फटाफट (25 नई पोस्ट):

कृपया निम्नलिखित लिंक देखें- Please see the following links

युवा कहानीकार ने जीता मार्च 2010 का यूनिकवि पुरस्कार


हिन्द-युग्म हर महीने के पहले सोमवार को यूनिप्रतियोगिता के परिणाम प्रकाशित करता है। आज हम मार्च माह की प्रतियोगिता के परिणाम लेकर उपस्थित हैं। यूनिकवि प्रतियोगिता के साथ यह हमेशा से होता आया है कि कई बार शीर्ष 10 कविताओं में सर्वश्रेष्ठ कविता चुनना मुश्किल हो जाता है और कई बार प्रकाशित करने के लिए 10 कविता चुन पाना। इस बार भी 4-5 कविताएँ एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही थीं। यद्यपि किसी कविता में कथ्य की सघनता या उसकी कसावट का अभाव था तो किसी कविता में मौलिकता का। एक कविता की बिम्बात्मक सुंदरता निर्णायकों का मन मोह रही थी, वहीं एक कविता की समसामयिकता। कुछ निर्णायकों ने प्रतिभागियों से यह आग्रह भी किया कि कविता को अंतिम रूप से देने से पहले उसके कथ्य, विस्तार, भाषा-संरचना आदि पर कई-कई बार विचार करें, एक-एक पंक्ति, एक-एक शब्द पर कई बार सोचें, क्योंकि कविता लिखना एक जिम्मेदारी भी है।

बावजूद इसके हमने सभी 5 जजों (प्रथम चरण के 3 और अंतिम चरण के 2) द्वारा दिये गये औसत अंकों के आधार पर विमल चंद पाण्डेय की कविता को यूनिकविता चुन रहे हैं। विमल चंद पाण्डेय का नाम युवा कहानीकारों में अग्रगामी है। विमल चंद पाण्डेय को वर्ष 2009 में इनके पहले कहानी-संग्रह 'डर' के लिए भारतीय ज्ञानपिठ का प्रतिष्ठित नवलेखन पुरस्कार दिया गया।

यूनिकवि- विमल चंद्र पाण्डेय

इनका परिचय इन्हीं की जबानी-

जब आंखें खोलीं तो खुद को ऐसी किताबों के बीच पाया जिन्हें पढ़ने की सख्त मनाही थी। मेरी बुआ और मेरी मां उन उपन्यासों की प्रखर पाठिका थीं जिन्हें पढ़ते वे आपस में उन पात्रों पर चर्चा करतीं और उनके दुख से दुखी और उनकी खुशी में उल्लासित होती थीं। प्रतिबंध ने उत्सुकता को बढ़ाया और मैंने उन उपन्यासों को छिप-छिप कर पढ़ना शुरू किया तो एक नई दुनिया के द्वार मेरे लिए खुलने लगे। एक किताब में इतने भाव? यह मेरे लिए किसी चमत्कार से कम नहीं था। छिप कर पढ़ने की वजह से पाठन में एक गति आई जो आज भी एक अच्छी आदत की तरह साथ है। 1996 में जब हाई स्कूल में 75 प्रतिशत अंक आए तो पिता के भीतर मुझे इंजिनियर या उसी टाइप की कोई चीज बनाने की इच्छा जोर मारने लगी। मैं अब तक सुरेंद्र मोहन पाठक, वेद प्रकाश शर्मा, प्रेम बाजपेई और मनोज वगैरह के सैकड़ों उपन्यास पढ़ चुका था। दो घटनाएं तभी साथ-साथ हुईं। पिता ने मेरी मर्जी के खिलाफ मुझे इंटर में गणित लेने पर विवश किया और मैंने अचानक एक दूसरी तरह का उपन्यास पढ़ा। यह एक ऐसा उपन्यास था जिसे पढ़ कर मैं कई रातों तक सो नहीं सका। मैं यह सोच कर आश्चर्य में था कि कोई कहानी इस तरह भी लिखी जा सकती है। उन सस्ते उपन्यासों से मन हट गया और इसी तरह के उपन्यासों की तलाश रहने लगी। वह उपन्यास था शरतचंद्र का गृहदाह। फिर क्या था। खोज-खोज के उनको पूरा पढ़ डाला। उनको खोजने गया तो रास्ते में प्रेमचंद मिल गए। उनको पढ़ के अलग तरह का हर्ष हुआ। उनको खोज-खोज कर पूरा पढ़ने में लगा था कि अज्ञेय, निराला और मुक्तिबोध टकरा गए। फिर तो इन सबसे दोस्ती होने लगी। ये मेरा हाथ पकड़ कर रास्ता दिखाने लगे। इन सबको पढ़ते-गुनते इंटर पास किया और अंकों के मामले में पिछली बार से दस प्रतिशत पिछड़ गया। अब स्नातक में हिंदी लेकर पढ़ने की इच्छा जोर मारने लगी थी पर पिता का सपना अभी पूरी तरह टूटा नहीं था। उन्होंने गणित लेकर पढ़वाने के लिए साम दाम दंड भेद सभी प्रयोग कर दिए। आखिरकार बी॰एस॰सी॰ करते हुए उदय प्रकाश, कमलेश्वर, राजेंद्र यादव, अमरकांत, मनोहर श्याम जोशी इत्यादि नामों से परिचित हुआ। साहित्य अब मेरे अंदर सांस लेने लगा था। साहित्य से जुड़ाव एक तरह से आध्यात्मिक क्रिया है, आप सबसे बेखबर रहने लगते हैं और अपनी दुनिया में मस्त। यह खतरनाक भी होता है खासतौर पर एक ऐसे लड़के के लिए जिसके सामने पूरा करियर पड़ा हो। बहरहाल बीण॰एस॰सी॰ में पहली बार मैं अपने शिक्षाकाल में ऐसी घटना से दो चार हुआ जिसे सेकेण्ड आना कहते हैं। वह भी इतने बुरे प्राप्तांकों के साथ कि उल्लेख करना संभव नहीं।
फिर पिताजी ने मेरे डगमगाते भविष्य को देखते हुए मुझे दिल्ली भेजा और अपने एक परिचित के संस्थान से कंप्यूटर कोर्स कराया ताकि लड़का धंधे से लग जाय। लड़का लग भी गया पर चैन नहीं था। अब लगता था जैसे कुछ ऐसा काम किया जाय जिसमें कहानियां न सही कुछ लिखना हो, कुछ पढ़ना हो, शब्द हों, अक्षर हों और सोंधी सोंधी गन्ध वाली किताबें हों। एक दिन अखबार में एक नोटिस देख कर दिल्ली विश्वविद्यालय में पत्रकारिता पाठ्यक्रम के लिए आवेदन कर दिया, घर पर बिना बताए। घर पर तब बताया जब साक्षात्कार के बाद दाखिले की तिथि आई। हंगामा मचा और बवाल हुआ पर प्रवेश हो गया। इस दौरान खुद को खोजा। खूब पढ़ा और कुछ लिखने की कोशिश भी की। कोशिशों को पहचान मिलने लगी तो हौसला बढ़ा। कहानियाँ छपने लगीं। पत्र आने लगे, फोन पर बधाइयाँ मिलने लगीं। अच्छा लगता है और अच्छा लिखने की प्रेरणा भी मिलती है। आज जब अमरकांत जी जैसे लेखकों के पास बैठता हूँ और उन्हें आज भी उसी श्रद्धा और मेहनत से लिखता और उसी उत्सुकता से पढ़ता देखता हूँ तो लगता है जैसे अभी कुछ भी नहीं पढ़ा। कहने को तो वागर्थ, कथा-क्रम, नया ज्ञानोदय, दैनिक जागरण, कथा-बिंब, कथन और साहित्य अमृत जैसी पत्रिकाओं में लगभग दस-ग्यारह कहानियां छप चुकी हैं जिसने ढेरों प्रशंसक और मित्र दिए हैं पर एक भी कहानी ऐसी नहीं जिसे लिखने के बाद लगा हो कि हाँ, ऐसे ही तो लिखना चाहता था इसे। पढ़ने को लिखने से ज्यादा महत्व देता हूँ और देता रहूँगा क्योंकि यह सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। उदय प्रकाश सबसे पसंदीदा कहानीकार हैं और मनोहर श्याम जोशी पसंदीदा उपन्यासकार। अपने समकालीन कहानीकारों में कुणाल सिंह, चंदन पाण्डेय, नीलाक्षी सिंह और मो॰ आरिफ का प्रशंसक हूँ। जब दो-तीन कहानियां छपी थीं तो लगभग हर दूसरे दिन एक कहानी तैयार कर दिया करता था। लगता था जैसे मैं बहुत अच्छा लिखता हूँ। अब गति धीमी हो गई है क्योंकि अब लिखने पर ज्यादा ध्यान देना चाहता हूँ। एक बार फिर दोहराना चाहूँगा कि ढेर सारा लिख देने में कोई बहादुरी नहीं अगर हम पढ़ने में लिखने से दस गुना ज्यादा उत्सुक नहीं हैं।

रुचियाँ- दुनिया भर की सभी भाषाओं की अच्छी फ़िल्में देखना (जिस प्रकार मुझे प्रत्येक भाषा की बढ़िया किताबें पढ़ने का) , फ़िल्म बनाना (कई डाक्यूमेंट्री फ़िल्मों का निर्माण

सपना- सफलतम फ़िल्म-निर्देशक बनना

जन्मतिथि- 20-10-1981

संप्रति- UNI, लखनऊ में सब-एडीटर

पुरस्कृत कविता- तुमसे प्रेम, तुम्हारे शहर से

अगर दुनिया का दस्तूर निभाने के लिये
तुमसे कहा जाय
अपनी ज़िन्दगी से निकाल फेंको
वे दो दिन
जो अचानक ख़त्म हो गये
रोंयेदार ख़रगोश की छलांग की तरह
जिसके सफ़ेद रोंये का एहसास
अब भी मौजूद है मेरे खुरदुरे गालों पर
वे दो दिन
जब एक पुराने अनुभवी शहर की देह पर
अचानक उगा था एक टापू
जिस पर मैं खड़ा था अकेला
तुम्हारा इन्तज़ार करता हुआ
जैसे हिरनी करती है अपने बच्चों का इन्तज़ार
तुम कैसे निकाल फेंकोगी
वे दो दिन
जब दिन में चाँद उगा था
अपने तमाम साथियों के साथ
उत्सुकतावश
सिर्फ़ हमें देखने के लिये
तुम आयी थी
तुम्हारे आने पर गिर गई थी
इन्तज़ार की पत्ती पर टिकी संशय की वह बूँद
मैंने तुम्हें शहर के बीचोंबीच चूमा था
और इस तरह प्यार किया था तुम्हारे शहर को
ख़ूब-ख़ूब प्यार
बदले में तुम मुझसे लिपट गई थी मुझसे
अपने शहर की तमाम ख़ासियतों के साथ
तुमसे ख़ूशबू आयी थी फूलों-पत्तियों के साथ
तमाम खनिजों की
एक चमत्कार से मैं हतप्रभ थ
तुम कैसे करोगी वह फ्लाईओवर पार
जिससे गुज़रते अनायास तुम्हारी गर्दन मुड़ जाया करेगी
एक ख़ास दिशा की ओर
तुम कैसे बनाओंगी अपने लिये खीर
वहाँ हर निवाले में मेरे स्वाद की वंचना होगी
सच
तुम्हारा शहर बहुत ख़ूबसूरत है
चाँद, फूलों, गिलहरियों, कौओं, चट्टानों
और मोबाइल टॉवरों के साथ
तुम कैसे कर सकोगी
अपने शहर से उतना प्यार
जितना मैंने मेहमान होकर सिर्फ़ दो रातों में किया है
मैं जानता हूं
जो मैं कर सकता हूं आसानी से
तुम नहीं कर सकोगी उसी तरह
मैं तुम्हारी मदद करूँगा इसमें
अपने शहर का हाल सुनाकर
तुम तुलना करना दोनों की
और ख़ुश हो जाया करना
मेरे शहर में चाहे जितने हादसे हों
मैं हर बार तुम्हें ´ख़ैरियत है तमाम´ लिखूँगा
मैं हर चिट्ठी में अपना बदलता हुआ नाम लिखूँगा।


पुरस्कार और सम्मान- समयांतर, की ओर से पुस्तकें तथा हिन्द-युग्म की ओर से प्रशस्ति-पत्र। प्रशस्ति-पत्र वार्षिक समारोह में प्रदान किया जायेगा। समयांतर में कविता प्रकाशित होने की सम्भावना।

इनके अतिरिक्त हम जिन अन्य 9 कवियों की कविताएँ प्रकाशित करेंगे तथा उन्हें विचार और संस्कृति की चर्चित पत्रिका समयांतर की ओर से पुस्तकें प्रेषित की जायेंगी, उनके नाम हैं-

अतुल चतुर्वेदी
मृत्युंजय श्रीवास्तव ’साधक’
रविंद्र शर्मा ’रवि’
भावना सक्सेना
ओम आर्य
गोपाल दत्त देवतल्ला
अविनाश मिश्र
एम वर्मा
रेणु दीपक


हम शीर्ष 10 के अतिरिक्त भी बहुत सी उल्लेखनीय कविताओं का प्रकाशन करते हैं। इस बार हम निम्नलिखित 3 कवियों की कविताएँ भी एक-एक करके प्रकाशित करेंगे-

दीपक चौरसिया ’मशाल’
ऋषभ मिश्रा
देवेश पांडेय


उपर्युक्त सभी कवियों से अनुरोध है कि कृपया वे अपनी रचनाएँ 3 मई 2010 तक अनयत्र न तो प्रकाशित करें और न ही करवायें।

इस बार हम किसी भी पाठक को यूनिपाठक नहीं चुन रहे हैं क्योंकि इस बार कोई भी पाठक टिप्पणी करने में निरंतर नहीं रहा। हम अपने पाठकों से निवेदन करते हैं कृपया 1 अप्रैल से 30 अप्रैल के मध्य हिन्द-युग्म पर प्रकाशित सभी कविताओं को गंभीरता से पढ़ें और उनपर समीक्षात्मक टिप्पणी करें, इससे कवियों को प्रोत्साहन और मार्गदर्शन तो मिलेगा ही साथ ही साथ हमें भी स्वयं में सुधार करने की प्रेरणा मिलेगी।

हम उन कवियों का भी धन्यवाद करना चाहेंगे, जिन्होंने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर इसे सफल बनाया। और यह गुजारिश भी करेंगे कि परिणामों को सकारात्मक लेते हुए प्रतियोगिता में बारम्बार भाग लें। इस बार शीर्ष 13 कविताओं के बाद की कविताओं का कोई क्रम नहीं बनाया गया है, इसलिए निम्नलिखित नाम कविताओं के प्राप्त होने से क्रम से सुनियोजित किये गये हैं।

सुधीर गुप्ता चक्र
राजेंद्र स्वर्णकार
विजय प्रकाश सिंह
रजनीकांत मिश्र
दीपक कुमार
संध्या पेडण॓कर
कमल किशोर सिंह
तरुण ठाकुर
मनसा आनंद
ब्रह्मनाथ
विपुल दुबे
आर्य मनु
नमिता राकेश
तपन शर्मा
शामिख फ़राज
अंतराम पटेल
हिमानी दीवान
महेंद्र प्रताप पांडेय ’नन्द’
नीलम अरोरा
अमिता कौंडल
आशीष पंत
स्नेह सोनकर ’पीयूष’
डॉ अनिल चड्डा
शशि सागर
अनामिका (सुनीता)
ब्रजेंद्र श्रीवास्तव ’उत्कर्ष’
रतन शर्मा
बोधिसत्व कस्तुरिया
संगीता सेठी
अमित सागर
अजय दुरेजा
प्रदीप वर्मा

कृष्णकांत- फरवरी 2010 के यूनिकवि


हिन्द-युग्म की फरवरी माह की यूनिकवि प्रतियोगिता स्तर के हिसाब से बहुत सफल रही क्योंकि अंतिम चरण में हमें यूनिकविता चुनने में बहुत परेशानी हुई। उल्लेखनीय है कि हिन्द-युग्म की यह प्रतियोगिता पिछले 38 महीनों से हर माह आयोजित हो रही है। फरवरी 2010 माह की यूनिकवि प्रतियोगिता के लिए कुल 43 कविताएँ प्राप्त हुईं। बहुत से प्रतिभागियों समयांतर पत्रिका में प्रकाशित पिछले यूनिकवियों की कविताओं को देखकर इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। निर्णय दो चरणों में कराया गया। पहले चरण में 2 जजों द्वारा दिये गये अंकों के आधार पर 22 कविताओं को दूसरे चरण में भेजा गया और दूसरे चरण में तीन जजों ने 22 कविताओं में से कृष्णकांत की कविता को यूनिकविता चुना।

यूनिकवि- कृष्णकांत

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिले के छोटे से गाँव में जन्मे कृष्णकांत ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में परास्नातक किया है। फिलहाल बहुत से अखबारों और पत्रिकाओं के लिए लिख रहे हैं। कृष्णकांत की एक-एक कहानी 'लम्ही' और 'परिकथा' में प्रकाशित हुई है। कृष्णकांत की कुछ कविताएँ भी 'परिकथा' और 'वाक्' में प्रकाशित हो चुकी हैं। कवि इन दिनों हैदराबाद में रहकर मीडिया की बारीकियाँ सीख रहे हैं।

पुरस्कृत कविता- तेजू सपने देख रहा है

कथरी-कंबल साट के लेटा
माघ की रैना गुरगुर करता
तेजू सपने देख रहा है.........

बीते माघ फाग आयेगा
फूलों से लहराती फसलों में
जीवन-रस भर जायेंगे
ढलती ठंड तपेगी धरती
खेत सुनहले हो जायेंगे
सरसों अलसी अरहर गेहूं
ढो-ढोकर सब घर लायेंगे
रोटी दोनों जून पकेगी
बच्चे जी भर-भर खायेंगे
फसल है अच्छी खाने भर का
खेत में अपने हो जायेगा
और करूंगा मजदूरी जो
वो सबका सब बच जायेगा
लल्लू की अम्मा को भी
कह दूँगा रोज काम पर जाये
साथ लगा दूँगा बच्चों को
ताकि कुछ ज्यादा धन आये
चाहेंगे भगवान अगर तो
अंगना में पाहुन आयेंगे
अबकी बार बड़ी बिटिया के
हाथ में हल्दी लगवायेंगे

कथरी-कंबल साट के लेटा
माघ की रैना गुरगुर करता
तेजू सपने देख रहा है........।

पुरस्कार और सम्मान- समयांतर, की ओर से पुस्तकें तथा हिन्द-युग्म की ओर से प्रशस्ति-पत्र। प्रशस्ति-पत्र वार्षिक समारोह में प्रदान किया जायेगा। समयांतर में कविता प्रकाशित होने की सम्भावना।

इनके अतिरिक्त हम जिन अन्य 9 कवियों की कविताएँ प्रकाशित करेंगे तथा उन्हें विचार और संस्कृति की चर्चित पत्रिका समयांतर की ओर से पुस्तकें प्रेषित की जायेंगी, उनके नाम हैं-

अतुल चतुर्वेदी
आशुतोष माधव
आलोक उपाध्याय ’नजर’
मंजू महिमा
अनिल चड्डा
संगीता सेठी
रवीन्द्र शर्मा 'रवि'
प्रदीप वर्मा
सत्यप्रसन्न


हम शीर्ष 10 के अतिरिक्त भी बहुत सी उल्लेखनीय कविताओं का प्रकाशन करते हैं। इस बार हम निम्नलिखित 2 कवियों की कविताएँ भी एक-एक करके प्रकाशित करेंगे-

दिगंबर नासवा
गोपाल दत्त देवतल्ला


उपर्युक्त सभी कवियों से अनुरोध है कि कृपया वे अपनी रचनाएँ 5 अप्रैल 2010 तक अनयत्र न तो प्रकाशित करें और न ही करवायें।

इस बार बहुत से पाठकों ने लगभग एक जैसी ही संख्या में कमेंट किया इसलिए हम यूनिपाठक चुनने की बजाय 2 पाठकों को समयांतर की ओर से पुस्तकें भेजेंगे। वे हैं प्रवीण पाण्डेय और सुमीता केशवा। हम अपने बाकी पाठकों से यह निवेदन करते हैं कि कृपया कविताओं को गंभीरता से पढ़ें और उसपर समीक्षात्मक टिप्पणी करें। इससे हमारा प्रोत्साहना तो होता ही है, कवि को पाठक की सच्ची प्रतिक्रिया भी प्राप्त होती है। हमें भी यूनिपाठक चुनने में आसानी होगी।

हम उन कवियों का भी धन्यवाद करना चाहेंगे, जिन्होंने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर इसे सफल बनाया। और यह गुजारिश भी करेंगे कि परिणामों को सकारात्मक लेते हुए प्रतियोगिता में बारम्बार भाग लें। इस बार शीर्ष 12 कविताओं के बाद की कविताओं का कोई क्रम नहीं बनाया गया है, इसलिए निम्नलिखित नाम कविताओं के प्राप्त होने से क्रम से सुनियोजित किये गये हैं।

मनसा ’आनंद’
अभिषेक पाठक
हिमानी दीवान
नजर द्विवेदी
पारुल माहेश्वरी
स्नेह ’पीयूष’
मृत्युंजय श्रीवास्तव ’साधक’
दीपक कुमार
प्रिया
रामप्रकाश अनंत
बोधिसत्व कस्तुरिया
कमल सिंह
आशीष पंत
रेणु दीपक
पद्म सिंह
ब्रजेंद्र श्रीवास्तव ’उत्कर्ष’
अंकुर त्यागी
तरुण ठाकुर
रतन कुमार शर्मा
नीलम अरोड़ा
राम निवास ’इंडिया’
मनीष जैन
देवेश पाण्डेय
अजय दुरेजा
आनंद गुप्ता
अभिजीत शुक्ला
नीरज वशिष्ठ
लोकेंद्र राजपूत
कविता रावत
अरविंद कुरील
संध्या पडनेकर

जुलाई 2009 के यूनिकवि और यूनिपाठक


यह हिन्दी कविता और हिन्द-युग्म के लिए एक बहुत अच्छी बात है कि हमारे प्रतिभागी बार-बार इस प्रतियोगिता में भाग लेते हैं। हमारे आयोजनों में उनकी दिलचस्पी बनी हुई है। एक बार न चुने के बाद भी बारम्बार भाग लेते हैं। उन्हें अपनी रचनाधर्मिता पर यक़ीन होता है। ऐसा ही यक़ीन था हमारे इस बार के यूनिकवि अखिलेश कुमार श्रीवास्तव को।

जुलाई माह की यूनिकवि प्रतियोगिता में हमें कुल 48 कविताएँ प्राप्त हुईं। पिछली बार की भाँति निर्णय दो चरणों में 3-3 जजों की मदद से हुआ। पहले चरण के निर्णय के बाद हमारे पास कुल 25 कविताएँ बची रह गईं, जिन्हें अगले चरण के 3 जजों की और अधिक अनुभवी दृष्टि से छनना था। इस तरह से 6 जजों द्वारा दिये गये अंकों के औसत के आधार पर अखिलेश कुमार श्रीवास्तव की कविता 'बहन' पहले स्थान पर आई। इससे पहले भी मई माह की प्रतियोगिता में अखिलेश की कविता 'मैं हिंदी का लेखक हूँ' ने तीसरा स्थान बनाया था।

यूनिकवि- अखिलेश कुमार श्रीवास्तव

अखिलेश कुमार श्रीवास्तव पेशे से इंजीनियर हैं। वर्तमान में जुबीलेंट ऑरगेनोसिस लिमिटेड, गजरौला (जेपी नगर) में वरिष्ठ अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। हिन्द-युग्म की एक ख़ासियत यह भी रही है कि इसके अधिकांश लेखक गैरपेशेवर हैं। 14 फरवरी 1980 को गोरखपुर में जन्मे अखिलेश ने उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित संस्थान हरकोट बटलर टेक्नोलॉजिकल इंस्ट्टीयूट से केमिकल इंजीनियरिंग में बी॰टेक किया है। अब तक इनका रचनाकर्म स्वांत-सुखाय ही रहा है। कवि का मानना है कि ये यथार्थ और संवेदना के कवि हैं।

पुरस्कृत कविता- बहन

आँसू जैसी पाकीजा है माँ की छाया थोड़ी सी
उसकी दुआओं में जन्नत वो मन्नत एक जरूरी सी।
अक्सर ख्वाब दरकते देखे मैंने अपने सपनो में
चौखट पर आ जाती है ले हाथों मैं पंजीरी सी।
मोजा-बस्ता पटरी-पेन्सिल मेरे किताबों की अम्मी
मेरे टिफिन का सोंधापन थी कुल्हड़ खीर कटोरी सी।
नानी की गुड़िया है दादा जी की दवा की पुड़िया
भैया के राखी का धागा, मलिया की गुलमोहरी सी।
घर के अंदर रहा करो ये शहर भरा अजनबियों से
अम्मा के माथे की सिलवट बाबू की कमजोरी सी।
दामन आग लगा बैठे जो कसम अग्नि की खाए थे
चर चर कर के जर गयी बहना इक फूस की डोरी सी।


प्रथम चरण मिला स्थान- पाँचवाँ


द्वितीय चरण मिला स्थान- प्रथम


पुरस्कार और सम्मान- शिवना प्रकाशन, सिहोर (म॰ प्र॰) की ओर से रु 1000 के मूल्य की पुस्तकें तथा प्रशस्ति-पत्र। अगस्त माह के अन्य तीन सोमवारों की कविता प्रकाशित करवाने का मौका।

इनके अतिरिक्त हम जिन अन्य 9 कवियों की कविताएँ प्रकाशित करेंगे तथा उन्हें हम सुशील कुमार की पुस्तक 'कितनी रात उन घावों को सहा है' की एक-एक प्रति भेंट करेंगे, उनके नाम हैं-

मंजु गुप्ता
दिव्य प्रकाश दुबे
अकेला मुसाफ़िर
सजीवन मयंक
मुहम्मद अहसन
योगेश कुमार ध्यानी ''बावरा मन''
स्वप्निल तिवारी "आतिश"
मेयनुर
डॉ भूपेन्द्र


हम शीर्ष 10 के अतिरिक्त भी बहुत सी उल्लेखनीय कविताओं का प्रकाशन करते हैं। इस बार अंत की 7 कविताओं के प्राप्तांक में दशमलव के दूसरे और तीसरे स्थान में भिन्नता रही, इसलिए हम अन्य जिन 7 कवियों की कविताएँ एक-एक करके प्रकाशित करेंगे, उनके नाम हैं-

आलोक उपाध्याय 'नज़र'
अनुज शुक्ला
तारव अमित
गौरव शर्मा 'लम्स'
स्मिता मिश्रा
संगीता सेठी
शोभना चौरे


उपर्युक्त सभी कवियों से अनुरोध है कि कृपया वे अपनी रचनाएँ 31 अगस्त 2009 तक अनयत्र न तो प्रकाशित करें और न ही करवायें।

इस बार हमारे पाठकों ने जिस तरह की सक्रियता दिखाई, उससे हमें बहुत ऊर्जा मिली। हमें लगा कि हमारे कदम सार्थकता की ओर बढ़ रहे हैं। पिछले माह के यूनिपाठक शामिख़ फ़राज़ ने वार्षिक पाठक सम्मान के लिए अपनी दावेदारी मजबूत की। वहीं मंजू गुप्ता और दीपाली पंत दिवारी 'दिशा' ने इस कदर सभी मंचों को पढ़ा कि हमारे लिए इनमें से एक को चुनना बहुत मुश्किल लगा। फिर भी हमने इस माह की यूनिपाठिका के लिए दीपाली पंत तिवारी 'दिशा' को चुना, इस उम्मीद के साथ कि अगस्त माह के यूनिपाठक सम्मान के लिए अन्य प्रतिभागियों में नई ऊर्जा का संचार हो, एक चुनौती मिले, क्योंकि दीपाली के त्वरित कमेंट अपने-आप में प्रेरणास्रोत हैं।

यूनिपाठिका- दीपाली पंत तिवारी 'दिशा'

दीपाली पन्त तिवारी "दिशा" बैंगलौर में रहती हैं। जब ये बारहवीं कक्षा में पढ़ती थीं तभी से कविता लेखन का शौक लगा। खेलकूद, संगीत, नृत्य, तथा सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने की रूचि भी छुटपन से है। शादी से पूर्व शिक्षण कार्य भी किया और इलैक्ट्रोनिक मीडिया से भी जुडी रहीं। इन्होंने "रेडियो प्रसारण तथा पत्रकारिता एवं जनसंचार" का कोर्स किया है। आकाशवाणी रामपुर में रेडियो कलाकार के रूप में कार्य किया है। कई रेडियो वार्ताओं में भाग लिया है। बरेली के चेनल वी एम दर्पण में न्यूज रिपोर्टर, न्यूज एंकर तथा एंकर के रूप में कार्य किया है। कई स्टोरीज में तथा विज्ञापनों में आवाज़ दी है। और आजकल इंटरनेट पर खूब सक्रिय हैं।

पुरस्कार और सम्मान- सुशील कुमार के कविता-संग्रह 'कितनी रात उन घावों को सहा है' की एक प्रति तथा प्रशस्ति-पत्र।

इस बार हमने दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान के विजेता पाठकों के लिए हमने क्रमशः मंजू गुप्ता, निर्मला कपिला और सदा को चुना है। इन तीनों विजेताओं को भी सुशील कुमार के कविता-संग्रह 'कितनी रात उन घावों को सहा है' की एक-एक प्रति भेंट की जायेगी।

इनके अलावा हम विनोद पाण्डेय, ओम आर्य, गिरिजेश राव इत्यादि का भी धन्यवाद करना चाहेंगे, जिन्होंने अपनी प्रतिक्रियाओं से हमें अवगत कराया।

हम उन कवियों का भी धन्यवाद करना चाहेंगे, जिन्होंने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर इसे सफल बनाया। और यह गुजारिश भी करेंगे कि परिणामों को सकारात्मक लेते हुए प्रतियोगिता में बारम्बार भाग लें।

अनुराधा शर्मा
कमलप्रीत सिंह
ऋतु सरोहा
मृत्युंजय साधक
अनिल चड्डा
प्रदीप वर्मा
नागेंद्र
दिपाली "आब'
कविता रावत
दीपाली पंत तिवारी 'दिशा'
पूजा अनिल
अनु केवलिया
अम्बरीष श्रीवास्तव
मृत्युंजय
विनोद पांडेय
गुप्ता दीपक
ब्रह्मनाथ त्रिपाठी
शन्नो अग्रवाल
सिद्धार्थ कुमार
शेली खत्री
रवि कांत 'अनमोल'
अमित अरुण साहू
नील श्रीवास्तव
देवेन्द्र कुमार मिश्रा
बोधिसत्व कस्तूरिया
फहद अहमद
सीमा सिंघल
कुलदीप अन्जुम
डा. कमल किशोर सिंह
संजय अग्रवाल
नीलेश माथुर
आलोक गौड़

58 कवियों में से सत्यप्रसन्न और हज़ारों पाठकों में से फ़‌राज़ विजयी


समीरलाल (उड़नतश्तरी) की पुस्तक के विजेता

पिछले 2-3 माह से हिन्द-युग्म पर पाठकों और लेखकों का आवागमन जिस तेज़ी से बढ़ा है उससे हमें बहुत संतोष और खुशी है कि इंटरनेट पर हिन्दी और हिन्द-युग्म के प्रति हिन्दी प्रेमियों का रुझान बढ़ रहा है। जून 2009 की यूनिकवि एवं यूनिपाठक प्रतियोगिता में प्रतिभागी कवियों और पाठकों की संख्या अब तक की अधिकतम संख्या तक पहुँच गई। जून माह की यूनिकवि प्रतियोगिता में कुछ 58 कवियों ने भाग लिया। इससे पहले पिछले वर्ष विश्व पुस्तक मेला, नई दिल्ली में हमारी प्रतिभागिता के बाद यह संख्या प्राप्त हुई थी।

इससे भी बड़ी खुशी की बात यह है कि इस प्रतियोगिता से नये पाठक और कवि जुड़ते जा रहे हैं, जिससे रचनाओं में नई सुंगंध तो है ही पठनीयता में भी ताज़ापन है। मुद्रित पत्रिकाओं में कविताओं की खातिर लगातार घटता स्पेस कवियों और पाठकों को इंटरनेट की तरफ खींच रहा है।

जून माह की यूनिकवि प्रतियोगिता का निर्णय 2 चरणों में 7 निर्णयकर्ताओं द्वारा करवाया गया। पहले चरण में 3 तथा अंतिम चरण में 4 जज रखे गये। पहले चरण से 58 में से 33 कविताएँ चुनी गईं। अंतिम चरण में प्राप्त अंकों और पहले चरण में प्राप्त अंकों के औसत के आधार पर सत्यप्रसन्न की कविता 'एक सोच की चिंगारी' को यूनिकविता चुना गया।

यूनिकवि- सत्यप्रसन्न

सत्यप्रसन्न मूलतः तेलगू भाषी हैं। आंध्र प्रदेश राज्य के श्रिकाकुलम जिले में 3 मई 1949 को जन्मे सत्यप्रसन्न की शिक्षा-दीक्षा पूर्ववर्ती मध्यप्रदेश एवं वर्तमान छत्तीसगढ़ के सरगुजा, रायपुर तथा रायगढ़ जिले में हुई। बी.एस.सी. करने के बाद मेकैनिकल इंजिनीयरिंग में पत्रोपाधि प्राप्त किया, उसके के पश्चात छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल में, कनिष्ठ अभियंता, सहायक अभियन्ता, कार्यपालन अभियन्ता एवं अधीक्षण अभियन्ता के पद पर ३४ वर्ष तक कार्य किया। 31 मई 2007 को सेवानिवृत्त हो गये। 5 भाईयों और 5 बहिनों में सबसे बड़े सत्यप्रसन्न को कविताओं तथा कहानियों से बचपन से ही लगाव है। लिखना वर्ष 1980 से प्रारंभ किया। कविता तथा लघु कथाओं से विशेष प्रेम। विभिन्न सन्ग्रहों में प्रकशित और आकाशवाणी, दूरदर्शन से प्रसारित। इससे पहले भी हिन्द-युग्म की इसी प्रतियोगिता में लगातार दो बार इनकी कविताएँ ( विषधरों से डर नहीं है, पेड़ आम का) शीर्ष 10 में स्थान बनाने में सक्षम रही हैं।

पुरस्कृत कविता- एक सोच की चिंगारी

कहीं सूख ना जाए सागर इससे पहले,
चलो बांध कर लहरें कुछ मुठ्ठी में धर लें।
कहीं रात की थम ना जाए सासें देखो,
चलो अंजुरी में कुछ ज़िंदा जुगुनू भर लें।

किसी गै़र से मुठ्ठी भर अपनापन मांगें,
ग़म की हर खूँटी पे एक खुशी भी टांगें।
विश्वासों की टूटी डोर हाथ में ले कर;
घोड़े के आगे हम जोतें अपने तांगे।

अपना नाम लिखें पानी में और मिटायें;
झुक आया आकाश ठेल कर परे हटायें ।
अभी झील को थोड़ा भी अहसास नहीं है;
क्या कुछ करने वाली हैं गुस्ताख़ घटायें।

चलो एक तिल लेकर उसको ताड़ बनाएँ ;
हरी दूब का वंश बदल कर झाड़ बनाएँ।
समझौतों के हाथों रिश्ते गिरवी रख कर;
उदासीनता के कांटों की बाड़ लगाएँ।

कहीं सोच पर लग ना जाएँ कल सौ ताले;
बीज मान कर एक शब्द तो आओ रोपें।
कहीं न सूरज ही मर जाए इससे पहले;
एक सोच की चिंगारी तो कल को सौंपें।



प्रथम चरण मिला स्थान- दूसरा


द्वितीय चरण मिला स्थान- प्रथम


पुरस्कार और सम्मान- शिवना प्रकाशन, सिहोर (म॰ प्र॰) की ओर से रु 1000 के मूल्य की पुस्तकें तथा प्रशस्ति-पत्र। जुलाई माह के अन्य तीन सोमवारों की कविता प्रकाशित करवाने का मौका।

इनके अतिरिक्त हम जिन अन्य 9 कवियों की कविताएँ प्रकाशित करेंगे तथा उन्हें हम समीर लाल की पुस्तक 'बिखरे मोती' की एक-एक प्रति भेंट करेंगे, उनके नाम हैं-

स्वप्निल कुमार "आतिश"
मनोज सिंह
आलोक उपाध्याय
ऋतू सरोहा
अनुज शुक्ला
अमित अरुण साहू
जीष्णु
मुकुल उपाध्याय
सचिन जैन


पिछली बार हमने कुल 19 कविताओं का प्रकाशन किया था। इस बार भी हम 19 कविताओं को प्रकाशित करने का निश्चय किया है। अन्य जिन 9 कवियों की कविताएँ एक-एक करके प्रकाशित होंगी, उनके नाम हैं-

अनिरुद्ध शर्मा
दीपा पन्त
दीपाली आब
गिरिजेश राव
दीपाली पंत तिवारी
कुलदीप जैन
तरव अमित
रवि कान्त अनमोल
जितेन्द्र दवे


उपर्युक्त सभी कवियों से अनुरोध है कि कृपया वे अपनी रचनाएँ 31 जुलाई 2009 तक अनयत्र न तो प्रकाशित करें और न ही करवायें।

इस बार पाठकों में भी बहुत घमासान रहा। हमारे पुराने सम्मानित पाठकों ने तो नियमित पढ़ा ही लेकिन साथ ही साथ मंजू गुप्ता, शामिख फ़राज़ और अम्बरीष श्रीवास्तव में पढ़ने की होड‌़ रही। शायद ही हमारे किसी भी मंच की कोई पोस्ट शामिख़ फ़राज़ और मंजू गुप्ता की नज़रों से बची हो। लेकिन मंजू गुप्ता ने अधिकाधिक टिप्पणियाँ रोमन-हिन्दी में की, वहीं शामिख ने लगभग सभी देवनागरी-हिन्दी में। चूँकि हिन्द-युग्म देवनागरी (हिन्दी) के प्रोत्साहन के लिए भी इस प्रतियोगिता का आयोजन करता है। इसलिए हम शामिख़ फ़राज़ को यूनिपाठक का खिताब दे रहे हैं। पिछले महीने के यूनिपाठक मोहम्मद अहसन भी पहले रोमन-हिन्दी में टिप्पणियाँ करते थे, लेकिन हमारे आग्रह पर इन्होंने देवनागरी में करना शुरू किया। यही आग्रह हम मंजू गुप्ता से भी करेंगे।

यूनिपाठक- शामिख़‌ फ़राज़

24 फरवरी 1987 को पीलीभीत (उ॰प्र॰) में जन्मे शामिख फ़राज़ वर्तमान में बरेली के एक कॉलेज से एम॰सी॰ ए॰ (कम्प्यूटर अनुप्रयोग में परास्नातक) की पढ़ाई कर रहे हैं। पीलीभीत शहर में खुद का डिजीटल फोटोग्राफी का काम करते हैं। इन्हें वैज्ञानिक सोच के पिता और धार्मिक स्वभाव की माँ से अच्छा व्यवहारिक ज्ञान मिला। इन्होंने लेखन की शुरुआत वर्ष २००२ में की थी। इनका पहला लेख क्षेत्रीय अख़बार अमर उजाला में प्रकाशित हुआ और अब तक कई लेख विभिन्न अख़बारों में प्रकाशित हो चुके हैं। बचपन से ही कहानियों के प्रति रुझान था. इसी कारण हिन्दी लेखकों के अलावा विदेशी लेखकों लियो टअलसटॉय, अन्तोन चेखव, मैक्सिम गोर्की, ओ हेनरी को भी पढ़ा।

इन्होंने कभी नहीं सोचा था कि ये एक कवि भी बनेंगे लेकिन 19 सितम्बर 2007 को ज़िन्दगी एक ऐसे इन्सान से मिला गई जिसने इन्हें कवि बना दिया।

साहित्य के अतिरिक्त ग्राफिक्स एंड एनीमेशन, आत्मकथाएं पढ़ना, ऐतिहासिक नगरों को घूमना और सूक्तियां एकत्रित करने का शौक़ रखने वाले शामिख की अब तक तीन कविताएँ शीर्ष 10 में स्थान बना चुकी हैं। (पुरस्कृत कविताएँ- अम्मी, मेरी कविता के अक्षर, कुछ काव्यरचनाओं को न जाने कैसे ये बातें मालूम पड़ गईं)

पुरस्कार और सम्मान- समीरलाल के कविता-संग्रह 'बिखरे मोती' की एक प्रति तथा प्रशस्ति-पत्र।

दूसरे स्थान पर ज़ाहिर तौर हम मंजू गुप्ता को, तीसरे स्थान पर अम्बरीष श्रीवास्तव को रखना चाहेंगे। चौथे स्थान के लिए हमने चुना है सदा को। इन तीनों विजेताओं को भी समीरलाल के कविता-संग्रह 'बिखरे मोती' की एक-एक प्रति भेंट की जायेगी।

इनके अलावा हम दीपाली आब, स्वप्न मंजूषा 'अदा', दिशा, अनुपम अग्रवाल, निर्मला कपिला, ओम आर्य, अर्चना तिवारी इत्यादि में भी यूनिपाठक पुरस्कार जीतने की ऊर्जा है। हम उम्मीद करते हैं कि जुलाई माह की प्रतियोगिता में ये सभी यूनिपाठक बनने का भी प्रयास करेंगे और हमें प्रोत्साहित करेंगे।

जो पाठक लगातार पढ़ रहे हैं और यूनिपाठक का पुरस्कार जीत चुके हैं वे वार्षिक हिन्द-युग्म पाठक सम्मान के प्रतिभागी बनते जा रहे हैं। इसलिए पढ़ने में कोई कसर न छोड़ें।

हम उन कवियों का भी धन्यवाद करना चाहेंगे, जिन्होंने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर इसे सफल बनाया। और यह गुजारिश भी करेंगे कि परिणामों को सकारात्मक लेते हुए प्रतियोगिता में बारम्बार भाग लें।

प्रशान्त कुमार (काव्यांश)
कुलदीप "अंजुम
अकेलामुसाफिर
के के यादव
कमलप्रीत सिंह
मुहम्मद अहसन
अनुपम अग्रवाल
सुरेन्द्र कुमार 'अभिन्न'
अम्बरीष श्रीवास्तव
संजय अग्रवाल
अखिलेश श्रीवास्तव
शेली खत्री
डा.संतोष गौड़ राष्ट्रप्रेमी
नीरज वशिष्‍ठ
स्वप्ना कोल्हे
मंजु महिमा
अक्षय-मन
उधव्व उधव
सजल प्यासा
नीति सागर
सोनिया उपाध्याय
शामिख़ फ़राज़
अमित श्रीवास्तव
आर सी सोनी
आलोक
मोनाली
प्रशांत सोनी
राहुल अग्रवाल
प्रियंका चित्रांशी "प्रिया"
महिमा बोकारिया
संगीता सेठी
निलेश माथुर
सीमा सिंघल
शिवानी दानी
प्रकाश पंकज
दीपक कुमार वर्मा
सुमित वत्स
मंजू गुप्ता
रवि शंकर शर्मा

ये रहे अप्रैल महीने की प्रतियोगिता के परिणाम


साहित्य समय का दस्तावेज होता है। हिन्द-युग्म समय का यही दस्तावेजीकरण पिछले 32 महीनों से इंटरनेट पर कर रहा है। सहेजने की इस प्रक्रिया में हमें कई तरीकों से और कई माध्यमों से सहयोग मिला। साहित्य-प्रस्फुटन का एक मार्ग हमने यूनिकवि एवं यूनिपाठक प्रतियोगिता को भी चुना, जिसका आयोजन जनवरी 2007 से अनवरत प्रत्येक माह हो रहा है।

इस प्रतियोगिता के माध्यम से हमारा उद्देश्य भाषा-संरक्षण के नव-उपायों के प्रयोग को प्रोत्साहित करना तो था ही, साथ ही साथ नव रचनाधर्मिता और पठनीयता का समर्थन भी था। एक-एक करके इस प्रयास-गुच्छ में 28 पुष्षों का पल्लवन हुआ। अभी 3 दिन पहले ही हमने यह घोषणा कि इस प्रतियोगिता के भावी यूनिकवियों को रु 1000 के मूल्य तक की पुस्तकें और शेष विजेताओं को गीतकार राकेश खंडेलवाल के काव्य-पुस्तक की एक-एक प्रति दी जायेगी।

आज हम काव्य-उपवन के 28वें प्रकोष्ठ के मालियों और भ्रमरों की बात करने जा रहे हैं। अप्रैल महीने की प्रतियोगिता में कुल 40 कविता-प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं। निर्णय दो चरणों में कराया गया। प्रत्येक चरण में तीन जजों ने भाग लिया। पहले चरण से कुल 22 कविताएँ दूसरे चरण के निर्णय के लिए भेजी गईं। यह स्पष्ट कर देना भी उचिता जान पड़ता है कि किसी भी निर्णयकर्ता को न तो यह ज्ञात होता है कि शेष निर्णयकर्ता कौन-कौन हैं और न ही यह कि कौन सी रचना का कौन रचनाकार। पहले चरण के तीन निर्णायकों द्वारा मिले अंकों का औसत दूसरे चरण के निर्णायकों के औसत में भी जुड़ता है। मतलब यूनिकविता को कम से कम 6 जजों की कसौटी पर खरा उतरना होता है।

इस बार यह स्थान बनाया है मुकेश कुमार तिवारी की कविता 'सिमटते आँगन.......बंटती दहलीज' ने। मुकेश कुमार तिवारी पिछले 1-2 महीनों से हिन्द-युग्म से जुड़े हैं। मार्च माह की प्रतियोगिता में भी इनकी एक कविता ने शीर्ष 10 में स्थान बनाया था।

यूनिकवि- मुकेश कुमार तिवारी


कवि का जन्म इंदौर (म॰प्र॰) के एक निम्न मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ, जहाँ ज़रुरतें जेब से बड़ी और समझदारी उम्र से ज्यादा बड़ी होती है और उस पर चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा होने के नाते कुछ ज्यादा ही समझदारी का बोझ ढोते जवान हो गये। कवि ने करीब से जिन्दगी के लगभग सभी रंगों में देखा, जहाँ अभावों ने सदा हौसला बढाया कि हासिल करने को और भी मुकाम हैं सा सबक हर कदम पर याद रहा। कविता इन्हें लगातार उर्जा देती है और अपनी मुश्किलों से जूझने का हौसला भी। बी.एस.सी., बी.ई.(मेकेनिकल), ए.आई.सी.डब्ल्यू.ए.(इण्टर) इत्यादि की शिक्षा प्राप्त मुकेश फिलहाल काईनेटिक मोटर कम्पनी लिमिटेड में असिस्टेंट जनरल मैनेजर (परचेस) कार्यरत हैं। इनकी रचनाएँ साहित्य-कुंज, स्वर्गविभा इत्यादि अंतरजालीय पत्रिकाओं में भी प्रकाशित हैं। ईमेल संपर्क- mukuti@gmail.com ; mukeshtiwari@webdunia.com

पुरस्कृत कविता- सिमटते आँगन.......बंटती दहलीज

बच्चे,
पैदा होने के बाद की
खुशियाँ खत्म होते ही
बदलने लगते हैं जिम्मेदारियों में
और आज-कल बांटे जाने लगते हैं तेरे-मेरे हिस्से में
पहले हमारे जमाने में
या उससे भी पहले जब आदमी सीख चुका था
आग, पानी और हवा में भेद
और रोटी कैसे पैदा करना है
तब भी बच्चे अकस्मात ही आ जाते थे
जिन्दगी में
और यूँ ही पाले भी जाते थे
जब,
बच्चे अपने आकार और वजन से
गोद में भारी लगने लगे तो
उतार दिये जाते थे जमीन पर
चलना सीखने के लिये
तब,
घरों में जमीन थी / बड़ा सा आँगन था
और छोटे दरवाजों पर ऊँची दहलीज थी
इतना सब था कि
बच्चा,
बस फुदकता रहता था जमीन पर
अपने से बाहर कहीं जा ही नही सकता था
हम उसे हमारी तय हदों से
ज्यादा चलना सिखाना ही नहीं चाहते थे
फिर,
घरों में लोग बदलने लगे भीड़ में
आँगन सिमटे / दीवारें ऊँची होने लगीं
और दहलीज इतने हिस्सों में बंटी कि
नहीं बचा पाई अस्तित्व
तब बच्चे के पैर में बांध कर डोरी
हमने तय कर लिया कि कितना चलना है
और कहाँ तक
इस जमाने में,
घर को ही जमीन नसीब नहीं होती
हवा में बने होते हैं इसलिये शायद
रिश्तों में भी गहराइयाँ नहीं रहीं
अब,
जो बच्चे हम देख रहे हैं
किसी तय प्लान के मुताबिक ही पैदा हुये हैं
यह तय है कि
कितनी देर किसे गोद में लेना है/
किसे खेलना है बच्चे के साथ कब तक/
कौन छोड़ेगा क्रेच में कौन लेकर आयेगा/
तब से अब के,
बीच इतना सच तो है कि
हम ने कभी नहीं चाहा
बच्चे खुद सीखें चलना/
चुनें राहें / तय करें अपनी मंजिलें/
देखे दुनिया अपनी नजरों से
हमने, उसे
दहलीज से ज्यादा ऊँचा हौंसला दिया ही नहीं कभी
रोशनदानों से जो दिखता है वही दुनिया है सिखाया है
उसके पैरों में डाली हैं डोरियां कठपुतली सा नचाया है
उसकी आँखों पर थोपा है नजरिया अपना
फटकारों के डर से अपने सच की रस्सी पर चलाया है
मुझे,
लगता है कि
बच्चे अगर नहीं कर सकते
वो सब,
जो करना चाहते है अपने तरीके से
तो हमें पैदा करना चाहिये
नन्हें बूढ़े,
और छोड़ देना चाहिये उन्हें उनके हाल पर


प्रथम चरण मिला स्थान- बारहवाँ


द्वितीय चरण मिला स्थान- प्रथम


पुरस्कार और सम्मान- अनुराग शर्मा तथा अन्य 5 कवियों के कविता-संग्रह 'पतझड़ सावन बसंत बहार' की एक प्रति तथा प्रशस्ति-पत्र।

इनके अतिरिक्त हम जिन अन्य 9 कवियों की कविताएँ प्रकाशित करेंगे तथा उन्हें इनाम देंगे, उनके नाम हैं-

सत्यप्रसन्न
प्रदीप वर्मा
दिबेन
अनुराधा शर्मा
पुरु मालव
आलोक कुमार उपाध्याय 'नज़र इलाहाबादी'
रवि कांत ’अनमोल’
मनु बेतखल्लुस
अमित साहू

नोट- दूसरे से पाँचवें स्थान के कवियों को अनुराग शर्मा तथा अन्य 5 कवियों के कविता-संग्रह 'पतझड़ सावन बसंत बहार' की एक-एक प्रति भेंट की जायेगी। छठवें से 10वें स्थान के कवियों को विवेक रंजन श्रीवास्तव 'विनम्र' के व्यंग्य-संग्रह 'कौआ कान ले गया' की एक-एक प्रति भेंट की जायेगी।

इनके अतिरिक्त हम निम्नलिखित दो कवियों की कविताएँ भी प्रकाशित करेंगे-
तरूण सोनी
प्रदीप कुमार पाण्डेय

उपर्युक्त सभी कवियों से अनुरोध है कि कृपया वे अपनी रचनाएँ 31 मई 2009 तक अनयत्र न तो प्रकाशित करें और न ही करवायें।

पाठकों की बात करें तो एक पाठक ने हमें जितना पढ़ा, उतना शायद ही किसी और ने पढ़ा होगा। कम से कम एक महीने के अंदर इतनी सारी बातें कमेंट में पक्के तौर पर किसी और पाठक नहीं कही। हमारे स्थाई पाठक तो समझ ही गये होंगे कि हम किसकी चर्चा कर रहे हैं। जी हाँ वे हैं शन्नो अग्रवाल

यूनिपाठिका- शन्नो अग्रवाल

जन्म तिथि- 9 दिसम्बर
शिक्षा- M.A. (अंग्रेजी साहित्य में)
रुचि- पढना और शब्दों के संग खेलकर काल्पनिक चीज़ें लिखना.
साथ- आजकल तो हिन्दयुग्म के ही साथ अधिक बिताती हैं। जब भी समय मिलता है। इस नयी दुनिया से जब से पहचान हुई है तब से इनकी कल्पना को और भी पर लग गये है। और उसे शब्दों में उकेर कर उड़ान भरती रहती हैं जब-तब। या फिर यह कह सकते हैं कि जैसे बंधे पानी को प्रवाह मिल गया हो।

इनका जन्म भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के जिला पीलीभीत के पास एक छोटे से क़स्बा पूरनपुर में हुआ। परिवार में सभी की लाडली थीं। प्यार से भर-पूर बचपन बीता। पढ़ने के विषय में माता-पिता सभी की तरफ से बहुत प्रोत्साहन मिला। कहानियां-कवितायेँ पढ़ने का बहुत शौक था, इतना कि हर दिन एक कहानी की किताब पढ़े बिना बेचैनी चरम सीमा पर पहुँच जाती थी। घर में मेरे लिए काफी किताबें लायी जाती थीं। शिक्षा आदि प्राप्त करते हुए जीवन के वह अनमोल दिन पता नहीं कैसे गुजर गए और फिर एक दिन शादी हुई और परिवार से दूर होकर विदेश में आना पड़ा। अपने को एक नए रास्ते पर पाया। जीवन ने कुछ ऐसा मोड़ लिया कि हिंदी-साहित्य से दूर हो गयीं। अब इतने दिनों बाद कुछ ऐसा संयोग हुआ कि हिन्दयुग्म के संपर्क में आकर जीवन में कुछ नयी लहरियां उठने लगीं।

पुरस्कार और सम्मान- अनुराग शर्मा तथा अन्य 5 कवियों के कविता-संग्रह 'पतझड़ सावन बसंत बहार' की एक प्रति तथा प्रशस्ति-पत्र।

इनके अतिरिक्त मोहम्मद अहसन ने भी हिन्द-युग्म को खूब पढ़ा। हालाँकि इनकी टिप्पणियाँ रोमन-हिन्दी में अधिक थीं, लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि निकट भविष्य में इनकी भी सभी टिप्पणियाँ देवनागरी-हिन्दी में आने लगेंगी।

संगीता पुरी हिन्द-युग्म की हरेक गतिविधि पर नज़र रखती हैं और बहुत छोटे से वाक्य में आलोचना-प्रोत्साहन करती-रहती हैं।

हम इन दोनों पाठको को भी मसि-कागद की ओर से पुस्तकें भेंट करेंगे।

जो पाठक लगातार पढ़ रहे हैं और यूनिपाठक का पुरस्कार जीत चुके हैं वे वार्षिक हिन्द-युग्म पाठक सम्मान के प्रतिभागी बनते जा रहे हैं। इसलिए पढ़ने में कोई कसर न छोड़ें।

हम उन कवियों का भी धन्यवाद करना चाहेंगे, जिन्होंने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर इसे सफल बनाया। और यह गुजारिश भी करेंगे कि परिणामों को सकारात्मक लेते हुए प्रतियोगिता में बारम्बार भाग लें।

मनोज 'भावुक'
संजीव वर्मा 'सलिल'
अलका मिश्रा
कवि दीपेन्द्र
राजीव रंजन मिश्र
डा.संतोष गौड़ राष्ट्रप्रेमी
अवनीश तिवारी
मुहम्मद अहसन
महेश द्विवेदी
केशव कुमार कर्ण
कुलदीप यादव
सोनिया उपाध्याय
संदीप कुमार
अभिषेक ताम्रकार
सुरिन्दर रत्ती
कमलप्रीत सिंह
अमित श्रीवास्तव
बलराज
डॉ॰ अनिल चड्डा
सुधीर कुमार मेश्राम
हिमांशु शेखर त्रिपाठी 'चाँद'
मंजू गुप्ता
विद्या सागर आचार्य
अम्बरीष श्रीवास्तव
आलोक गौड़
मुकेश सोनी
तपन शर्मा
अजय कुमार

मेजर गौतम राजऋषि- हिन्द-युग्म के नये यूनिकवि


हिन्द-युग्म की यूनिकवि एवम् यूनिपाठक प्रतियोगिता में पिछली बार हमने ग़ज़ल लेखक पराग अग्रवाल को हमने यूनिकवि चुना था। सितम्बर माह की प्रतियोगिता के लिए आईं ग़ज़ल प्रविष्टियों का मूल्यांकन अलग से कराया गया। ४४ कविताओं में से ९ कविताओं को ग़ज़ल के पैमाने पर मापा गया। अन्य कविताओं के प्राप्तांकों के साथ ग़ज़लों के अंकों को शामिल करते वक़्त उनका सामान्यीकरण (Normalisation) किया गया। इस प्रकार प्रथम चरण के ६ जजों द्वारा दिये गये अंकों के औसत के आधार पर २२ कविताओं को दूसरे चरण के जजमेंट के लिए भेजा गया, जहाँ दो जजों के द्वारा दिये गये अंकों और प्रथम चरण के औसत के औसत के आधार पर गौतम राजऋषि की ग़ज़ल को यूनिकविता चुना गया।

गौतम राजऋषि

Gautam Rajrishiउम्र के बत्तीसवें पायदान पर खड़े गेतम राजऋषि जीवन के छोटे-मोटे अनुभवों को बस शब्दों में बाँध लेने की कोशिश करते हैं। सेना में हैं। जन्म और प्रारम्भिक शिक्षा बिहार के कोशी प्रभावित सहरसा में. इंटरमीडियेट करने के पश्‍चात राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, पुणे में दाखिला ले लिया जहाँ तीन साल के सैन्य-प्रशिक्षण के बाद भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून में फिर एक साल का विशिष्ट प्रशिक्षण और तब से भारतीय सेना की पैदल-वाहिनी (इन्फैन्ट्री) में हैं। "मेजर" के पद पर हैं फिलहाल। विगत दस सालों की सैन्य-सेवा आधे से ज्यादा कश्मीर घाटी में अनाम लड़ाइयाँ लड़ते हुये बीती है। एक साल के लिये संयुक्त राष्ट्र संघ की शांति-सेना के साथ अफ्रीका के कांगो गणराज्य में सेवारत थे और अभी पिछले डेढ़ सालों से उत्‍तराखंड की इस मनोरम वादी देहरादून में हैं- उसी भारतीय सैन्य अकादमी में प्रशिक्षक के तौर पर जहाँ कभी खुद ये एक कैडेट हुआ करते थे। साहित्य से जुडा़व बचपन से रहा। कविता और ग़ज़ल पढ़ते-सुनते एक रोज अहसास हुआ कि खुद भी लिख सकते हैं। बशीर बद्र, निदा फाजली, वसीम बरेलवी, राहत इंदौरी, मुक्तीबोध, दुष्यंत कुमार, अहमद फ़राज़, गुलज़ार, फ़िराक...ये कुछ नाम हैं जिन्हें पढ़ते-गुनते बड़े हुए हैं। और गज़लों के अराधक-याचक-पुजारी हैं। किताब खरीदने और जमा करने का शौक है। गज़लों और कविताओं का काफी अच्छा संकलन इक्कठा किया है। और दुसरी तरफ कौमिक्स के दीवाने हैं। अपनी वर्दी और फ़ौज के अनुशासन की तरह ग़ज़ल के अनुशासन पर खड़ा उतरने की कोशिश कर रहे हैं अपने गुरु पंकज सुबीर की शागिर्दगी में. आज ये यूनिकवि बने हैं, इसका श्रेय ये अपने गुरु को ही देते हैं।

पुरस्कृत कविता- ग़ज़ल

हवा जब किसी की कहानी कहे है
नये मौसमों की जुबानी कहे है

फ़साना लहर का जुड़ा है जमीं से
समुन्दर मगर आसमानी कहे है

कटी रात सारी तेरी करवटों में
कि ये सिलवटों की निशानी कहे है

यहाँ ना गुजारा सियासत बिना अब
मेरे मुल्क की राजधानी कहे है

"मुहल्ले की सारी गली मुझको घूरे"
हुई जबसे बेटी सयानी कहे है

"रिवाजों से हट कर नहीं चल सकोगे"
जड़ें ये मेरी खानदानी कहे है

नयी बात हो अब नये गीत छेड़ो
गुजरती घड़ी हर पुरानी कहे है

(बहर-मुतकारिब मुसमन सालिम, १२२-१२२-१२२-१२२)



प्रथम चरण के जजमेंट में मिले अंक- ८॰२५, ४, ६, ९, ७, ८॰२
औसत अंक- ७॰०७५
स्थान- पहला


द्वितीय चरण के जजमेंट में मिले अंक- ७, ७॰६, ७ॅ०७५ (पिछले चरण का औसत)
औसत अंक- ७॰२२५
स्थान- पहला


एक जज की टिप्पणी- ग़ज़ल की एक लाइन 'मुहल्ले की सारी गली मुझको घूरे' की ज़गह 'न जाने सभी क्यों मुझे घूरते हैं' किया जा सकता है। इससे शे'र और सुंदर बन पड़ेगा।


पुरस्कार और सम्मान- रु ३०० का नक़द पुरस्कार, प्रशस्ति-पत्र और रु १०० तक की पुस्तकें।

चूँकि यूनिकवि ने अक्टूबर माह के अन्य तीन सोमवारों को भी अपनी कविता प्रकाशित करने का वचन दिया है, अतः शर्तानुसार रु १०० प्रत्येक कविता के हिसाब से रु ३०० का नग़द इनाम दिया जायेगा।

यूनिकवि गौतम राजऋषि को तत्वमीमांसक डॉ॰ गरिमा तिवारी की ओर से 'येलो पिरामिड' भेंट की जायेगी तथा यूनिकवि को डॉ॰ गरिमा तिवारी से मेडिटेशन पर एक पैकेज का ऑनलाइन प्रशिक्षण पाने का अधिकार होगा (लक पैकेज़ छोड़कर)।

इस बार हम शीर्ष १३ कविताओं का प्रकाशन करेंगे ताकि पाठकों की निर्णायक दृष्टि भी सभी स्तरीय कविताओं पर पड़ सके। शीर्ष १३ के अन्य १२ कवि हैं- (यद्यपि हम शीर्ष १० कविताओं का ही प्रकाशन करना चाहते थे, लेकिन अंतिम ३ कविताओं के प्राप्तांक लगभग बराबर थे, इसलिए हम शीर्ष १३ का प्रकाशन कर रहे हैं)

पुष्कर चौबे
रचना श्रीवास्तव
लक्ष्मी ढौंडियाल
सुधी सिद्धार्थ
अरूण मित्तल
माला शर्मा
हरबिंदर सिंह कलसी
संजीव वर्मा
बज़्मी नक़वी
निपुण पाण्डेय "अपूर्ण"
केशव कर्ण
दीपक मिश्रा

उपर्युक्त लिखित नामों में से शीर्ष ९ कवियों को शशिकांत सदैव अपना काव्य संग्रह 'स्त्री की कुछ अनकही' भेंट करेंगे।

उपर्युक्त कवियों से निवेदन है कि सितम्बर माह की अपनी कविता-प्रविष्टि को न तो अन्यत्र कहीं प्रकाशित करें ना प्रकाशनार्थ भेजें क्योंकि हम इस माह के अंत तक एक-एक करके प्रकाशित करेंगे।

पाठकों की बात करें तो पिछले १ साल से हिन्द-युग्म से जुड़ी रचना श्रीवास्तव हिन्द-युग्म को लगातार पढ़ती रहीं, पहले केवल पढ़ती रहीं, फिर कमेंट करना शुरू किया, शुरूआत में रोमन में लिखा, फिर हमारे अनुरोध पर देवनागरी में करने लगीं। इस बार ही हम इन्हें यूनिपाठिका बना रहे हैं।

रचना श्रीवास्तव

लखनऊ (उ॰प्र॰) में जन्मी रचना को लिखने की प्रेरणा बाबा स्वर्गीय रामचरित्र पाण्डेय और माता श्रीमती विद्यावती पाण्डेय और पिता श्री रमाकांत पाण्डेय से मिली। भारत और डैलस (अमेरिका) की बहुत सी कवि गोष्ठियों में भाग लिया, और डैलास में मंच संचालन भी किया। अभिनय में अनेक पुरस्कार और स्वर्ण पदक मिला, वाद-विवाद प्रतियोगिता में पुरुस्कार, लोक संगीत और न्रृत्य में पुरुस्कार, रेडियो फन एशिया, रेडियो सलाम नमस्ते (डैलस), रेडियो मनोरंजन (फ्लोरिडा), रेडियो संगीत (हियूस्टन) में कविता पाठ। कृत्या, साहित्य कुञ्ज, अभिव्यक्ति, सृजन गाथा, लेखिनी, रचनाकर, हिंद-युग्म, हिन्दी नेस्ट, गवाक्ष, हिन्दी पुष्प, स्वर्ग विभा, हिन्दी-मीडिया इत्यादि में लेख, कहानियाँ, कवितायें, बच्चों की कहानियाँ और कवितायें प्रकाशित।

पुरस्कार और सम्मान- रु ३०० का नक़द पुरस्कार, प्रशस्ति-पत्र और रु २०० तक की पुस्तकें।

यूनिपाठिका रचना श्रीवास्तव को तत्वमीमांसक डॉ॰ गरिमा तिवारी की ओर से 'येलो पिरामिड' भेंट की जायेगी तथा यूनिपाठिक को डॉ॰ गरिमा तिवारी से मेडिटेशन पर एक पैकेज का ऑनलाइन प्रशिक्षण पाने का अधिकार होगा (लक पैकेज़ छोड़कर)।

इस बार हम जिन्हें दूसरे से चौथे स्थान का पाठक चुन रहे हैं, उन्होंने बहुत अधिक तो नहीं पढ़ा, लेकिन जितना भी पढ़ा, उससे यह उम्मीद जगती है कि आने वाले समय में हिन्दी साहित्य को पाठकों की कमी खलने वाली नहीं है। दूसरे से चौथे स्थान के पाठक के रूप में हमने क्रमशः फ़िरदौस खान, मानविंदर भिंबर और सुरेन्द्र 'अभिन्न' को चुना है, जिन्हें मसि कागद की ओर से कुछ पुस्तकें भेंट की जायेंगी।

हम निम्नलिखित कवियों का भी धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर इसे सफल बनाया और यह निवेदन करते हैं कि अक्टूबर २००८ की यूनिकवि एवम् यूनिपाठक प्रतियोगिता में भी अवश्य भाग लें।

पुनीत मिश्रा
केतन कनौजिया "काफिर"
सुमन कुमारी 'मेनका'
सुमन कुमार सिंह
विवेक रंजन श्रीवास्तव
जीष्णु
दीपाली मिश्रा
दिनेश गहलोत
अनु शर्मा
संतोष गौड़ राष्ट्रप्रेमी
जसप्रीत कौर
सनत जैन
सुरेन्द्र कुमार अभिन्न
उत्पल कांत मिश्रा
शाशिकांत शर्मा
नीलम मिश्रा
अनिल जींगर
सीमा 'स्‍मृति'
अभिषेक चित्रांश
प्रमोद कुमार
अनूप सिंह यादव
नीरा राजपाल
आशीष कुमार श्रीवास्तव
सुनील कुमार ’सोनू’
अविनाश वाचस्पति
महेश कुमार वर्मा
कमल प्रीत सिंह
सुरिंदर रत्ती
तपन शर्मा
कबीर मल्होत्रा
जय नारायण त्रिपाठी "अद्वितीय"