सभी कविताप्रेमियों को ईद और गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ। आज के इस शुभ-अवसर पर हम अगस्त 2010 की यूनप्रतियोगिता के परिणाम लेकर उपस्थित हैं। धीरे-धीरे यह आयोजन अपने 45वें पायदान पर कदम रख चुका है। आज हम इस प्रतियोगिता के 44वें आयोजन के परिणाम की चर्चा कर रहे हैं।
परिणामों की बात करने से पहले हम एक खास प्रतियोगी का जिक्र करना ज़रूरी समझ रहे हैं। जोमयिर जिनी नाम की युवा कवयित्री हिन्द-युग्म की इस प्रतियोगिता पिछले कई महीनों से भाग ले रही हैं। जोमयिर केन्द्रीय विद्यालय नं. १, ईटानगर में कक्ष 10वीं की छात्र हैं। ये गैर हिन्दी भाषी हैं, लेकिन हिन्दी में कविताएँ लिखती हैं। हम इसी महीने इनकी कुछ कविताएँ (प्रतियोगिता वाली हीं) प्रकाशित करेंगे।
अगस्त माह की यूनिकवि प्रतियोगिता में कुल 55 कविता प्रविष्टियाँ शामिल की गई थी। जजमेंट 2 चरणों में 55 जजों द्वारा कराया गया। पहले चरण के 3 जजों की पसंद के आधार पर 21 कविताएँ दूसरे चरण के 2 जजों को भेजी गईं। आखिरकार सुभाष राय की कविता ने बाजी मारी। इस तरह से हिन्द-युग्म के अगस्त माह के यूनिकवि सुभाष राय चुने गये। सुभाष राय की
एक कविता पिछले महीने भी प्रकाशित हुई थी।
यूनिकवि- सुभाष राय
जन्म जनवरी 1957 में उत्तर प्रदेश में स्थित मऊ नाथ भंजन जनपद के गांव बड़ागांव में। शिक्षा काशी, प्रयाग और आगरा में। आगरा विश्वविद्यालय के ख्याति-प्राप्त संस्थान के. एम. आई. से हिंदी साहित्य और भाषा में स्रातकोत्तर की उपाधि। उत्तर भारत के प्रख्यात संत कवि दादू दयाल की कविताओं के मर्म पर शोध के लिए डाक्टरेट की उपाधि। कविता, कहानी, व्यंग्य और आलोचना में निरंतर सक्रियता। देश की प्रतिष्ठित साहित्यिक पत्रिकाओं, वर्तमान साहित्य, अभिनव कदम, अभिनव प्रसंगवश, लोकगंगा, आजकल, मधुमती, समन्वय, वसुधा, शोध-दिशा में रचनाओं का प्रकाशन। ई-पत्रिका अनुभूति, रचनाकार, कृत्या और सृजनगाथा में कविताएँ। कविताकोश और काव्यालय में भी कविताएं शामिल। अंजोरिया वेब पत्रिका पर भोजपुरी में रचनाएँ। फिलहाल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय।
आवास-158, एमआईजी, शास्त्रीपुरम, आगरा ( उत्तर प्रदेश)।
फोन-09927500541
यूनिकविता- इतिहास के अनुत्तरित प्रश्नमैं जब भी वर्तमान से मुठभेड़ करना चाहता हूँ
बार-बार इतिहास अपने निर्मम और विकृत चेहरे
के साथ आकर खड़ा हो जाता है मेरे सामने
अपने तमाम अनबूझे, अनुत्तरित सवालों के साथ
हुक्मरां कहते हैं भूल जाओ इसे, आगे बढ़ो
मत उखाड़ो गड़े मुर्दे, दफ्न रहने दो उन्हें जमीन में
क्योंकि वे उखड़े तो नये खतरे उभरेंगे
दुर्गंध लोगों के दिमागों को गंदा करेगी
परिजनों, पूर्वजों के जिस्म पर घाव देख
लोग अपना गुस्सा भड़कने से रोक नहीं पायेंगे
कब्रिस्तान से सड़कों पर निकल आयेंगे कबंध
एक-दूसरे से उलझते हुए, टकराते हुए
वर्तमान पर भयानक अट्टहास करते हुए
वे डरते हैं कि इतिहास उनके काले चिट्ठे खोल देगा
उनके चेहरे से नकाब नोंच कर फेंक देगा
उन्हें गैर-जिम्मेदार, धूर्त, नंगा और पाखंडी करार देगा
यादें ताजा हो उठेंगी और लहूलुहान हो उठेंगे जिस्म
उन्हें इतिहास इसलिए पसंद नहीं है क्योंकि
उसके पन्नों में वे दिखते हैं हत्यारों के जुलूस को
ललकारते हुए, उनका सरेआम नेतृत्व करते हुए
गांधी के लहू से लिखी इबारत को खारिज करते हुए
चुनौती के अंदाज में नयी स्थापनाएँ अनावृत करते हुए
कि खादी का तलवार से भी रिश्ता हो सकता है
कि अहिंसा को खून से खास परहेज नहीं
कि राजनीति का मतलब है केवल छल-छद्म
कि जनता को कह सकते हो बेवकूफों की भीड़
कि नेता वक्त पर बन सकता है आदमखोर भी
उन्हें इतिहास इसलिए भी नापसंद है क्योंकि
वे तब खामोश रहकर इंतजार करते रहे
जब सरयू का निर्मल पानी थरथरा रहा था
तट पर इकट्ठे लाखों लोगों के घातक तुमुलघोष से
इतिहास का चेहरा जर्द पड़ गया था देखकर
कुल्हाड़ियों, फावड़ों, कुदालों से लैस हमलावरों को
कानून और संविधान को पागलों के एक सरगना ने
जकड़ रखा था अपनी ताकतवर भुजाओं में
गुलाम वर्दियों में कसमसाने का भी साहस नहीं था
वे अपनी बंदूकें कंधे पर संभाले सुकून से
तूफान के गुजर जाने की प्रतीक्षा कर रहे थे
कई सदियां सिर पर उठाये एक इमारत कांप रही थी
आस-पास के छायादार पेड़ अपनी जड़ों से
खुद को बाँधे हुए मजबूर और बेजान हो गये थे
यकायक भीड़ के पैरों तले रौंदे जाने के भय से
जब समय के एक पल में शताब्दियों की स्मृति
ढहकर बिखर गयी, धूल में बदल गयी
विशाल हिंदुस्तान के सीने, गले और पांव से
जिंदा शहरों के जिस्म से खून टपकने लगा
तब वे कानून की भाषा बोलते सड़क पर आये
वक्त उनके भविष्य पर पंजे गड़ाता हुआ जा चुका था
वे जानते हैं कि उनकी चुप्पी में भी एक आवाज थी
एक निहायत कमीनी, छलभरी चालाक आवाज
वे कुछ पाना चाहते थे इस तरह चुप रहकर
इतिहास के पन्ने पलटे तो यह सच बार-बार
लोगों की हड्डियों में पुराने दर्द की तरह उभरेगा
और वे मचल उठेंगे सबक सिखाने के लिए
उन्हें इतिहास से इसलिए भी एलर्जी है क्योंकि
जब ट्रेन के सिर्फ एक डिब्बे की लपट में
गांधी का समूचा गृहराज्य जल उठा था
तब भी सत्ता की लगाम उन्हीं के हाथ में थी
पर बहाना था उनके पास अपनी विवशताओं का
धुएं से काला पड़ गया था सारा आसमान
अंधी हत्याओं की गंध से बोझिल थीं हवाएं
क्षोभ और पीड़ा से दहकती अहिंसा की धरती
संभाल नहीं पा रही थी अपने सीने में
सैकड़ों बेकुसूर परिवारों के मरे हुए सपने
राजमहल में रची जा रही थीं साजिशें
छुरे तेज किये जा रहे थे अंधेरी रातों में
मुहल्ले-मुहल्ले की गर्दन कतर देने के लिए
त्रिशूलों के मृत्यु-नाद से दबी कातर चीखें
पहुँची तो जरूर होगी उनके कानों तक
फिर भी चुप रह जाने का अक्षम्य अपराध
याद दिलाते हैं रक्तरंजित पन्ने इतिहास के
इतिहास पर किसी का वश नहीं चलता
वह कभी झूठ भी नहीं बोलता
इसीलिए वे डरते हैं इतिहास से
वर्तमान को सहेजने की कोशिश में
विनम्र, निश्छल दिखने का अभ्यास करते हैं
पर शायद वे ठीक से जानते नहीं कि
इतिहास के बिना वर्तमान टिकता नहीं
भविष्य के सपने जमीन पर नहीं आते
इसलिए जब भी वर्तमान की चर्चा होगी
उन्हें इतिहास का सामना करना ही पड़ेगा
पुरस्कार और सम्मान- विचार और संस्कृति की चर्चित पत्रिका
समयांतर की एक वर्ष की निःशुल्क सदस्यता तथा हिन्द-युग्म की ओर से प्रशस्ति-पत्र। प्रशस्ति-पत्र वार्षिक समारोह में प्रतिष्ठित साहित्यकारों की उपस्थिति मे प्रदान किया जायेगा। समयांतर में कविता प्रकाशित होने की सम्भावना।
इनके अतिरिक्त हम जिन अन्य 9 कवियों को समयांतर पत्रिका की वार्षिक सदस्यता देंगे तथा उनकी कविता यहाँ प्रकाशित की जायेगी उनके क्रमशः नाम हैं-
कैलाश चंद्र जोशीपियूष पंड्याआशुतोष माधवस्नेह सोनकर 'पियूष'प्रवीण कुमार 'स्नेही'रोहित रुसियाविनीत अग्रवालसंजय कुमार दानगढ़वीकौशल किशोरहम शीर्ष 10 के अतिरिक्त भी बहुत सी उल्लेखनीय कविताओं का प्रकाशन करते हैं। इस बार हम निम्नलिखित 3 अन्य कवियों की कविताएँ भी एक-एक करके प्रकाशित करेंगे-
सनी कुमारधर्मेन्द्र मन्नूआकर्षण कुमार गिरिउपर्युक्त सभी कवियों से अनुरोध है कि कृपया वे अपनी रचनाएँ 30 सितम्बर 2010 तक अन्यत्र न तो प्रकाशित करें और न ही करवायें।हम उन कवियों का भी धन्यवाद करना चाहेंगे, जिन्होंने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर इसे सफल बनाया। और यह गुजारिश भी करेंगे कि परिणामों को सकारात्मक लेते हुए प्रतियोगिता में बारम्बार भाग लें। शीर्ष 21 कवियों के नाम अलग रंग से लिखित है।
रवि मिश्रस्वप्निल तिवारी 'आतिश'अपर्णा भटनागरअलोक उपाध्यायरिक्की पुरीअनिता निहलानीविरेन्द्र कौशलदीपक कुमारअनिरुद्ध यादव
सूफी
ऋषभ मिश्रा
कृष्ण चंद्र
संगीता सेठी
रजनी
विवेक विमल
ऋतू सरोहा 'आंच'
डा. राजीव श्रीवास्तवा
सुधीर गुप्ता 'चक्र'
गीता 'अरविन्द'
अरविन्द कुरिल
जोमयिर जिनी
अंजू गर्ग
विरेन्द्र
महेंद्र वर्मा
राजेश 'अकेला'
राजेश कश्यप
डा. अनिल चड्ढा
विजय कुमार शर्मा
मृत्युंजय
योगेन्द्र वर्मा 'व्योम'
अमृता कौंडल
मोहन बिजेवर
सुमन 'मीत'
राजीव थेपडा
आदर्श मौर्या
दामोदर लाल 'जांगिड'
सोनल चौहान
विजय प्रकाश सिंह
दीपाली संगवान 'आब'
कविता रावत
आँचल सिंह
सीत मिश्रा
नोट- हम यूनिपाठक/यूनिपाठिका का सम्मान वार्षिक पाठक सम्मान के तौर पर सुरक्षित रख रहे हैं। वार्षिक सम्मानों की घोषणा दिसम्बर 2010 में की जायेगी और उसी महीने हिन्द-युग्म वार्षिकोत्सव 2010 में उन्हें सम्मानित किया जायेगा।