फटाफट (25 नई पोस्ट):

कृपया निम्नलिखित लिंक देखें- Please see the following links

हिन्द-युग्म वार्षिक पाठक सम्मान


हिन्द-युग्म अभी तक यूनिकवि एवम् यूनिपाठक प्रतियोगिता के माध्यम से इंटरनेट से ही इनाम, सम्मान और उपहार देकर हिन्दी लिखने-पढ़ने को प्रोत्साहित करता रहा है। अब हम हिन्द-युग्म के ही वरिष्ठ सदस्य और हरियाणा के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ॰ श्याम सखा 'श्याम' की मदद से हिन्द-युग्म पाठक सम्मान एक समारोह में देने की योजना बना रहे हैं। जिसके तहत दिसम्बर २००८ के अंत में हिन्द-युग्मवर्ष २००८ के ४ पाठकों को सम्मानित करेगा (हम जनवरी २००८ से नवम्बर २००८ तका आँकड़ा लेंगे)। इस समारोह में सृजनगाथा द्वारा वर्ष 08 के प्रवासी सम्मान से विभूषित हिंदी सेवी आदित्य प्रकाश के भी उपस्थित होने की सम्भावना है। आदित्य प्रकाश पेशे से वैज्ञानिक हैं और डैलास (अमेरिका) के एफ॰ एम॰ रेडियो चैनल 'रेडियो सलाम नमस्ते' के साप्ताहिक कार्यक्रम 'कवितांजलि' के संयोजक हैं।

वर्ष २००९ के लिए डॉ॰ श्याम सखा 'श्याम' की ही ओर से एक नक़द इनाम की स्वीकृति मिली है। हम अन्य प्रायोजकों की तलाश में हैं। हम चाहते हैं कि हिन्दी पढ़ने को भी प्रोत्साहन मिले, इसलिए हिन्द-युग्म अपने पाठकों से भी आग्रह करता है कि वे पाठकों को सम्मानित करने में हमारा आर्थिक सहयोग दें। संपर्क करें- hindyugm@gmail.com पर।

हिन्द-युग्म पाठक सम्मान के लिए नियम-

१) जिस पाठक ने वर्ष भर में अधिकाधिक टिप्पणी की हो।
२) टिप्पणी देवनागरी में किया हो।
३) टिप्पणनियों से पठनियता झलके। केवल बहुत खूब, बहुत बढ़िया, बेकार, फालतू इस तरह की टिप्पणियों से काम नहीं चलेगा। समीक्षात्मक टिप्पणियों को तवज़्ज़ो दी जायेगी।
४) हिन्द-युग्म के कम से कम ५ मंचों (जैसे कविता, कहानी, आवाज़, बाल-उद्यान, चित्रावली, ई-मदद, बैठक इत्यादि में से ५) पर एक न्यूनतम संख्या में टिप्पणी करना आवश्यक है। (यह न्यूनतम संख्या हिन्द-युग्म टीम निर्धारित करेगी)।
५) वह पाठक मासिक यूनिकवि एवम् यूनिपाठक प्रतियोगिता के प्रथम ४ पाठकों में भी आया हो।

तो देर न करें, आज से ही हिन्दी पढ़े। रोज़ाना www.hindyugm.com लॉगिन करना न भूलें, आप पढ़ें और अपने विचार लेखक/सम्पादक तक पहुँचायें ताकि इन्हें कार्य की ऊर्जा मिलती रहे और इंटरनेट पर हिन्दी का भविष्य सँवारा जा सके।

डैलास, अमेरिका के रेडियो सलाम नमस्ते पर निखिल अपनी आवाज़ का ज़ादू बिखेरेंगे


अभी पिछले रविवार की ही बात है कि हिन्द-युग्म के युवा कवि निखिल आनंद गिरि ने AIR FM Rainbow (102.6 FM) पर अपनी आवाज़ का ज़ादू बिखेरा, और उन्हें इस रविवार का न्यौता आ गया। विश्व पुस्तक मेला 2008 में प्रसिद्ध हास्य कवि अभिनव शुक्ला ने रेडियो सलाम नमस्ते (डैलास, अमेरिका का 24X7 चलने वाला हिन्दी FM रेडियो स्टेशन) से हिन्द-युग्म के कई साथियों का साक्षात्कार लिया था और उनसे काव्य-पाठ भी करवाया था। उन्होंने हिन्द-युग्म के संयोजक शैलेश भारतवासी से तो बकायदा हिन्द-युग्म की कहानी जानी थी। रेडियो सलाम नमस्ते हिन्दी गीत-संगीत के अतिरिक्त हिंदी कविता पर विशेष कार्यक्रम "कवितांजलि" प्रस्तुत करता है जिसका संचालन आदित्य प्रकाश करते हैं। स्थानीय समयानुसार रात्रि 9 बजे से 10 बजे तक प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम में भारत के नामचीन मंचीय कवियों यथा कुमार विश्वास, सुनील जोगी, राजेश चेतन, ओम व्यास, पवन दीक्षित, मनोज कुमार मनोज, दीपक गुप्ता, अर्जुन सिसोदिया, मनीषा कुलश्रेष्ठ, डाँ कविता वाचकनवी, दिनेश रघुवंशी आदि ने शिरकत की है, वहीं प्रवासी कवियों में अंजना संधीर, लावण्या शाह (लावण्याजी जाने माने गीतकार स्वर्गीय पं. नरेंद्र शर्मा की पुत्री है), इला प्रसाद, अभिनव शुक्ल, रेखा मैत्र, प्रियदर्शिनी, कुसुम सिन्हा, देवेन्द्र सिंह, अर्चना पांडा, रेणुका भटनागर, सुधा धिंगरा, हरिशंकर आदेश, डाँ ज्ञान प्रकाश, शशि पाधा, कल्पना सिंह चिटनिस भागीदार रहे हैं। अधिक जानकारी

अभिनव शुक्ला द्वारा लिये गये साक्षात्कार को रेडियो सलाम नमस्ते के श्रोताओं ने सुना। आदित्य प्रकाश निखिल आनंद गिरि की आवाज़ से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने 'कवितांजलि' का न्यौता दे दिया। हिन्द-युग्म का एक उद्देश्य मंचों तक असली साहित्य पहुँचाना भी है। और हिन्द-युग्म यह मानता है कि निखिल उसी असल साहित्य के युवा प्रतिनिधि हैं। तो इस रविवार यानी 6 अप्रैल 2008 की रात्रि 9 बजे से 10 बजे तक (अमेरिका के श्रोताओं के लिए) और इस सोमवार यानी 7 अप्रैल 2008 की सुबह 7:30 से 8:30 (भारत के श्रोताओं के लिए) हिन्द-युग्म, निखिल आनंद गिरि और रेडियो सलाम नमस्ते का साथ रहेगा। आप भी सुनें और निखिल आनंद गिरि की आवाज़ का ज़ादू देखें। जल्द ही हिन्द-युग्म अन्य कवि रेडियो सलाम नमस्ते से सुनाई देंगे।

यह कार्यक्रम रेडियो सलाम नमस्ते की वेबसाइट http://www.radiosalaamnamaste.com/ पर सुना जा सकता है। डैलास, अमेरिका में FM रेडियों सेटों से यह कार्यक्रम 104.9 FM पर ट्यून किया जा सकता है।

हिन्द युग्म देशी-विदेशी मीडिया में


मार्च महीने में हिन्द-युग्म ने मीडिया के उन पृष्ठों पर जगह बनाई है जो उन जनसमूहों तक पहुँचते हैं जिनतक चर्चित पत्र-पत्रिकाओं की पहुँच नहीं है।

मीडिया-स्कैन ऐसी ही चार पृष्ठों की एक मासिक समाचार पत्रिका है जिसके प्रकाशक आशीष कुमार 'अंशु' ने इसके मार्च २००८ अंक में 'हिन्द-युग्म' का संक्षिप्त परिचय प्रकाशित किया है।




अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन के मुखपत्र 'समाज विकास' के मार्च २००८ अंक में 'हिन्द-युग्म' के कार्यकलापों की समीक्षा प्रकाशित हुई है। यह एक वैचारिक मासिक पत्रिका है जो कोलकाता से प्रकाशित होती है।




प्रवासी भारतीयों की चर्चित मासिक पत्रिका गर्भनाल के १७ वें अंक (अप्रैल २००८ अंक) में 'पहला सुर' के विमोचन का सचित्र समाचार प्रकाशित हुआ है। यह पत्रिका लगभग हर देश के हिन्दी प्रेमियों तक पहुँचती है।


AIR FM Rainbow, निखिल आनंद गिरि, पहला सुर और हिन्द-युग्म का एक घंटे का साथ रहा


"क्यों न इंटरनेट पर संगीत रचा जाय?"।

कल AIR FM Rainbow 102.6 FM के कार्यक्रम 'हमसे है ज़माना, ज़माने से हम नहीं' के दरम्यान आकाशवाणी के वरिष्ठ उद्‌घोषक प्रदीप शर्मा ने जब हिन्द-युग्म के निखिल आनंद गिरि से 'पहला सुर' के बारे में पूछा तो उन्होंने यही जवाब दिया।

हिन्द-युग्म के लिए यह गौरव की बात है कि पहली बार उसने अपना अल्बम 'पहला सुर' को सामुदायिक रेडियो केन्द्र DU-FM (90.4 FM) से बजाया, जिसकी गूँज कुछ अन्य रेडियो स्टेशनों तक पहुँची, इसका ही परिणाम है कि कल यानी 30 मार्च 2008 को AIR FM Rainbow 102.6 FM के कार्यक्रम 'हमसे है ज़माना, ज़माने से हम नहीं' में हिन्द-युग्म के निखिल आनंद गिरि विशेष व्यक्तित्व के रूप में AIR FM Rainbow के स्टूडियो बुलाये गये। कल शाम 7 से 8 पहला सुर की चर्चा होती रही।

चूँकि यह कार्यक्रम गीत-संगीत का था इसलिए बातें तो कम हो पाईं, लेकिन जितनी भी हो पाईं वो भी शुरूआत की मिसाल है। हिन्द-युग्म की शोभा महेन्द्रू ने केवल बातचीत कों रिकार्ड करने की कोशिश की है। रिकार्डिंग बहुत अच्छी नहीं है, लेकिन हिन्द-युग्म ने सोचा कि ओरीजिनल रिकार्डिंग को मिलने में समय है तो क्यों न अपने पाठकों और श्रोताओं को यह सुनवाया जाय।

भाग- 1: परिचय







सुनेंडाऊनलोड करें
भाग-1


भाग 2: यूनिप्रशिक्षण पर बातचीत







सुनेंडाऊनलोड करें
भाग-2


भाग 3: पहला सुर पर बातचीत और 'इन दिनों'











बातचीत सुनेंडाऊनलोड करें
भाग-3
<-- इन दिनों सुनें


भाग 4: 'पहला सुर', काव्य-पाठ और 'ये ज़रूरी नहीं'











बातचीत और कव्य-पाठ सुनेंडाऊनलोड करें
भाग-4
<-- ये ज़रूरी नहीं सुनें

हिन्द-युग्मी निखिल आनंद गिरि का लाइव इंटरव्यू आज AIR FM Rainbow (102.6 FM) पर


आज यानी 30 मार्च 2008 की शाम 7 बजे से 8 बजे तक AIR FM Rainbow (102.6 MHZ FM) हिन्द-युग्म के सक्रिय सदस्य निखिल आनंद गिरि से खास मुलाकात का लाइव कार्यक्रम प्रसारित होगा। जिसमें वो अपनी निजी ज़िदंगी के अनुभव के साथ-साथ हिन्द-युग्म अभियान से जुड़े अपने अनुभव, 'पहला सुर' की मेकिंग की चर्चा आदि पर बात करेंगे।
भेंटकर्ता होगें- ऑल इंडिया रेडियो के वरिष्ठ उद्‌घोषक प्रदीप शर्मा।

बहुत सुखद संयोग है कि मिलने वाला और मिलाने वाला दोनों दमदार आवाज़ के मालिक हैं। निखिल की आवाज़ का ज़ादू यहाँ और यहाँ सुनें।

यह प्रसार DTH प्रसारण द्वारा पूरे देश में प्रसारित होता है। आम रेडियो सेटों में SW (शार्टवेब) पर भी यह प्रसारण सुना जा सकता है।

दिल्ली से बाहर के पाठक भी निम्नलिखित फ्रीक्वेंसी पर कार्यक्रम को सुन सकते हैं:

बेंगलुरू 101.3
चेन्नई 101.4
कोयम्बटूर 103.0
कटक 101.3
जालंधर 102.7
कोडाईकनाल 100.5
कोलकाता 107.0
लखनऊ 100.7
मुम्बई 107.1
पणजी 105.4
तिरुचिरापल्ली 102.1

ज्यादा जानकारी हेतु नीचे दिये गये लिंक पर जायें-
http://www.allindiaradio.org/schedule/fm_rain.html


सभी पाठकों से अनुरोध है कि इस कार्यक्रम को सुनें और इसका आनंद लें, संभव हो तो रिकार्ड कर लें और यहीं कमेंट करके बतायें कि निखिल से मिलना कैसा रहा।

फोन पर सीखिए यूनिकोड (हिन्दी टाइपिंग) और कम्प्यूटर का हिन्दी में इस्तेमाल


(Learn Hindi Typing, Hindi Blog Making For free, simply by calling us at 9968755908 from 7 PM to 9 PM daily (10 AM- 1 PM on Sunday)
(hindi, hindiyugm, hindyugm, hind, yugm, hindi typing, Free Telephonic Help, free help, hind yugm, Free Hindi Typing, Hindi Typing Tutorial)


क्या आप कम्प्यूटर पर हिन्दी में लिखना चाहते हैं?

ऑरकुट पर किसी हिंदी प्रोफ़ाइल को देखकर अपनी प्रोफ़ाइल भी हिन्दी में बनाने की इच्छा होती है?

किसी हिन्दी ईमेल को पढ़कर हिन्दी में उत्तर देने का मन हुआ है?

क्या आप हिन्दी वेबसाइट ( या ब्लॉग) बनाना चाहते हैं?

क्या आप अपने लेखन को रोमन (अंग्रेज़ी भाषा की लिपि) में करते-करते थक गये हैं?

क्या आप कृतिदेव, शुषा आदि फ़ोंटों से छुटकारा पाकर नई टंकण विधा यूनिकोड की शरण में जाना चाहते हैं?

क्या इंटरनेट पर उपलब्ध टंकण-ट्यूटोरियल्स की मदद से आप कुछ खास नहीं समझ पा रहे?

क्या आप ऑनलान टाइपिंग टूल को पूर्णतया नहीं समझ पाते?

क्या आपको हिन्दी में कमेंट (टिप्पणी) करने का मन होता है?


यदि आप पहली बार 'हिन्दी टाइपिंग' के बारे में सोच रहे हैं तो गूगल की सेवा आजमायें। यहाँ क्लिक करें। इसकी मदद से आप बहुत सरलता से हिन्दी में लिख पायेंगे।

वैसे सभी समस्याओं का टेलीफ़ोनिक हल लेकर आया है हिन्द-युग्म।

आप हिन्द-युग्म के यूनिप्रशिक्षक शैलेश भारतवासी (जो हिन्द-युग्म के संस्थापक, नियंत्रक और प्रधान संपादक भी हैं) से सोमवार से शनिवार संध्या 7-9 बजे तक 09968755908 पर फोन करके इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। रविवार को यह सुविधा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक उपलब्ध है।

(कृपया ध्यान दें- फोन करने से पहले पंजीकरण आवश्यक है। इसका कोई शुल्क नहीं है। आप निम्न फॉर्म भरकर जमा कर दें।)



फोन करने से पहले कृपया जाँच लें-

1) इंटरनेट कनैक्शन

शैलेश भारतवासी
2) आपके सिस्टम पर यदि XP से पूर्व का ऑपरेटिंग-सिस्टम हो तो http://www.bbchindi.com पर जाकर हिन्दी फ़ॉन्ट डाऊनलोड व इंस्टाल (संस्थापित) कर चुके हों।

3) यदि आप अपना ब्लॉग भी बनवाना चाहते हैं तो आपके पास ज़ीमेल का ख़ाता हो।

जब आपको यूनिप्रशिक्षण मिल जाय तो हमें uniprashikshak@gmail.com पर ईमेल करके यह ज़रूर बताइये की आपको हमारा यह प्रयास कैसा लगा? यूनिप्रशिक्षण के दौरान हिन्द-युग्म टीम के साथ आपका अनुभव कैसा रहा। कृपया अपना व्यवसाय, पता व चित्र आदि भेजें ताकि यूनिप्रशिक्षण के लाभार्थी पृष्ठ पर लगा सकें।

हिन्द-युग्म अंशदान द्वारा संचालित सामूहिक प्रयास है।

यदि आप भी यूनिप्रशिक्षण में हमारी मदद करना चाहते हैं तो निम्न विकल्प हैं-

१) आर्थिक मदद कीजिए


२) यूनिप्रशिक्षक बनिये (अधिक जानकारी के लिए hindyugm@gmail.com पर सम्पर्क करें)


३) जो लोग सीखना चाहते हैं, उन्हें यहाँ का लिंक पकड़ाइए।

सभी तरह की तकनीकी मदद, सॉफ्टवेयरों के आसान इस्तेमाल के बारे में जानने के लिए हमारे 'ई-मदद' पृष्ठ पर आयें।

आपकी प्रतिक्रियाओं का इंतज़ार रहेगा।