ध है।


कवियों और पाठकों को निम्न प्रकार से पुरस्कृत और सम्मानित किया जायेगा-

1) यूनिकवि को समयांतर की एक वर्ष की मुफ्त सदस्यता। हिन्द-युग्म की ओर से प्रशस्ति-पत्र।
यूनिकवि को हिन्द-युग्म के वर्ष 2010 के वार्षिकोत्सव में प्रतिष्ठित साहित्यकारों के हाथों सम्मानित किया जायेगा।

2) यूनिपाठक को समयांतर की 12 महीने की मुफ्त सदस्यता और हिन्द-युग्म की ओर से प्रशस्ति-पत्र।

3) दूसरे से दसवें स्थान के कवियों को तथा दूसरे से चौथे स्थान के पाठकों को समयांतर की 12 महीनों की निःशुल्क सदस्यता।

प्रतिभागियों से यह भी अनुरोध है कि पिछले महीनों मे भेजी गयी अपनी किसी प्रविष्टि को दोबारा प्रतियोगिता के लिये न भेजें। कवि-लेखक प्रतिभागियों से भी निवेदन है कि वो समय निकालकर यदा-कदा या सदैव हिन्द-युग्म पर आयें और सक्रिय लेखकों की प्रविष्टियों को पढ़कर उन्हें सलाह दें, रास्ता दिखायें और प्रोत्साहित करें।

प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले सभी 'नियमों और शर्तों' को पढ़ लें।

46वीं यूनिकवि एवं यूनिपाठक प्रतियोगिता में भाग लें


हिन्द-युग्म अक्टूबर 2010 की यूनिकवि एवं यूनिपाठक प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियाँ आमंत्रित करता है। यह इस प्रतियोगिता का 46वाँ आयोजन है। प्रतियोगिता की लोकप्रियता इसमे भाग लेने वाले प्रतिभागियों की बढ़ती संख्या और उनके जोश से परिलक्षित होती है। बहुत से गैर हिन्दी भाषी कवि और पाठक भी इस आयोजन का हिस्सा रहे हैं।

प्रतियोगिता के विजेताओं को विचार एवं संस्कृति की चर्चित पत्रिका ’समयांतर’ की एक वर्ष की निःशुल्क सदस्यता दी जायेगी। प्रतियोगिता द्वारा चयनित यूनिकवि को हिंद-युग्म के वार्षिकोत्सव मे विख्यात साहित्यकार के द्वारा सम्मानित भी किया जायेगा।


अक्टूबर 2010 का यूनिकवि बनने के लिए-

1) अपनी कोई मौलिक तथा अप्रकाशित कविता 15 अक्टूबर 2010 की मध्यरात्रि तक hindyugm@gmail.com पर भेजें।

(महत्वपूर्ण- मुद्रित पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित रचनाओं के अतिरिक्त गूगल, याहू समूहों में प्रकाशित रचनाएँ, ऑरकुट की विभिन्न कम्न्यूटियों में प्रकाशित रचनाएँ, निजी या सामूहिक ब्लॉगों पर प्रकाशित रचनाएँ भी प्रकाशित रचनाओं की श्रेणी में आती हैं।)

2) कोशिश कीजिए कि आपकी रचना यूनिकोड में टंकित हो। यदि आप यूनिकोड-टाइपिंग में नये हैं तो आप हमारे निःशुल्क यूनिप्रशिक्षण का लाभ ले सकते हैं।

3) परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, इतना होने पर भी आप यूनिकोड-टंकण नहीं समझ पा रहे हैं तो अपनी रचना को रोमन-हिन्दी ( अंग्रेजी या इंग्लिश की लिपि या स्क्रिप्ट 'रोमन' है, और जब हिन्दी के अक्षर रोमन में लिखे जाते हैं तो उन्हें रोमन-हिन्दी की संज्ञा दी जाती है) में लिखकर या अपनी डायरी के रचना-पृष्ठों को स्कैन करके हमें भेज दें। यूनिकवि बनने पर हिन्दी-टंकण सिखाने की जिम्मेदारी हमारे टीम की। आप किसी अन्य फॉन्ट में भी अपनी कविता टंकित करके भेज सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि रचना word, wordpad या पेजमेकर में हो, पीडीएफ फाइल न भेजें, साथ में इस्तेमाल किये गये फॉन्ट को भी ज़रूर भेजें।

4) एक माह में एक कवि केवल एक ही प्रविष्टि भेजे।



यूनिपाठक बनने के लिए

चूँकि हमारा सारा प्रयास इंटरनेट पर हिन्दी लिखने-पढ़ने को बढ़ावा देना है, इसलिए पाठकों से हम यूनिकोड (हिन्दी टायपिंग) में टंकित टिप्पणियों की अपेक्षा रखते हैं। टाइपिंग संबंधी सभी मदद यहाँ हैं।

1) 1 अक्टूबर 2010 से 31 अक्टूबर 2010 के बीच की हिन्द-युग्म पर प्रकाशित अधिकाधिक प्रविष्टियों पर हिन्दी में टिप्पणी (कमेंट) करें।

2) टिप्पणियों से पठनीयता परिलक्षित हो।

3) हमेशा कमेंट (टिप्पणी) करते वक़्त एक समान नाम या यूज़रनेम का प्रयोग करें।

4) हिन्द-युग्म पर टिप्पणी कैसे की जाय, इस पर सम्पूर्ण ट्यूटोरियल यहाँ उपलब्ध है।


कवियों और पाठकों को निम्न प्रकार से पुरस्कृत और सम्मानित किया जायेगा-

1) यूनिकवि को समयांतर की एक वर्ष की मुफ्त सदस्यता। हिन्द-युग्म की ओर से प्रशस्ति-पत्र।
यूनिकवि को हिन्द-युग्म के वर्ष 2010 के वार्षिकोत्सव में प्रतिष्ठित साहित्यकारों के हाथों सम्मानित किया जायेगा।

2) यूनिपाठक को समयांतर की 12 महीने की मुफ्त सदस्यता और हिन्द-युग्म की ओर से प्रशस्ति-पत्र।

3) दूसरे से दसवें स्थान के कवियों को तथा दूसरे से चौथे स्थान के पाठकों को समयांतर की 12 महीनों की निःशुल्क सदस्यता।

प्रतिभागियों से यह भी अनुरोध है कि पिछले महीनों मे भेजी गयी अपनी किसी प्रविष्टि को दोबारा प्रतियोगिता के लिये न भेजें। कवि-लेखक प्रतिभागियों से भी निवेदन है कि वो समय निकालकर यदा-कदा या सदैव हिन्द-युग्म पर आयें और सक्रिय लेखकों की प्रविष्टियों को पढ़कर उन्हें सलाह दें, रास्ता दिखायें और प्रोत्साहित करें।

प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले सभी 'नियमों और शर्तों' को पढ़ लें।

45वीं यूनिकवि एवं यूनिपाठक प्रतियोगिता में भाग लें


हिन्द-युग्म सितम्बर 2010 की यूनिकवि एवं यूनिपाठक प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियाँ आमंत्रित करता है। यह इस प्रतियोगिता का 45वाँ आयोजन है। अब इसकी पहुँच भारत के ही हर कोने तक नहीं बल्कि दुनिया के लगभग सभी स्थानों के हिन्दी प्रेमियों तक हो गई है। बहुत से गैर हिन्दी भाषी कवि और पाठक भी इस आयोजन का हिस्सा रहे हैं।

प्रतियोगिता के विजेताओं को विचार एवं संस्कृति की चर्चित पत्रिका ’समयांतर’ की एक वर्ष की निःशुल्क सदस्यता दी जायेगी। प्रतियोगिता द्वारा चयनित यूनिकवि को हिंद-युग्म के वार्षिकोत्सव मे विख्यात साहित्यकार के द्वारा सम्मानित भी किया जायेगा।


सितम्बर 2010 का यूनिकवि बनने के लिए-

1) अपनी कोई मौलिक तथा अप्रकाशित कविता 15 सितम्बर 2010 की मध्यरात्रि तक hindyugm@gmail.com पर भेजें।

(महत्वपूर्ण- मुद्रित पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित रचनाओं के अतिरिक्त गूगल, याहू समूहों में प्रकाशित रचनाएँ, ऑरकुट की विभिन्न कम्न्यूटियों में प्रकाशित रचनाएँ, निजी या सामूहिक ब्लॉगों पर प्रकाशित रचनाएँ भी प्रकाशित रचनाओं की श्रेणी में आती हैं।)

2) कोशिश कीजिए कि आपकी रचना यूनिकोड में टंकित हो। यदि आप यूनिकोड-टाइपिंग में नये हैं तो आप हमारे निःशुल्क यूनिप्रशिक्षण का लाभ ले सकते हैं।

3) परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, इतना होने पर भी आप यूनिकोड-टंकण नहीं समझ पा रहे हैं तो अपनी रचना को रोमन-हिन्दी ( अंग्रेजी या इंग्लिश की लिपि या स्क्रिप्ट 'रोमन' है, और जब हिन्दी के अक्षर रोमन में लिखे जाते हैं तो उन्हें रोमन-हिन्दी की संज्ञा दी जाती है) में लिखकर या अपनी डायरी के रचना-पृष्ठों को स्कैन करके हमें भेज दें। यूनिकवि बनने पर हिन्दी-टंकण सिखाने की जिम्मेदारी हमारे टीम की। आप किसी अन्य फॉन्ट में भी अपनी कविता टंकित करके भेज सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि रचना word, wordpad या पेजमेकर में हो, पीडीएफ फाइल न भेजें, साथ में इस्तेमाल किये गये फॉन्ट को भी ज़रूर भेजें।

4) एक माह में एक कवि केवल एक ही प्रविष्टि भेजे।



यूनिपाठक बनने के लिए

चूँकि हमारा सारा प्रयास इंटरनेट पर हिन्दी लिखने-पढ़ने को बढ़ावा देना है, इसलिए पाठकों से हम यूनिकोड (हिन्दी टायपिंग) में टंकित टिप्पणियों की अपेक्षा रखते हैं। टाइपिंग संबंधी सभी मदद यहाँ हैं।

1) 1 सितम्बर 2010 से 30 सितम्बर 2010 के बीच की हिन्द-युग्म पर प्रकाशित अधिकाधिक प्रविष्टियों पर हिन्दी में टिप्पणी (कमेंट) करें।

2) टिप्पणियों से पठनीयता परिलक्षित हो।

3) हमेशा कमेंट (टिप्पणी) करते वक़्त एक समान नाम या यूज़रनेम का प्रयोग करें।

4) हिन्द-युग्म पर टिप्पणी कैसे की जाय, इस पर सम्पूर्ण ट्यूटोरियल यहाँ उपलब्ध है।


कवियों और पाठकों को निम्न प्रकार से पुरस्कृत और सम्मानित किया जायेगा-


1) यूनिकवि को समयांतर की एक वर्ष की मुफ्त सदस्यता। हिन्द-युग्म की ओर से प्रशस्ति-पत्र।
यूनिकवि को हिन्द-युग्म के वर्ष 2010 के वार्षिकोत्सव में प्रतिष्ठित साहित्यकारों के हाथों सम्मानित किया जायेगा।

2) यूनिपाठक को समयांतर की 12 महीने की मुफ्त सदस्यता और हिन्द-युग्म की ओर से प्रशस्ति-पत्र।

3) दूसरे से दसवें स्थान के कवियों को तथा दूसरे से चौथे स्थान के पाठकों को समयांतर की 12 महीनों की निःशुल्क सदस्यता।


कवि-लेखक प्रतिभागियों से भी निवेदन है कि वो समय निकालकर यदा-कदा या सदैव हिन्द-युग्म पर आयें और सक्रिय लेखकों की प्रविष्टियों को पढ़कर उन्हें सलाह दें, रास्ता दिखायें और प्रोत्साहित करें।

प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले सभी 'नियमों और शर्तों' को पढ़ लें।

जून 2010 की यूनिप्रतियोगिता के परिणाम


हर महीने के पहले सोमवार को हिन्द-युग्म हिन्दी कविता के उदीयमान सितारों को वेब पर टाँकता है। हिन्दी कविता का यह दीया पिछले 42 महीनों से रोशन है, जिसमें यूनिकवि एवं यूनिपाठक प्रतियोगिता के प्रतिभागी अपनी कलम और पठन का तेल अनवरत रूप से डाल रहे हैं। जून 2010 माह की प्रतियोगिता कई मामलों में खास है। पिछले 2-3 महीनों से हमारी भी और हमारे गंभीर लेखकों की भी यह शिकायत थी कि पाठकों की प्रतिक्रियाएँ अपेक्षित संख्या और तीव्रता के साथ नहीं मिल रही हैं। लेकिन बहुत खुशी की बात है कि जून माह में बहुत से पाठकों ने कविताओं को प्रथम वरीयता देकर, पढ़ा और हमारा और कवियों का मार्गदर्शन तथा प्रोत्साहन किया।

जून 2010 की प्रतियोगिता की दूसरी खासियत यह रही कि कविताओं का स्तर बहुत बढ़िया रहा। जब हमारे निर्णायकों तक एक ही दर्जे की ढेरों कविताएँ पहुँचती हैं तो उन्हें मुश्किल भी होती है और एक तरह की खुशी भी। आप खुद अंदाज़ा लगाइए कि शुरू की 7 कविताओं को निर्णय प्रक्रिया के पहले चरण के सभी 3 जजों और दूसरे चरण के दो जजों ने पसंद किया और इस तरह से अंक दिये कि उसका स्थान लगभग एक जैसा बन रहा था। कुल 58 प्रतिभागी थे। पहले चरण के निर्णय के बाद 28 कविताओं को दूसरे चरण के निर्णय के लिए प्रेषित किया गया। हमारे लिए यूनिकवि चुनना बहुत मुश्किल भरा काम था। इनमें से 2 कवि पहले भी हिन्द-युग्म के यूनिकवि रह चुके हैं। दो युवा कवि हिन्द-युग्म पर लम्बे समय से लिख रहे हैं और ग़ज़ल लिखने में महारत है। दोनों मूलरूप से ग़ाज़ीपुर (उ॰प्र॰) से हैं। एक फिलहाल इलाहाबाद में हैं और दूसरे दिल्ली में। इन्हीं में से एक कवि आलोक उपाध्याय 'नज़र' को हम जून 2010 का यूनिकवि चुन रहे हैं।


यूनिकवि- आलोक उपाध्याय 'नज़र'

उपाध्याय मूलतः उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के टोकवा गांव के निवासी हैं। वर्तमान में Crest Logix Softseve Pvt Ltd इलाहबाद में बतौर Software Engineer काम कर रहे हैं। साथ ही IGNOU से MCA की पढ़ाई भी कर रहे हैं। बचपन से ही उर्दू साहित्य और हिंदी साहित्य के प्रति झुकाव रहा है। हालाँकि पारिवारिक पृष्ठभूमि साहित्यिक नहीं थी लेकिन इनकी माँ ने अपने मन की कोमलता बचपन में ही इनके मन के अन्दर कहीं डाल दी थी। वक़्त-वक़्त पर मिली उपेक्षाओं और एकाकीपन ने उस कोमल मन पर प्रहार किया तो ज़ज्बात और सोच कागजों पर उभरने लगे। कवि की 2 ग़ज़लें 38 यूनिकवियों की प्रतिनिधि कविताओं के संग्रह 'सम्भावना डॉट कॉम' में भी संकलित हैं।

फोन संपर्क- 9307886755

यूनिकविता- ग़ज़ल

जिंदगी के अंदाज़ जब नशीले हो गए
दुःख के गट्ठर और भी ढीले हो गए

'मरता क्या न करता' कदम दर कदम
और जीने के उसूल बस लचीले हो गए

टीस सी उठती है हमेशा ही दिल में
दफन सारे ही दर्द क्यूँ नुकीले हो गए

कल से देखोगे न ये शिकन माथे पे
बिटिया सायानी थी हाथ पीले हो गए

ये बेवक्त दिल का मानसून तो देखिये
जो संजोये थे ख्वाब वो गीले हो गए

जहाँ तक तुम थे तो वादियाँ साथ थी
तुम गए क्या ! रास्ते पथरीले हो गए

हीर का शहर बहा वक़्त के सैलाब में
और ख़ाक सब रांझों के कबीले हो गए

'नज़र' मिलने मिलाने में सब्र तो रखिये
गुस्ताख़ हो गए तो कभी शर्मीले हो गए
______________________________________________________________
पुरस्कार और सम्मान-   विचार और संस्कृति की चर्चित पत्रिका समयांतर की एक वर्ष की निःशुल्क सदस्यता तथा हिन्द-युग्म की ओर से प्रशस्ति-पत्र। प्रशस्ति-पत्र वार्षिक समारोह में प्रतिष्ठित साहित्यकारों की उपस्थिति मे प्रदान किया जायेगा। समयांतर में कविता प्रकाशित होने की सम्भावना।

इनके अतिरिक्त हम जिन अन्य 9 कवियों को समयांतर पत्रिका की वार्षिक सदस्यता देंगे तथा उनकी कविता यहाँ प्रकाशित की जायेगी उनके क्रमशः नाम हैं-

सत्यप्रसन्न
स्वप्निल तिवारी आतिश
एम वर्मा
सुलभ जायसवाल
हिमानी दीवान
अभिषेक कुशवाहा
नमिता राकेश
प्रभा मजूमदार
संगीता सेठी


हम शीर्ष 10 के अतिरिक्त भी बहुत सी उल्लेखनीय कविताओं का प्रकाशन करते हैं। इस बार हम निम्नलिखित 9 अन्य कवियों की कविताएँ भी एक-एक करके प्रकाशित करेंगे-

सनी कुमार
वसीम अकरम
अविनाश मिश्रा
ऋतु सरोहा ’आँच’
अनवर सुहैल
शील निगम
आशीष पंत
योगेंद्र वर्मा व्योम
प्रवीण कुमार स्नेही

उपर्युक्त सभी कवियों से अनुरोध है कि कृपया वे अपनी रचनाएँ 1 अगस्त 2010 तक अन्यत्र न तो प्रकाशित करें और न ही करवायें।

जैसाकि हमने बताया कि हिन्द-युग्म पर बहुत से पाठक पूरी ऊर्जा के साथ सक्रिय हैं। इन्हीं में से एक हैं दीपाली आब, जो खुद एक अच्छी कवयित्री भी हैं और सच कहने में विश्वास रखती हैं। अपनी टिप्पणियों से कवियों का प्रोत्साहन करती हैं और बेहतर लिखने की प्रेरणा देती हैं। हमने इनको जून 2010 की यूनिपाठिका चुना है।

यूनिपाठिका- दीपाली आब

दीपाली सांगवान 'आब' दिल्ली से हैं और कविता वाला दिल रखती हैं। ये चाहती हैं कि युवा पीढी में भी साहित्य के प्रति प्रेम जागृत हो। ये मानती हैं कि आजकल के माहौल में जिस प्रकार की शायरी पनप रही है वो शायरी को धीरे धीरे दीमक की भाँति खा रही है। कविता पढने और लिखने का शौक इन्हें बचपन से ही रहा है। दीपाली इसी बात को ऐसे कहती हैं कि कविता इनका प्रेम है। संवेदनाओं को उजागर करना इन्हें अत्यंत प्रिय है, मनुष्य की अनेक संवेदनाएं ऐसी होती हैं जो अनछुई, अनसुनी रह जाती हैं, उन्ही संवेदनाओं को ये सामने लाने का प्रयास करती हैं। इनका यही प्रयास है कि जितना इन्होंने सीखा है, उसे दूसरो तक भी पहुँचा पायें। फैशन डिजाइनिंग का कोर्स पूरा करने के उपरांत दिल्ली में ही एक डिजाइनर स्टोर संभालती हैं। और साथ ही साथ उच्च-स्तरीय डिग्री को भी हासिल करने के लिए प्रयासरत हैं।

पुरस्कार- समयांतर की 1 वर्ष की मुफ्त सदस्यता । हिन्द-युग्म की ओर से प्रशस्ति-पत्र।

इनके अतिरिक्त डॉ॰ अरुणा कपूर ने खूब पढ़ा और टिप्पणियाँ की। इन्हें भी समयांतर की वार्षिक सदस्यता निःशुल्क प्रदान की जायेगी।

हिन्द-युग्म दिसम्बर 2010 में वर्ष 2010 के वार्षिकोत्सव का आयोजन करेगा जिसमें यूनिकवियों और पाठकों को सम्मानित करेगा। पाठकों से अनुरोध है कि आप कविताओं पर समीक्षात्मक टिप्पणी ज़रूर करें ताकि यूनिपाठक का पदक भी आपके नाम हो सके।

हम उन कवियों का भी धन्यवाद करना चाहेंगे, जिन्होंने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर इसे सफल बनाया। और यह गुजारिश भी करेंगे कि परिणामों को सकारात्मक लेते हुए प्रतियोगिता में बारम्बार भाग लें। इस बार शीर्ष 19 कविताओं के बाद की कविताओं का कोई क्रम नहीं बनाया गया है, इसलिए निम्नलिखित नाम कविताओं के प्राप्त होने से क्रम से सुनियोजित किये गये हैं।

संतोष गौड़ ’राष्ट्रप्रेमी’
दीपाली आब
दीपक बेदिल
कविता रावत
सुधीर गुप्ता ’चक्र’
रिम्पा परवीन
राजेंद्र स्वर्णकार
अपर्णा भटनागर
नीलेश माथुर
सुरेंद्र अग्निहोत्री
तरुण जोशी नारद
ब्रजेंद्र श्रीवास्तव उत्कर्ष
प्रकाश जैन
अमित चौधरी
अमिता निहलानी
नीलाक्षी तनिमा
सुरेखा भट्ट
अविनाश रामदेव
अमिता कौंडल
अनिल चड्डा
उषा वर्मा
तरुण ठाकुर
ओम राज पांडेय ’ओमी’
ऋषभ मिश्रा
सुमन मीत
रामपती कश्यप
चंद्रमणि मिश्रा
प्रदीप शुक्ला
अश्विनी राय
वेदना उपाध्याय
अवनीश सिंह चौहान
अमित अरुण साहू
शिवम शर्मा
दीपक वर्मा
कुमार देव
अंतराम पटेल
कैलाश जोशी
लोकेश उपाध्याय
अनरूद्ध यादव

कृष्णकांत- फरवरी 2010 के यूनिकवि


हिन्द-युग्म की फरवरी माह की यूनिकवि प्रतियोगिता स्तर के हिसाब से बहुत सफल रही क्योंकि अंतिम चरण में हमें यूनिकविता चुनने में बहुत परेशानी हुई। उल्लेखनीय है कि हिन्द-युग्म की यह प्रतियोगिता पिछले 38 महीनों से हर माह आयोजित हो रही है। फरवरी 2010 माह की यूनिकवि प्रतियोगिता के लिए कुल 43 कविताएँ प्राप्त हुईं। बहुत से प्रतिभागियों समयांतर पत्रिका में प्रकाशित पिछले यूनिकवियों की कविताओं को देखकर इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। निर्णय दो चरणों में कराया गया। पहले चरण में 2 जजों द्वारा दिये गये अंकों के आधार पर 22 कविताओं को दूसरे चरण में भेजा गया और दूसरे चरण में तीन जजों ने 22 कविताओं में से कृष्णकांत की कविता को यूनिकविता चुना।

यूनिकवि- कृष्णकांत

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिले के छोटे से गाँव में जन्मे कृष्णकांत ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में परास्नातक किया है। फिलहाल बहुत से अखबारों और पत्रिकाओं के लिए लिख रहे हैं। कृष्णकांत की एक-एक कहानी 'लम्ही' और 'परिकथा' में प्रकाशित हुई है। कृष्णकांत की कुछ कविताएँ भी 'परिकथा' और 'वाक्' में प्रकाशित हो चुकी हैं। कवि इन दिनों हैदराबाद में रहकर मीडिया की बारीकियाँ सीख रहे हैं।

पुरस्कृत कविता- तेजू सपने देख रहा है

कथरी-कंबल साट के लेटा
माघ की रैना गुरगुर करता
तेजू सपने देख रहा है.........

बीते माघ फाग आयेगा
फूलों से लहराती फसलों में
जीवन-रस भर जायेंगे
ढलती ठंड तपेगी धरती
खेत सुनहले हो जायेंगे
सरसों अलसी अरहर गेहूं
ढो-ढोकर सब घर लायेंगे
रोटी दोनों जून पकेगी
बच्चे जी भर-भर खायेंगे
फसल है अच्छी खाने भर का
खेत में अपने हो जायेगा
और करूंगा मजदूरी जो
वो सबका सब बच जायेगा
लल्लू की अम्मा को भी
कह दूँगा रोज काम पर जाये
साथ लगा दूँगा बच्चों को
ताकि कुछ ज्यादा धन आये
चाहेंगे भगवान अगर तो
अंगना में पाहुन आयेंगे
अबकी बार बड़ी बिटिया के
हाथ में हल्दी लगवायेंगे

कथरी-कंबल साट के लेटा
माघ की रैना गुरगुर करता
तेजू सपने देख रहा है........।

पुरस्कार और सम्मान- समयांतर, की ओर से पुस्तकें तथा हिन्द-युग्म की ओर से प्रशस्ति-पत्र। प्रशस्ति-पत्र वार्षिक समारोह में प्रदान किया जायेगा। समयांतर में कविता प्रकाशित होने की सम्भावना।

इनके अतिरिक्त हम जिन अन्य 9 कवियों की कविताएँ प्रकाशित करेंगे तथा उन्हें विचार और संस्कृति की चर्चित पत्रिका समयांतर की ओर से पुस्तकें प्रेषित की जायेंगी, उनके नाम हैं-

अतुल चतुर्वेदी
आशुतोष माधव
आलोक उपाध्याय ’नजर’
मंजू महिमा
अनिल चड्डा
संगीता सेठी
रवीन्द्र शर्मा 'रवि'
प्रदीप वर्मा
सत्यप्रसन्न


हम शीर्ष 10 के अतिरिक्त भी बहुत सी उल्लेखनीय कविताओं का प्रकाशन करते हैं। इस बार हम निम्नलिखित 2 कवियों की कविताएँ भी एक-एक करके प्रकाशित करेंगे-

दिगंबर नासवा
गोपाल दत्त देवतल्ला


उपर्युक्त सभी कवियों से अनुरोध है कि कृपया वे अपनी रचनाएँ 5 अप्रैल 2010 तक अनयत्र न तो प्रकाशित करें और न ही करवायें।

इस बार बहुत से पाठकों ने लगभग एक जैसी ही संख्या में कमेंट किया इसलिए हम यूनिपाठक चुनने की बजाय 2 पाठकों को समयांतर की ओर से पुस्तकें भेजेंगे। वे हैं प्रवीण पाण्डेय और सुमीता केशवा। हम अपने बाकी पाठकों से यह निवेदन करते हैं कि कृपया कविताओं को गंभीरता से पढ़ें और उसपर समीक्षात्मक टिप्पणी करें। इससे हमारा प्रोत्साहना तो होता ही है, कवि को पाठक की सच्ची प्रतिक्रिया भी प्राप्त होती है। हमें भी यूनिपाठक चुनने में आसानी होगी।

हम उन कवियों का भी धन्यवाद करना चाहेंगे, जिन्होंने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर इसे सफल बनाया। और यह गुजारिश भी करेंगे कि परिणामों को सकारात्मक लेते हुए प्रतियोगिता में बारम्बार भाग लें। इस बार शीर्ष 12 कविताओं के बाद की कविताओं का कोई क्रम नहीं बनाया गया है, इसलिए निम्नलिखित नाम कविताओं के प्राप्त होने से क्रम से सुनियोजित किये गये हैं।

मनसा ’आनंद’
अभिषेक पाठक
हिमानी दीवान
नजर द्विवेदी
पारुल माहेश्वरी
स्नेह ’पीयूष’
मृत्युंजय श्रीवास्तव ’साधक’
दीपक कुमार
प्रिया
रामप्रकाश अनंत
बोधिसत्व कस्तुरिया
कमल सिंह
आशीष पंत
रेणु दीपक
पद्म सिंह
ब्रजेंद्र श्रीवास्तव ’उत्कर्ष’
अंकुर त्यागी
तरुण ठाकुर
रतन कुमार शर्मा
नीलम अरोड़ा
राम निवास ’इंडिया’
मनीष जैन
देवेश पाण्डेय
अजय दुरेजा
आनंद गुप्ता
अभिजीत शुक्ला
नीरज वशिष्ठ
लोकेंद्र राजपूत
कविता रावत
अरविंद कुरील
संध्या पडनेकर

चौथे साल की पहली यूनिप्रतियोगिता के परिणाम


हिन्द-युग्म की यूनिकवि एवं यूनिपाठक प्रतियोगिता अपने चौथे वर्ष में प्रवेश कर गई है। जनवरी 2007 से प्रतिमाह अनवरत रूप से यह प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। इस प्रतियोगिता से धीरे-धीरे साहित्य-जगत में एक प्रतिष्ठित स्थान बना लिया है। हिन्द-युग्म ने 19वाँ विश्व पुस्तक मेला में यूनिकवियों को सम्मानित करने के लिए एक समारोह भी आयोजित कर चुका है। वर्ष 2008 में यूनिपाठकों को सम्मानित किया जा चुका है।

अक्सर इस प्रतियोगिता के परिणाम नये महीने के पहले या दूसरे सोमवार को प्रकाशित हो जाते हैं, लेकिन हिन्द-युग्म की 19वें विश्व पुस्तक मेला में भागीदारी से हर वेबप्रस्तुति में थोड़ा विलम्ब हुआ, इसके लिए हम अपने पाठकों और प्रतिभागियों से क्षमाप्रार्थी हैं।

जनवरी 2010 की यूनिकवि प्रतियोगिता के लिए हमें कुल 48 कविताएँ प्राप्त हुईं। निर्णय 2 चरणों में 6 जजों (प्रथम चरण में 3 जज और द्वितीय चरण में 3 जज) द्वारा कराया गया। प्रथम चरण के बाद 29 कविताओं को दूसरे चरण के जजों को भेजा गया। सभी 6 जजों द्वारा मिले अंकों के औसत के हिसाब से एम वर्मा की कविता 'कबूतर तुम कब सुधरोगे?' को यूनिकविता चुना गया।

यूनिकवि- एम॰ वर्मा

एम॰ वर्मा की एक कविता अक्टूबर 2009 की यूनिकवि प्रतियोगिता में पाँचवाँ स्थान बना चुकी है। एम. वर्मा का जन्म वाराणसी के एक कृषक परिवार में हुआ। सम्पूर्ण शिक्षा वाराणसी में हुई (काशी हिन्दू विश्वविद्यालय से एम. ए.(हिन्दी), बी. एड.)। शुरू से ही कविताओं का शौक रहा। साथ ही नाटकों में भाग भी लेते रहे। ऊहापोह की जिन्दगी और शादी, फिर बच्चे और अंततोगत्वा दिल्ली में ‘राजकीय विद्यालय’ में अध्यापक बन बैठे। बच्चों के बीच बच्चा बन जाने की आदत छोड़े नहीं छूटती जिसके कारण गुरूत्तर शिक्षकीय दायित्व को मजे लेकर निभा रहे हैं। थियेटर का शौक अभी भी जिन्दा है। कभी-कभार नाटकों में भाग लेते रहते हैं। ‘जश्ने बचपन’ में ‘नीली छतरी’ में अभिनय करना इनके लिए अविस्मरणीय बन गया है। कविताएँ लिखना बदस्तूर जारी है। इन्होंने भोजपुरी रचनाएँ भी लिखी। दिल्ली में हिन्दी अकादमी द्वारा आयोजित ‘रामायण मेले’ में भोजपुरी रचना पुरस्कृत हो चुकी है। ब्लॉगजगत का सफर बहुत पुराना नहीं है। मई 2009 से ब्लॉग में रचनाओं को पिरोना प्रारम्भ किया। बदस्तूर जारी सफर कहाँ तक है, ये नहीं जानते।

पुरस्कृत कविता- कबूतर तुम कब सुधरोगे?

कबूतर!
तुम कब सुधरोगे ?
आख़िर तुम क्यों कभी
मन्दिर के अहाते में उतरते हो
तो कभी
मस्ज़िद के आले में ठहरते हो?
क्या तुम्हें पता नहीं है
इनका आपस में
कोई वास्ता नहीं है,
मन्दिर से मस्ज़िद तक
या मस्ज़िद से मन्दिर तक
कोई रास्ता नहीं है।

अरे! अगर तुममें
इतनी भी अक्ल नहीं है,
तो क़्यों नहीं तुम हमसे सीखते हो?
क्यों नहीं तुम भी रट लेते हो।
हमारी बौद्धिक पुस्तकों की भाषा,
जिनमें हमें बताया गया है-
मन्दिर में हिन्दू पूजा करते हैं,
मस्ज़िद में मुसलमाँ सजदा करते हैं
जिनमें यह नहीं बताया गया है
ईद, होली भारत का प्रमुख त्यौहार है
वरन जो बतलाता है
ईद मुसलमानों का त्यौहार है
और
होली, दीवाली हिन्दुओं का है पर्व।

अरे! हमसे सीखो
हम अपना धर्म बचाने के लिए
क्या नहीं करते हैं,
कभी बारूद बनकर मारते हैं
तो कभी बारूद से मरते हैं।
एक तुम हो-
जिसे आनी चाहिए शरम
तुम्हें अब तक ये सलीका नहीं आया
कि पहचान सको अपना धरम।

तुम कहाँ थे जब
मन्दिर हथौड़ा लिए खड़ा था,
मस्ज़िद ख़ंजर लिये
हर राह में अड़ा था?
तुम तो सबक लो
हमारी उन्नत सभ्यता से
हम बेशक खुद को नहीं जानते हैं,
पर अपना-अपना धरम
बखूबी पहचानते हैं।

अरे तुम तो
उस दिन से डरो
जब तुम मरोगे!
उस दिन भी क्या तुम
यही करोगे?
कबूतर तुम कब सुधरोगे?


पुरस्कार और सम्मान- समयांतर, की ओर से पुस्तकें तथा हिन्द-युग्म की ओर से प्रशस्ति-पत्र। प्रशस्ति-पत्र वार्षिक समारोह में प्रदान किया जायेगा। समयांतर में कविता प्रकाशित होने की सम्भावना।

इनके अतिरिक्त हम जिन अन्य 9 कवियों की कविताएँ प्रकाशित करेंगे तथा उन्हें विचार और संस्कृति की चर्चित पत्रिका समयांतर की ओर से पुस्तकें प्रेषित की जायेंगी, उनके नाम हैं-

रवीन्द्र शर्मा रवि
अखिलेश कुमार श्रीवास्तव
अरविंद श्रीवास्तव
उमेश्वर दत्त निशीथ
मृत्युन्जय ’साधक’
तरुण ठाकुर
अनवर सुहैल
सुमिता केशवा
अनुपमा मोंगा


हम शीर्ष 10 के अतिरिक्त भी बहुत सी उल्लेखनीय कविताओं का प्रकाशन करते हैं। इस बार हम निम्नलिखित 3 कवियों की कविताएँ भी एक-एक करके प्रकाशित करेंगे-

सुरेंद्र अग्निहोत्री
मेयनुर
संगीता सेठी


उपर्युक्त सभी कवियों से अनुरोध है कि कृपया वे अपनी रचनाएँ 10 मार्च 2010 तक अनयत्र न तो प्रकाशित करें और न ही करवायें।

विमल कुमार हेड़ा हिन्द-युग्म को 1 साल से भी ज्यादा पढ़ रहे हैं, परंतु टिप्पणियाँ निरंतर नहीं भेज पाते थे। जनवरी 2010 में इन्होंने हिन्द-युग्म न कि खूब पढ़ा, बल्कि कमेंट भी किया। इसलिए हम विमल कुमार हेड़ा को जनवरी 2010 का यूनिपाठक चुन रहे हैं।

यूनिपाठक- विमल कुमार हेड़ा

जन्म तिथिः 15 जून 1969
जन्म स्थान: ग्राम- धमाना, जिला - चित्तोड़गढ़ ( राजस्थान )
शिक्षाः बी. कोम तथा बी. ए.
मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर (राज.) से
व्यवसायः सर्विस
क्लर्क (असिस्टेन्ट ग्रेड.-3)
राजस्थान परमाणु बिजलीघर, रावतभाटा (राज.)
लेखन कार्यः विगत लगभग 14 वर्षों से कविता लेखन
रूचिः कविता लिखना एवं पढ़ना एवं साहित्यिक गतिविधियों में भाग लेना।
साहित्यः स्थानीय पत्र पत्रिकाओं में कविताओं का प्रकाशन।


पुरस्कार और सम्मान- विचार और संस्कृति की चर्चित पत्रिका समयांतर की ओर से पुस्तकें तथा हिन्द-युग्म की ओर से प्रशस्ति-पत्र।

इस बार हमने दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान के विजेता पाठकों के लिए हमने क्रमशः विनोद कुमार पाण्डेय, निर्मला कपिला और सफरचंद को चुना है। इन तीनों विजेताओं को भी विचार और संस्कृति की चर्चित पत्रिका समयांतर की ओर से पुस्तकें भेंट की जायेगी।

हम उन कवियों का भी धन्यवाद करना चाहेंगे, जिन्होंने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर इसे सफल बनाया। और यह गुजारिश भी करेंगे कि परिणामों को सकारात्मक लेते हुए प्रतियोगिता में बारम्बार भाग लें। इस बार शीर्ष 13 कविताओं के बाद की कविताओं का कोई क्रम नहीं बनाया गया है, इसलिए निम्नलिखित नाम कविताओं के प्राप्त होने से क्रम से सुनियोजित किये गये हैं।

अर्पिता नायक
दिलशेर ’दिल’
साबिर अली ’घायल’
दीपक कुमार
रोशन कुमार
विनोद कुमार पांडेय
रविकांत अनमोल
प्रियंका सिंह
कमल किशोर सिंह
भावना सक्सेना
विजय सिंह
चंद्रकांत सिंह
कमल प्रीत सिंह
अजय दुरेजा
शशि सागर
गोपाल कृष्‍ण भट्ट ‘आकुल’
हिमानी दीवान
मनसा आनंद ’मानस’
अभिषेक ताम्रकार
अर्जुन सिंह
डॉ श्याम गुप्त
कविता रावत
डॉ अनिल चड्डा
अनिरुद्ध यादव
अम्बरीष श्रीवास्तव
मनीष जैन
आलोक गौर
अजीत पांडेय
उमेश चंद्र
अनामिका (सुनीता)
अनु केवलिया
रवीश रंजन
बोधिसत्व कस्तुरिया
अरविंद कुरील
देवेश पांडे

36वाँ यूनिकवि और 36वाँ यूनिपाठक


देखते ही देखते हिन्द-युग्म की यूनिप्रतियोगिता ने अपना 36वाँ पग भी धर लिया और सबसे बड़ी बात यह रही कि अपने हर कदम के साथ इसने पिछले कदमों से कहीं अधिक मजबूत इरादों के साथ सिंहनाद की। पिछले तीन सालों में हिन्द-युग्म की इस प्रतियोगिता में 500 से अधिक कवियों और कई हज़ार पाठकों ने भाग लिया और कम से कम इतना कहा जा सकता है कि हमारे निर्णायकों ने हमेशा ऐसी सम्भावनाओं को चुना जिनमें से कई बहुत परिपक्व कविताएँ लिख रहे हैं।

36वीं यूनिकवि प्रतियोगिता में कुल 52 प्रतिभागियों ने भाग लिया। संख्या के हिसाब से इसकी तुलना नवम्बर 2009 माह में आयोजित यूनिकवि प्रतियोगिता से की जाये तो तो बहुत कम है, लेकिन यदि जजों की मानें तो कविताओं के स्तर के हिसाब दिसम्बर 2009 की यूनिकवि प्रतियोगिता अधिक सफल है।

पहले चरण में 3 निर्णायकों की पसंद के आधार पर कुल 26 कविताओं को दूसरे चरण में जगह दी गई। दूसरे चरण में भी 3 निर्णायकों से रचनाओं पर विचार माँगे गये, जिसके आधार पर हमने राज कुमार शर्मा "राजेशा" की कविता 'नाराज़गी का वृक्ष' को यूनिकविता चुना। इनकी कविता को सभी जजों ने पसंद किया।

राजेशा इससे पहले भी यूनिकवि प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं, परंतु पहली बार प्रकाशित हो रहे हैं।

यूनिकवि- राज कुमार शर्मा 'राजेशा'

जन्‍म 7 मई 1972 को गुरदासपुर, पंजाब में। सम्पूर्ण स्कूली एवं कॉलेज शिक्षा भोपाल में ही सम्पन्न हुई। उच्च शिक्षा में एम.ए. (हिन्दी साहित्य) और बी.एड. (हिन्दी भाषा शिक्षण) की उपाधि भोपाल विश्वविद्यालय से प्राप्त।
इनके जीवन में काव्य का उदय, इनके जीवन में सोच-विचार की क्षमता आने के साथ ही हुआ। नवीं कक्षा में अध्ययन के समय से ही कविताएँ और शे'र दिमाग में आने लगे। स्कूली किताब-कॉपि‍यों के पिछले पन्नों पर मिली कविताओं पर शिक्षकों और सहपाठियों की प्रेरणास्पद टिप्पणियों से उत्साह बढ़ा। इसी के साथ चित्रकला और मूर्तिकला की ओर भी रूझान रहा। बचपन से ही हिन्दी साहित्य में रूचि थी। स्कूली पाठ्यपुस्तकों से इतर भी पुस्तकालयों और पुरानी साहित्य सामग्री खरीद कर पढ़ते रहे, रूचि बढ़ती रही। पढ़ाई-लिखाई, रोजगार-संघर्ष और जीवन की अन्य गतिविधियों को एक तरफ रखते हुए काव्य और कलायात्रा जारी है।

चूंकि महाविद्यालयीन जीवन से ही कम्प्यूटर संचालन कार्य के सम्पर्क में आ गये इसलिए एमए बीएड की उपाधि उपरांत जीवकोपार्जन की शुरूआत भोपाल से प्रकाशित एक मासिक पत्रिका ओजस्विनी में ‘‘ग्राफिक्स डिजाइनर’’ के रूप में की। विभिन्न निजी विज्ञापन एजेंसियों में कार्य करते हुए बने सम्पर्कों से भोपाल शहर के निवासियों में कुशल ग्राफिक्स डिजाइनर के रूप में जाने जाते हैं।

संप्रति‍: भोपाल की एक विज्ञापन एजेंसी में वरिष्ठ ग्राफिक्स डिजाइनर के रूप में कार्यरत।

पुरस्कृत कविता- नाराज़गी का वृक्ष

मैं नाराजगी का पेड़ हो गया हूँ
मेरी जड़ें काले अँधेरों में बहुत गहरी गई हैं
मुझे अनन्त गहराइयों तक आते हैं
नाराज होने के बहाने

माँ बाप से नाराज हूँ
कि उन्होंने अच्छे गर्भनिरोधक क्यों नहीं बरते।

शिक्षकों से नाराज हूँ
उन्होंने वो सब नहीं सीखने दिया
जो मैंने कक्षा में बैठकर
बाहर झाँकते हुए सीखना चाहा।

पड़ोसियों से नाराज हूँ
आधे पड़ोसी,
रिश्तेदारों से अच्छे थे
पर हर मकान बदलने के साथ ही
बदल जाते थे पड़ोसी
और
आधे पड़ोसी
इतने कमीने थे
कि हर नए घर के एक ओर
पुराने से कई गुना कमीना
पड़ोसी मिलता था।

दोस्तों से नाराज हूँ
क्योंकि कोई है ही नहीं
दोस्त-सा।

प्रेमिका से नाराज हूँ
कि
उसने मेरे प्रेम निवेदन के बारे में
सोचा तक नहीं
क्योंकि मैं उस तक
पैरों से चलने वाली
साईकिल से पहुँचा था।

बीवी से नाराज हूँ
कि वो फिल्मी हिरोइनों की तरह
एकउम्र की ही क्यों नहीं रहती
हर साल
मेरी जिस्म के बेडोलपन से
दुगनी बेडोलता से
बदल रहा है उसका जिस्म!
और वो होना ही नहीं चाहते
जिस्म के सिवा
कुछ और।

बच्चों से नाराज हूँ
कि वो तीन से पाँच साल की उम्र में ही
क्यों नहीं गाते
- श्रेया घोषाल की तरह सेक्सी गीत
- क्यों नहीं जमाते सचिन की तरह चौके-छक्के
और कुछ नहीं तो
क्यों नहीं करते ऐसी पेन्टिंग्स
जो करोड़ों में बिकें।

उन नेताओं से नाराज हूँ
जो चुनाव में खड़े ही नहीं होते
और अगर वो खड़े हों भी
तो जिन्हें मैं वोट कदापि नहीं दूँगा।

नि‍र्धनों से नाराज हूँ
कि बहुत कम कीमत है उनके वोट की
जि‍ससे दि‍हाड़ी भर की
दारू भी नहीं खरीदी जा सकती।

नाराज हूँ
जंगली जानवरों से
कि वो यदा-कदा खा जाते हैं किसी मनुष्य को

नाराज हूँ मनुष्य से
कि वो सारी प्रजाति के
जंगली घरेलू
समुद्री और नभचर
सारे प्राणियों को खा गया है
उसकी हवस को न पचा पाने के परिणामों से
सारा वातावरण दूषित है।

गांव और शहर से नाराज हूँ
गांव में दादी, नाना, बुआ, चाचा, मौसी
सभी मर गये हैं
शहर में,
मैं 40 साल रहते हुए भी
अजनबी हूँ
और लगातार होता जा रहा हूँ
और भी अजनबी।

अन्दर और
बाहर होने से नाराज हूँ।

घर की चारदीवारी में
मुझे घुटन महसूस होती है
और बाहर
दो पाँवों वालों के
चार पहिया वाहनों के पिछाड़े से निकला
जहरीला धुँआ है।

नाराज हूँ मौत नाम की चीज से
जो अचानक आती है
इतनी अचानक
कि मैं हर पल उसका इंतज़ार करूँ
तो भी
वो उतनी ही अचानक आयेगी
जितनी किसी चींटी की मौत पर
या अचानक धरती की मौत पर।

मैं सोचता हूं
मेरे नाराज होने से ही हो जायेगा सबकुछ
कोई बताये -
अतीत इति‍हास में कभी
ऐसा कुछ हुआ है क्‍या???


पुरस्कार और सम्मान- शिवना प्रकाशन, सिहोर (म॰ प्र॰) की ओर से रु 1000 के मूल्य की पुस्तकें तथा प्रशस्ति-पत्र। प्रशस्ति-पत्र वार्षिक समारोह में प्रदान किया जायेगा। जनवरी माह के अन्य तीन सोमवारों को कविता प्रकाशित करवाने का मौका। समयांतर में कविता प्रकाशित होने की सम्भावना।

इनके अतिरिक्त हम जिन अन्य 9 कवियों की कविताएँ प्रकाशित करेंगे तथा उन्हें विचार और संस्कृति की चर्चित पत्रिका समयांतर की ओर से पुस्तकें प्रेषित की जायेंगी, उनके नाम हैं-

अखिलेश कुमार श्रीवास्तव
प्रशांत प्रेम
चंद्रकांत सिंह
अरविंद श्रीवास्तव
उमेश पंत
संगीता सेठी
तरुण ठाकुर
अनुराधा शर्मा
प्रिया


हम शीर्ष 10 के अतिरिक्त भी बहुत सी उल्लेखनीय कविताओं का प्रकाशन करते हैं। इस बार हम निम्नलिखित 5 कवियों की कविताएँ भी एक-एक करके प्रकाशित करेंगे-

देवेश पांडे
आलोक उपाध्याय ’नजर’
भावना सक्सेना
अनामिका (सुनीता)
धर्मेंद्र सिंह


उपर्युक्त सभी कवियों से अनुरोध है कि कृपया वे अपनी रचनाएँ 8 फरवरी 2010 तक अनयत्र न तो प्रकाशित करें और न ही करवायें।

विनोद कुमार पाण्डेय 6 महीने से अधिक समय से कविताओं को पढ़ रहे हैं और यथासम्भव अपने सुझाव और प्रोत्साहन दे रहे हैं। दिसम्बर 2009 में इन्होंने कविता पृष्ठ को सबसे अधिक पढ़ा।

यूनिपाठक- विनोद कुमार पाण्डेय

हिन्द-युग्म के अत्यधिक सक्रिय पाठक विनोद कुमार पांडेय एक अच्छे कवि भी हैं। वाराणसी( उत्तर प्रदेश) में जन्मे और वर्तमान में नोएडा (उत्तर प्रदेश) को अपनी कार्यस्थली बना चुके विनोद की एक कविता ने अक्टूबर माह की यूनिकवि प्रतियोगिता में सातवाँ स्थान बनाया है। प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा वाराणसी से संपन्न करने के पश्चात नोएडा के एक प्रसिद्ध इंजीनियरिंग कॉलेज से एम.सी.ए. करने के बाद नोएडा में ही पिछले 1.5 साल से एक बहुराष्ट्रीय कंपनी मे सॉफ़्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्य कर रहे हैं। खुद को गैर पेशेवर कहने वाले विनोद को ऐसा लगता है कि शायद साहित्य की जननी काशी की धरती पर पले-बढ़े होने के नाते साहित्य और हिन्दी से एक भावनात्मक रिश्ता जुड़ा हुआ प्रतीत होता है। लिखने और पढ़ने में सक्रियता 2 साल से,पिछले 8 माह से ब्लॉग पर सक्रिय,हास्य कविता और व्यंग में विशेष लेखन रूचि,अब तक 50 से ज़्यादा कविताएँ और ग़ज़लों का लेखन। हाल ही में एक हास्य व्यंग 'चाँद पानी पानी हो गया' एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र में भी प्रकाशित हुआ और बहुत पसंद किया गया। फिर भी इसे अभी लेखनी की शुरूआत कहते हैं और उम्मीद करता हैं कि भविष्य में हिन्दी और साहित्य के लिए हमेशा समर्पित रहेंगे। लोगों का मनोरंजन करना और साथ ही साथ अपनी रचनाओं के द्वारा कुछ अच्छे सार्थक बातों का प्रवाह करना भी इनका एक खास उद्देश्य होता है।

पुरस्कार और सम्मान- विचार और संस्कृति की चर्चित पत्रिका समयांतर की ओर से पुस्तकें तथा हिन्द-युग्म की ओर से प्रशस्ति-पत्र।

इस बार हमने दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान के विजेता पाठकों के लिए हमने क्रमशः मनोज कुमार, डॉ॰ श्याम गुप्ता और राकेश कौशिक को चुना है। इन तीनों विजेताओं को भी विचार और संस्कृति की चर्चित पत्रिका समयांतर की ओर से पुस्तकें भेंट की जायेगी।

हम उन कवियों का भी धन्यवाद करना चाहेंगे, जिन्होंने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर इसे सफल बनाया। और यह गुजारिश भी करेंगे कि परिणामों को सकारात्मक लेते हुए प्रतियोगिता में बारम्बार भाग लें। इस बार शीर्ष 15 कविताओं के बाद की कविताओं का कोई क्रम नहीं बनाया गया है, इसलिए निम्नलिखित नाम कविताओं के प्राप्त होने से क्रम से सुनियोजित किये गये हैं।

अरविंद कुरील
अनिल चड्डा
मृत्युजय साधक
मेयनुर
विवेक रंजन श्रीवास्तव
अरविंद शर्मा
सखी सिंह
नीरज वशिष्ठ
कुमार कश्यप
विनोद कुमार पांडेय
साबिर घायल
विजय आनंद
अम्बरीष श्रीवास्तव
किशोर कुमार जैन
बोधिसत्व कस्तुरिया
विजय सिंह
कुलदीप पाल
सुमिता केशवा
सुखपाल सिंह
शैली खत्री
अर्चना सोनी
अमोद श्रीवास्तव
दीपक
विमल हेडा
नीलिमा शर्मा
उमेश्वर दत्त नेशीथ
एम वर्मा
प्रियंका सागर
कैलाश जोशी
आदर्श मौर्य
सुजीत कुमार जलज
अनीता निहलानी
कमल किशोर सिंह
रेनु दीपक
अजय दुरेजा
नागेंद्र पाठक
लकी चतुर्वेदी

35वीं यूनिप्रतियोगिता के परिणाम


सर्वप्रथम हम अपने पाठकों से माफी माँगते हैं कि किन्हीं अपरिहार्य कारणों से हमें नवम्बर माह की यूनि प्रतियोगिता का परिणाम प्रकाशित करने में विलम्ब हुआ।

नवम्बर माह की यूनिकवि प्रतियोगिता में सबसे अधिक कवियों ने भाग लिया। नवम्बर माह की यूनिकवि की होड़ में कुल 67 कवि शामिल हुए जो हिन्द-युग्म की इस मासिक प्रतियोगिता के लिए सर्वाधिक प्रतिभागिता है।

हम एक खुशख़बरी के साथ भी उपस्थित हैं कि इस परिणाम से हमारे विजेताओं को प्रतिष्ठित पत्रिका 'समयांतर' की ओर से उपहार प्रेषित किये जायेंगे। इससे व्यक्तिगत लेखकों द्वारा भेजे जाने वाले उपहारों को प्राप्त होने में होनेवाले विलम्ब से भी हम बच पायेंगे। श्रेष्ठ कविताओं का प्रकाशन भी समयांतर में किया जायेगा।

नवम्बर माह की यूनिकवि प्रतियोगिता का निर्णय 2 चरणों में कराया गया। पहले चरण में 2 जजों द्वारा दूसरे चरण में 3 जजों के निर्णय को शामिल किया गया। पहले चरण के निर्णय के बाद कुल 28 कविताओं को दूसरे चरण के निर्णय के लिए भेजा गया। और सभी पाँच निर्णायकों की पसंद और इनके द्वारा दिये गये अंकों के आधार पर रवीन्द्र शर्मा 'रवि' की कविता 'हम कब लौटेंगे' को इस माह की सर्वश्रेष्ठ कविता चुना गया।

रवीन्द्र शर्मा 'रवि' ने अक्टूबर माह की यूनिकवि प्रतियोगिता से हिन्द-युग्म पर दस्तक देना शुरू किया है। अक्टूबर माह की प्रतियोगिता में भी इनकी एक ग़ज़ल ने शीर्ष 10 में स्थान बनाया था।

यूनिकवि- रवीन्द्र शर्मा 'रवि'

पंजाब के गुरदासपुर जिले के पस्नावाल गाँव में जन्मे किन्तु राजधानी दिल्ली में पले बढे रवींद्र शर्मा 'रवि 'प्रकृति को अपना पहला प्रेम मानते हैं। शहरी जीवन को बहुत नज़दीक से देखा और भोगा, किन्तु यहाँ के बनावटीपन के प्रति घृणा कभी गयी नहीं। दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित कॉलेज श्रीराम कॉलेज ऑफ़ कामर्स से बी॰ कॉम॰ (आनर्स ) करने के उपरांत एक राष्ट्रीय कृत बैंक में उप प्रबंधक के पद पर कार्यरत।

विद्यार्थी जीवन में प्राथमिक विद्यालय में ही भाषण कला में निपुण होने के कारण "नेहरु "नाम से संबोधित किया जाने लगे। सन् १९६९ में महात्मा गाँधी कि जन्मशती के दौरान अंतर विद्यालय भाषण प्रतियोगिता में दिल्ली में प्रथम पुरस्कार एवं कई अन्य पुरस्कार जीते। सन् १९७९ में नागरिक परिषद् दिल्ली द्बारा विज्ञान भवन में आयोजित आशु लेख प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाये। उसी वर्ष महाविद्यालय द्वारा वर्ष के सर्वश्रेष्ट साहित्यकार के रूप में सन्मानित काव्य संग्रह "अंधेरों के खिलाफ", "हस्ताक्षर समय के वक्ष पर", क्षितिज कि दहलीज पर और "परिचय-राग" में कवितायें प्रकाशित। समाचार पत्र पंजाब केसरी में लगभग १२ कहानियों का प्रकाशन। इसके अतिरिक्त नवभारत टाईम्स आदि अनेक समाचार पत्रों में रचनाओं को स्थान मिला। राजधानी के लगभग सभी प्रतिष्टित मुशायरों, कवि सम्मेलनों, काव्य गोष्ठियों में लगातार काव्यपाठ। आकाशवाणी एवं दूरदर्शन से कविताओ का प्रसारण। दिल्ली की साहित्यिक संस्थाओं "परिचय साहित्य परिषद्", "डेल्ही सोसाइटी ऑफ़ औथोर्स", हल्का ए तशनागाना अ अदब", पोएट्स ऑफ़ डेल्ही", "आनंदम", "कवितायन","उदभव" इत्यादि से सम्बद्ध।
रवींद्र शर्मा "रवि" को इस बात का गर्व है कि उन्होंने पर्यावरण पर मंडरा रहे खतरे के बारे में तब लिखना शुरू कर दिया था जब कोई इसकी बात भी नहीं करता था। रवींद्र शर्मा "रवि " का मानना है कि उनकी कविता गाँव और शहर कि हवा के घर्षण से उपजी ऊर्जा है।

पुरस्कृत कविता- हम कब लौटेंगे

बताओ बापू
हम कब लौटेंगे
अपने उसी छोटे से गाँव में
जहाँ
एक प्यारी सी सफ़ेद हवेली बनाने का सपना लेकर
तुम इस जगमगाते शहर में चले आये थे
बहुत ढेर से पैसे बटोरने
आज से कई साल पहले ....
कितना कुछ बदल गया है इस बीच ...
शहर की सड़कों की तमाम कालिख
तुम्हारी आँखों के नीचे वाले गड्ढों में सिमट आई है
साफ़ दीखता है
तुम्हारे गले की नीली नसों में
ज़हरीली दूषित हवा का रंग
अकाल पीड़ित धरती की मानिंद तुम्हारा माथा
ज्योतिष के लिए चुनौती हो गया है ..
इतने दिशाहीन हो गए हो तुम
कि अक्सर जब भी मैंने
रात के सन्नाटे में
तुमसे ध्रुवतारे के विषये में पूछा है
तो यूँ ही ऊँगली उठाते हुए
समझ नहीं पाए हो तुम
कि उत्तर कहाँ है ...
और ये भी
कि सफ़ेद दूधिया बगुलों की कतारें
इस शहर के आकाश से होकर
क्यों नहीं गुज़रती सांझ ढले ....
मैने स्वयं देखा था तुम्हें
क्षितिज तक फैले धान के खेतों को
गाकर लांघते हुए
फिर ऐसा क्या है
इन काली सपाट सड़कों में
जो चूस लेता है हर रोज़
तुम्हारी सहजता का एक हिस्सा
और हर शाम
एक सहमा हुआ व्यक्तित्व लाद कर घर ले आते हो तुम
लौट आते हो हर शाम
आधे-अधूरे से
और फिर देर रात तक करते रहते हो
बंधुआ मजदूरों कि सी बातें ...
तब मुझे अक्सर लगा है
कि तुमने सचमुच खो दी है
इन्द्रधनुषी रंगों की पहचान
और तुम्हारा इस अचेतना से लौट आना
असाध्य हो गया है शायद .....
याद करो बापू
क्या तुम्हें बिलकुल याद नहीं
जब तुमने अपना गाँव छोड़ा था ...
गाँव का आवारा पीला चाँद
बहुत दूर तक
गाड़ी के साथ दौड़ा था ...
नदियाँ-नाले फलांगता
अलसी के कुँआरे फूलों को रौंदता
बया के घोंसलों में उलझता
पोखर के पानी पर तिरता ...
और फिर जाने कहाँ गुम हो गया था
शहर की तेज चकाचौंध रोशनियों में ...
याद करो बापू
सफेदे के लम्बे वृक्ष
हाथ हिला हिला कर
रोकते रहे थे तुम्हें
और बूढ़े अनुभवी पीपल ने दूर तक
अपने सूखे पत्ते दौड़ाए थे तुम्हारे पीछे ...
तब तुमने
सफेदे के वृक्षों की तुलना
शहर की गगनचुम्बी इमारतों से की थी
इस बात से अनभिज्ञ
कि इमारत जितनी बड़ी होती है
इंसान उतना ही छोटा
और शहर में
गाँव वाला चाँद कभी नहीं उगता ...
सच कहना बापू
कैसा लगता है तुम्हें
अब उसी भीड़ का हिस्सा होना
जिसकी नियति
बदहवास दौड़ते जाने के सिवा कुछ भी नहीं
बहुत कुछ पाकर भी तुम
कुछ नहीं बटोर पाए हो
अपनी माटी की गंध भी खो आये हो ...
सुनो बापू
मैं तुम्हे आदर्श की तरह नहीं
आत्मज की तरह निभाऊंगा
तुम्हें एक बार
उसी सोंधी माटी वाले गाँव में
ज़रूर ले जाऊंगा ...
बहुत संभव है
उस गाँव के उजड्ड लोगों ने
अब भी सहेज रखे हों
इंसानियत के आदमकद अंधविश्वास ...
आओ लौट चलें बापू
शायद तुम्हारी चेतना के मरुथल में
सावनी हवाओं से हरारत आ जाए
शायद हमारा वह चाँद
किसी झाड़ में फंसा पा जाए
कोई विरही पगडण्डी
हमें स्टेशन तक लेने आ जाए ....
फिर मैं तुम्हें गाते हुए देखूंगा
और जी भर कर देखूंगा
सफ़ेद बगुले
पनघट का पीपल
जवान सफेदे
और दूर तक छिटके
सरसों के कुआरे फूल ...
बताओ बापू
हम कब लौटेंगे ....


पुरस्कार और सम्मान- शिवना प्रकाशन, सिहोर (म॰ प्र॰) की ओर से रु 1000 के मूल्य की पुस्तकें तथा प्रशस्ति-पत्र। प्रशस्ति-पत्र वार्षिक समारोह में प्रदान किया जायेगा। दिसम्बर माह के अन्य दो सोमवारों को कविता प्रकाशित करवाने का मौका। समयांतर में कविता प्रकाशित होने की सम्भावना।

इनके अतिरिक्त हम जिन अन्य 9 कवियों की कविताएँ प्रकाशित करेंगे तथा उन्हें विचार और संस्कृति की चर्चित पत्रिका समयांतर की ओर से पुस्तकें प्रेषित की जायेंगी, उनके नाम हैं-

अभिषेक कुशवाहा
मनोज कुमार
आवेश तिवारी
जतिन्दर परवाज़
भावना सक्सैना
आलोक उपाध्याय "नज़र"
संगीता सेठी
उमेश पंत
शामिख़ फ़राज़


हम शीर्ष 10 के अतिरिक्त भी बहुत सी उल्लेखनीय कविताओं का प्रकाशन करते हैं। इस बार हम निम्नलिखित 3 कवियों की कविताएँ भी एक-एक करके प्रकाशित करेंगे-

दीपक मशाल
अभिषेक पाठक
डॉ॰ अनिल चड्डा


उपर्युक्त सभी कवियों से अनुरोध है कि कृपया वे अपनी रचनाएँ 31 दिसम्बर 2009 तक अनयत्र न तो प्रकाशित करें और न ही करवायें।

पाठकों में राकेश कौशिक के रूप हिन्द-युग्म को बहुत ऊर्जावान पाठक मिला है। राकेश कौशिक की टिप्पणियों से ऐसा लगता है कि वे हर पोस्ट को बहुत ध्यान से पढ़ते हैं और अपनी समझ के अनुसार उसकी समीक्षा भी करते हैं। विनोद कुमार पाण्डेय ने राकेश कौशिक को कड़ी टक्कर दी। लेकिन वे काफी अनियमित रहे। इसलिए हमने राकेश कौशिक को ही यूनिपाठक बनाने का फैसला किया है।

यूनिपाठक- राकेश कौशिक

पच्चीस साल से राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला, नई दिल्ली में कार्यरत। वर्तमान में कार्यकारी निदेशक के निजी सहायक के पद पर कार्यरत। 15 साल पहले, अनायास ही सितम्बर के महीने में कार्यालय में मनाये जाने वाले हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत होने वाली हिंदी काव्य पाठ प्रतियोगिता से कविता लेखन की शुरूआत। लेखनी और वाणी पर माँ सरस्वती की कृपा की ऐसी बरसात हुई कि इनकी पहली कविता को ही प्रथम पुरुस्कार का सम्मान मिला। शौक को हवा लगी और हर वर्ष प्रतियोगिता के लिए कविता लिखने लगे, कवितायें लोगों को पसंद आने लगीं, कार्यालय की पत्रिका में प्रकाशित हुईं और कभी-कभी कविता पाठ कार्यालय की सीमाओं से बाहर भी निकलने लगे। लेखनी और वाणी पर वीणा वादिनी की अनुकम्पा होती रही ....... जारी है।

विशेष: इन्हें यदि कोई सम्मान मिलता है तो उसमें इनकी पत्नी, बेटा और बेटी का बहुत बड़ा सहयोग है।

पुरस्कार और सम्मान- विचार और संस्कृति की चर्चित पत्रिका समयांतर की ओर से पुस्तकें तथा हिन्द-युग्म की ओर से प्रशस्ति-पत्र।

इस बार हमने दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान के विजेता पाठकों के लिए हमने क्रमशः विनोद कुमार पांडेय, सफरचंद और डॉ॰ श्याम गुप्ता को चुना है। इन तीनों विजेताओं को भी विचार और संस्कृति की चर्चित पत्रिका समयांतर की ओर से पुस्तकें भेंट की जायेगी।

हम उन कवियों का भी धन्यवाद करना चाहेंगे, जिन्होंने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर इसे सफल बनाया। और यह गुजारिश भी करेंगे कि परिणामों को सकारात्मक लेते हुए प्रतियोगिता में बारम्बार भाग लें। इस बार शीर्ष 13 कविताओं के बाद की कविताओं का कोई क्रम नहीं बनाया गया है, इसलिए निम्नलिखित नाम कविताओं के प्राप्त होने से क्रम से सुनियोजित किये गये हैं।

प्रियंका सागर
रवि ठाकुर "गाफिल"
मृत्युंजय साधक
शंकर सिंह
डॉ.कृष्ण कन्हैया
आलोक गौड़
अम्बरीष श्रीवास्तव
राकेश कौशिक
रतन कुमार शर्मा
मंजु गुप्ता
मुहम्मद अहसन
सौरभ कुमार
कुमार देव
रोहित अरोरा
अमित श्रीवास्तव
जितेन्द्र कुमार दीक्षित
राजेशा
दिवाकर कुमार रंजन (कविराज)
कमलप्रीत सिंह
स्नेह पीयूष
डॉ॰ कमल किशोर सिंह
राजीव यादव
दिव्य प्रकाश दुबे
रंजना डीने
लीना गोला
माधव माधवी
एम वर्मा
विनोद कुमार पांडेय
धर्मेन्द्र मन्नु
राम निवास 'इंडिया'
उमेश पंत
मनोज मौर्य
डॉ॰ भूपेन्द्र
कुलदीप पाल
पृथ्वीपाल रावत
अजय दुरेजा
सुनील गज्जाणी
स्वर्ण ज्योति
शारदा अरोरा
विवेक रंजन श्रीवास्तव
किशोर कुमार खोरेन्द्र
दीपक ...... इटानगर
उमेश्वर दत्त"निशीथ"
रेणू दीपक
पिंकी वाजपेयी
शन्नो अग्रवाल
भरत बिष्ट (लक्की)
अरविन्द कुरील
सुशील कुमार पटियाल
डा श्याम गुप्त
कविता रावत
एम के बिजेवार (आतिश)
चंद्रकांत सिंह
नीति सागर
अनिल यादव

जमीन की कोख में तेल खोजता कवि और आयुध बनाता पाठक (परिणाम)


साहित्य समय का साक्षी होता है, फिर चाहे इसकी विधा कोई भी हो। हम यूनिकवि प्रतियोगिता के माध्यम से जिन कविताओं की शिनाख़्त करते हैं उसमें भी नदी की तरह बह रहे समय का दस्तावेज़ हैं। यूनप्रतियोगिता के 34वें आयोजन में 54 कवियों ने भाग लिया।

पिछले महीने से हमने निर्णय प्रक्रिया जो बदलवा किया था, उसे ज़ारी रखते हुए पहले चरण में 3 निर्णायक और दूसरे चरण में 3 निर्णायक निश्चित किये गये। पहले चरण के तीनों जजों से कहा गया कि वे अपनी पसंद की 12 कविताएँ हमें दें। इस प्रकार कुल 22 कविताओं को दूसरे चरण में स्थान मिला। दूसरे चरण में 3 निर्णायकों ने अपन-अपनी पसंद की 10 कविताएँ भेजी, जिसमें अपूर्व शुक्ल की कविता 'समय की अदालत में' को सर्वश्रेष्ठ कविता चुना गया। यह कविता सभी 6 निर्णायकों की पसंद रही। एक निर्णायक ने तो यहाँ तक कह डाला कि यह सुखद आश्चर्य है कि हिन्द-युग्म पर इस तरह की कविताएँ आ रही हैं। हिन्द-युग्म का भविष्य उज्ज्वल है।

यूनिकवि- अपूर्व शुक्ल

पैदाइश कानपुर में हुई। उ॰ प्र॰ के एक छोटे से शहर शाहजहाँपुर के और भी छोटे से गाँव के एक सामान्य से पुरोहित परिवार से तअल्लुक रखते हैं। बेहद बचपन में चित्रकथाओं के रंग-बिरंगे चरित्रों से संवाद करने के लिये झटपट पढ़ना सीखे। तब से हर्फ़ों से बना यह रिश्ता सफ़हे-दर-सफ़हे, साल-दर-साल जारी है।
पढ़ाई का सिलसिला भी लम्बा और बिना पतवार की किश्ती के सफ़र की तरह रहा। लखनऊ यूनिवर्सिटी से फिजिक्स में एम. एस. सी. करने के बाद आई. आई. टी. रुड़की से इंस्ट्‍रूमेन्टेशन में एम. फिल. किया। तत्पश्चात आई. आई. टी. खड़गपुर से सिस्मोलॉजी में एम. टेक पूरा किया। अभी फिलहाल एक बहुराष्ट्रीय ऑयल कम्पनी के लिये जमीन की कोख में तेल के अनुसंधान में रत हैं। बागों के शहर बेंगलुरू की शाखों पर फुदक रहे हैं। कल का पता नहीं, विचलित मन किस धार में इन्हें बहा ले जाये।
पढ़ने का यह शौक नशे की तरह हरदम रहा। बचपन में रास्ते मे पड़े अखबारों के टुकडों से लेकर नेट पे ब्लॉगजगत तक क्या-क्या पढ़ गये, खुद भी खबर नहीं। पिछले 2-3 सालों में जरूर फ़िल्मों के शौक ने किताबों से वक्त को चुरा लिया। हाँ मगर कलम-घिसाई का शौक बस दो माह पुराना है। वह भी नेट पर अपना चिट्ठा बनाने के बाद। इसलिये कहीं और छपने का सवाल नहीं उठता। साहित्यिक प्रतियोगिता का भी यह प्रथम अनुभव है। तब से अंतरतम के अंधेरे मे भटके अव्यक्त भावों को कलम की रोशनी मे शब्दों की पनाह मे लाने के लिये प्रयासरत हैं। हाँ मगर मूलतः एक पाठक हैं।

यूनिकविता- समय की अदालत में

क्षमा कर देना हमको
ओ समय !
हमारी कायरता, विवशता, निर्लज्जता के लिये
हमारे अपराध के लिये
कि बस जी लेना चाहते थे हम
अपने हिस्से की गलीज जिंदगी
अपने हिस्से की चंद जहरीली साँसें
भर लेना चाहते थे अपने फेफड़ों मे
कुछ पलों के लिये ही सही
कि हमने मुक्ति की कामना नही की
बचना चाहा हमेशा
न्याय, नीति, धर्म की परिभाषाओं से
भागना चाहा नग्न सत्य से.

कि हम अपने बूढे अतीत को
विस्मृति के अंधे कुँए मे धकेल आये थे
अपने नवजात भविष्य को गिरवी रख दिया था
वर्तमान के चंद पलों की कच्ची शराब पी लेने के लिये,
बॉटम्स अप !
कि हम बस जी लेना चाहते थे
अपने हिस्से की हवा
अपने हिस्से की जमीन
अपने हिस्से की खुशी
नहीं बाँटना चाहते थे
अपने बच्चों से भी

कि हम बड़े निरंकुश युग मे पैदा हुए थे
ओ समय
उस मेरुहीन युग में
जहाँ हमें आँखें दी गयी थीं
इश्तहारों पर चिपकाये जाने के लिये
हमें जुबान दी गयी थी
सत्ता के जूते चमकाने के लिये
और दी गयी थी एक पूँछ
हिलाने के लिये
टांगों के बीच दबाये रखने के लिये

कि जिंदगी की निर्लज्ज हवस मे हमने
चार पैरों पर जीना सीख लिया था
सीख लिया था जमीन पर रेंगना
बिना मेरु-रज्जु के
सलाखों के बीच रहना,
कि हमें अंधेरों मे जीना भाता था
क्योंकि सीख लिया था हमने
निरर्थक स्वप्न देख्नना
जो सिर्फ़ बंद आँखों से देखे जा सकते थे
हमें रोशनी से डर लगने लगा था
ओ समय !

जब हमारी असहाय खुशियाँ
पैरों मे पत्थर बाँध कर
खामोशी की झील मे
डुबोयी जाती थीं,
तब हम उसमे
अपने कागजी ख्वाबों की नावें तैरा रहे होते थे

ओ समय
ऐसा नही था
कि हमें दर्द नही होता था
कि दुःख नही था हमें
बस हमने उन दुःखों मे जीने का ढंग सीख लिया था
कि हम रच लेते थे अपने चारो ओर
सतरंगे स्वप्नो का मायाजाल
और कला कह देते थे उसे
कि हम विधवाओं के सामूहिक रुदन मे
बीथोवन की नाइन्थ सिम्फनी ढूँढ लेते थे
अंगछिन्न शरीरों के दृश्यों मे
ढूँढ लेते थे
पिकासो की गुएर्निक आर्ट
दुःख की निर्जल विडम्बनाओं मे
चार्ली चैप्लिन की कॉमिक टाइमिंग
और यातना के गहन क्षणों मे
ध्यान की समयशून्य तुरीयावस्था,
जैसे श्वान ढूँढ़ लेते हैं
कूड़े के ढेर मे रोटी के टुकड़े;

कि अपनी आत्मा को, लोरी की थपकियाँ दे कर
सुला दिया था हमने
हमारे आत्माभिमान ने खुद
अपना गला घोंट कर आत्महत्या कर ली थी

हम भयभीत लोग थे
ओ समय !
इसलिये नही
कि हमें यातना का भय था,
हम डरते थे
अपनी नींद टूटने से
अपने स्वप्नभंग होने से हम डरते थे
अपनी कल्पनाओं का हवामहल
ध्वस्त होने से हम डरते थे,
उस निर्दयी युग मे
जब कि छूरे की धार पर
परखी जाती थी
प्रतिरोध की जुबान
हमें क्रांति से डर लगता था
क्योंकि, ओ समय
हमें जिंदगी से प्यार हो गया था
और आज
जब उसकी छाया भी नही है हमारे पास
हमें अब भी जिंदगी से उतना ही प्यार है!


पुरस्कार और सम्मान- शिवना प्रकाशन, सिहोर (म॰ प्र॰) की ओर से रु 1000 के मूल्य की पुस्तकें तथा प्रशस्ति-पत्र। प्रशस्ति-पत्र वार्षिक समारोह में प्रदान किया जायेगा। नवम्बर माह के अन्य तीन सोमवारों की कविता प्रकाशित करवाने का मौका।


इनके अतिरिक्त हम जिन अन्य 9 कवियों की कविताएँ प्रकाशित करेंगे तथा उन्हें हम डॉ॰ महेश चंद्र गुप्ता 'ख़लिश' की ओर से इनके ही पहले ग़ज़ल-संग्रहमाज़ी की परतों से की एक-एक प्रति भेंट करेंगे, उनके नाम हैं-

मनोज कुमार
अखिलेश श्रीवास्तव
शोभना मित्तल
एम वर्मा
रवींद्र शर्मा 'रवि'
विनोद कुमार पांडेय
डॉ॰ अनिल चड्डा
लता हया
अंकित सफ़र


हम शीर्ष 10 के अतिरिक्त भी बहुत सी उल्लेखनीय कविताओं का प्रकाशन करते हैं। इस बार हम निम्नलिखित 8 कवियों की कविताएँ भी एक-एक करके प्रकाशित करेंगे-

अनामिका
सुमीता प्रवीण
चन्द्रकान्त सिंह
डॉ॰ मीना अग्रवाल
दीपाली पंत तिवारी 'दिशा'
साबिर "घायल"
आशीष 'अक्स'
सुजीत कुमार 'सुमन'


उपर्युक्त सभी कवियों से अनुरोध है कि कृपया वे अपनी रचनाएँ 30 नवम्बर 2009 तक अनयत्र न तो प्रकाशित करें और न ही करवायें।

पाठकों की बात करें तो बहुत से नये पाठक रोज़ाना हिन्द-युग्म से जुड़ रहे हैं। बहुत से पाठक जिनकी छाप पाठक-संख्या के आगे बढ़ जाने से पता चल जाती है, हमें पढ़ते रहते हैं और ईमेल द्वारा अपनी प्रतिक्रियाएँ भेजते रहते हैं। कुछ पाठक सीधे तौर पर हमें टिप्पणियाँ करते हैं और अच्छा-बुरा बताते हैं। इससे हमें और अधिक शक्ति मिलती है। ऐसे ही एक पाठक हैं मनोज कुमार, जिन्हें हमने इस बार का यूनिपाठक चुना है।

यूनिपाठक- मनोज कुमार

जन्म – बिहार के समस्तीपुर ज़िले मे 25 अगस्त 1962 में
शिक्षा – जन्तु विज्ञान में स्नातकोत्तर (एम.एस.सी इन ज़ूऑलजी)
पेशा – रक्षा मंत्रालय के आयुध निर्माणी बोर्ड, कोलकाता में निदेशक पद पर कार्यरत
अपनी भावनाएं और विचार बांट सकें, इसलिए लिखते हैं। कोई खास विधा से बंधे नहीं हैं। कविती, लेख, कहानी, लधुकथा आदि। देश की कई पत्र-पत्रिकाओं में छपी हैं।

पुरस्कार और सम्मान- डॉ॰ महेश चंद्र गुप्ता 'ख़लिश' की ओर से इनके ही पहले ग़ज़ल-संग्रहमाज़ी की परतों से की एक प्रति तथा प्रशस्ति-पत्र।

इस बार हमने दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान के विजेता पाठकों के लिए हमने क्रमशः विनोद कुमार पांडेय, श्याम और सुमिता प्रवीण को चुना है। इन तीनों विजेताओं को भी <डॉ॰ महेश चंद्र गुप्ता 'ख़लिश' की ओर से इनके ही पहले ग़ज़ल-संग्रहमाज़ी की परतों से की एक-एक प्रति भेंट की जायेगी।

हम उन कवियों का भी धन्यवाद करना चाहेंगे, जिन्होंने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर इसे सफल बनाया। और यह गुजारिश भी करेंगे कि परिणामों को सकारात्मक लेते हुए प्रतियोगिता में बारम्बार भाग लें। इस बार शीर्ष 15 कविताओं के बाद की कविताओं का कोई क्रम नहीं बनाया गया है, इसलिए निम्नलिखित नाम कविताओं के प्राप्त होने से क्रम से सुनियोजित किये गये हैं।

मुहम्मद अहसन
दिलशेर 'दिल'
शामिख फ़राज़
रामनिवास 'इंडिया'
डा.कमल किशोर सिंह
प्रदीप वर्मा
अजय दुरेजा
दीपक 'मशाल'
गिरिजेश राव
संगीता सेठी
कमलप्रीत सिंह
ममता दुबे
अभिषेक कुशवाहा
अखिलेश श्रीवास्तव
नितिन जैन
कविता रावत
राजेशा
पुनीत सिन्हा
अजय सोहनी
नीलेश माथुर
नीति सागर
अरविन्द कुरील
आलोक उपाध्याय
माधव माधवी
राकेश कौशिक
नवनीत नीरव
मृत्युंजय साधक
दीपक कुमार वर्मा
अम्बरीष श्रीवास्तव
शन्नो अग्रवाल
रतन कुमार शर्मा
वर्षा सिंह
डा. सुरेख भट्ट
अमर बरवाल 'पथिक'
सुजीत कुमार "जलज"
सुफियान अश्वनी
रवि मिश्रा