फटाफट (25 नई पोस्ट):

कृपया निम्नलिखित लिंक देखें- Please see the following links

भारत में जब हर कागज़ पर हिंदी में लिक्खा जाएगा


जन जन की भाषा हो हिंदी .........

हर शब्द अटल निर्माण करे
नवयुग की आशा हो हिंदी
हर मन की भाषा हो हिंदी
जन-जन की भाषा हो हिंदी
पर जाने क्यों जब कहता हूँ
हिंदी को भाषा जन-जन की
तब बरबस ही उठ जाती है
एक दबी हुई पीडा मन की

अंग्रेजी महलों में सोती
इसकी ही बढ़ी पिपासा है
झोंपडियों में जो रहती है
हिंदी निर्धन की भाषा है

हिंदी में नींद नहीं आती
सपने भी लो अंग्रेजी में
अंग्रेजीमय बस हो जाओ
खाओ खेलो अंग्रेजी में

है दौड़ लगी अंग्रेजी पर
हिंदी बस रोये दुखडा है
अंग्रेजी नोट है डालर का
हिंदी कागज़ का टुकडा है

अंग्रेजी मक्खन ब्रैड और
खस्ता मुर्गे की बोटी है
जबरन जो भरती पेट सदा
हिंदी वो सूखी रोटी है

हर शिक्षा कर दी अंग्रेजी
कण कण में भर दी अंग्रेजी
खेतों में डाली अंग्रेजी
आँगन में पाली अंग्रेजी

बस मन समझाने की खातिर
एक हिंदी दिवस मनाते हैं
हिंदी को ही अपनाना है
यह कहकर दिल बहलाते हैं

हम पाल रहे बचपन अपना
अंग्रेजी की घुट्टी लेकर
हिंदी का मान बढाते हैं
अंग्रेजी में भाषण देकर

अब तो तुतलाते स्वर को भी
अंग्रेजी की अभिलाषा है
अंग्रेजी बोले वह शिक्षित
हिंदी अनपढ़ की भाषा है

सब भाग रहे मदहोश हुए
सब सीख रहे हैं अंग्रेजी
हिंदी लिबास को छोड़ दिया
सब दीख रहे हैं अंग्रेजी

यह आज प्रतिष्ठा सूचक हैं
हम अंग्रेजी में बात करें
हिंदी है पिछडों की भाषा
ना हिंदी भाषी साथ रखें

कानून समूचा अंग्रेजी,
शिक्षा में छाई अंग्रेजी
चाहे हिंदी अध्यापक हो
उसको भी भाई अंग्रेजी

अपनी भाषा कहते हैं तो
हिंदी को मान दिलाना है
बस नाम नहीं देना केवल
सच्चा सम्मान दिलाना है

भारत में जब हर कागज़ पर
हिंदी में लिक्खा जाएगा
उस दिन ही हर भारतवासी
हाँ हिंदी दिवस मनायेगा

आँखों में आँसू मत रखना
करने की अभिलाषा रखना
निज कलम और अधरों पर बस
केवल हिंदी भाषा रखना

फिर से आवाज़ लगाता हूँ
नवयुग की आशा हो हिंदी
बस केवल यही पुकार मेरी
जन जन की भाषा हो हिंदी

अरुण मित्तल 'अद्भुत'

हिन्दी दिवस पर 'हल्का-ए-तश्नागन-ए-अदब' और 'आनंदम' के कवियों का काव्य-पाठ


'आनंदम' की द्वितीय काव्य गोष्ठी

सीमाब सुल्तानपुरी और बलदेव वंशी

'आनंदम' संस्था ने प्रतिमाह द्वितीय रविवार को पश्चिम विहार में काव्य-गोष्ठी का जो क्रम बनाया है, उस के अनुसार दिनांक 14 सितम्बर को संस्था के संस्थापक श्री जगदीश रावतानी के निवास पर एक गोष्ठी आयोजित हुई. इस माह की गोष्ठी उर्दू-हिन्दी कवियों की प्रसिद्ध संस्था 'हल्का-ए-तश्नागन-ए-अदब' जो की पिछले तीस वर्ष से भी अधिक समय से काव्य-सम्मलेन करती रही है, के साथ मिल कर की गई. इस गोष्ठी में सर्वश्री जी आर कँवल, सीमाब सुल्तानपुरी, बलदेव वंशी, आज़म गुरविंदर सिंह कोहली, जाम बिजनौरी, बिशन लाल, साक्षात भसीन, भूपिंदर कुमार, दिल साहब, प्रेमचंद सहजवाला व जगदीश रावतानी आदि ने भाग लिया.

गोष्ठी से एक दिन पूर्व दिल्ली बहुत दर्दनाक तरीके से दहल गई थी. ग्रेटर कैलाश, कनाट प्लेस व करोल बाग़ में पाँच धमाके हुए. बलदेव वंशी ने इसीलिए गोष्ठी की शुरुआत मृत लोगों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करने हेतु मौन प्रार्थना से की. तत्पश्चात गोष्ठी की प्रथम कुछ कवितायें बलदेव वंशी जी ने पढ़ी. एक बच्चे को अक्सर उस के माता-पिता, अध्यापक व अन्य वरिष्ठगण चुप कराते रहते हैं. जब वह बड़ा हो जाता है तब भी कमो-बेश यही स्थिति रहती है. इस भूमिका के साथ उन्होंने निम्न पंक्तियाँ पढ़ी:

यूँ देखने को वह बच्चा / हट्टा-कट्टा नौजवान है / पर चलता फिरता / चुप्पियों का कब्रिस्तान है.

बलदेव वंशी जी की कुछ अन्य सशक्त कविताओं के बाद कविता पाठ का दौर आगे बढ़ा. 'हल्का-ए-तश्नागन-ए-अदब' के एक सशक्त कवि श्री सीमाब सुल्तानपुरी जी ने कुछ सुंदर दोहे हिन्दी-दिवस पर सुनाये क्योंकि गोष्ठी हिन्दी-दिवस के दिन हो रही थी. कुछ दोहे हिन्दी की वर्तमान स्थिति पर एक अच्छा कटाक्ष थे. उदाहरण;

साल भर रटते रहे अंग्रेज़ी का नाम,
एक दिवस में हो गया वर्ष बराबर काम.


सीमाब जी ग़ज़ल लिखने में अपना सानी नहीं रखते. उन्होंने कुछ सशक्त गजलें पेश की, जिन के शेरों में से दो शेर यहाँ प्रस्तुत है:

मुहब्बत की कोई कीमत नहीं है
ये शय बाज़ार में आई नहीं है.
जो आ कर मौत मुझ से छीन लेगी,
हयात ऐसा तो कुछ लाई नहीं है.


श्री जगदीश रावतानी ने अपनी दो गज़लों व एक नज़्म से माहौल को ज़ोरदार बना दिया. यथा:

जहाँ जहाँ मैं गया इक जहाँ नज़र आया
हरेक शय में मुझे इक गुमाँ नज़र आया
गले लगा के मिला ईद सब से जब भी मैं
कोई भी फर्क किसी में कहाँ नज़र आया.



जगदीश रावतानी

जगदीश रावतानी ग़ज़ल में एक सशक्त नाम हैं.
अन्य कवियों ने भी अपनी एक से एक बढ़ कर कविताओं व गज़लों से अच्छा समा बाँध लिया. आतंकवाद आज हर भारतीय हृदय की दुखती रग है. सहजवाला की निम्न पंक्तियाँ दिल्ली में घटी दर्दनाक घटना को अपने शब्दों में व्यक्त करती हैं:

कल हुई दहशत ने मारे थे बहुत,
जो गए, वो लोग प्यारे थे बहुत.
जिस जगह पर कल धुआँ उठने लगा,
घर वहाँ मेरे तुम्हारे थे बहुत.
(पूरी ग़ज़ल पढ़ें)

प्रेमचंद सहजवाला

कदाचित रमजान का महीना होने के कारण कुछ मुस्लिम भाई उपस्थिति न दे सके.
अंत में जगदीश रावतानी ने सब का धन्यवाद करते हुए आशा व्यक्त की कि ऐसी गोष्ठियां निरंतर होती रहेंगी व नित नए हस्ताक्षर इन गोष्ठियों की शान बढाते रहेंगे. .


भूपिन्दर कुमार

जी आर कँवल

गुरविंदर सिंह कोहली
पिछली गोष्ठी की रिपोर्ट

दिल पे मगर हिन्दी-हिन्दुस्तान लिखना


फूल लिखना कि पान लिखना
गेहूँ लिखना कि धान लिखना
कागद पे चाहे जो भी लिखना
दिल पे मगर हिन्दी-हिन्दुस्तान लिखना

वेद लिखना कि पुरान लिखना
सबद लिखना कि कुरान लिखना
कागद पे चाहे जो भी लिखना
दिल......
सुबह लिखना कि शाम लिखना
रहीम लिखना राम लिखना
कागद पे
दिल पे.....

मजूर लिखना कि किसान लिखना
बच्चे-बूढ़े या तुम जवान लिखना
कागद पे ...
दिल पे.......
गीत गज़ल का उनवान लिखना
तमिल उड़िया जुबान लिखना
कागद पे..
दिल पे हिन्दी-हिन्दुस्तान लिखना

-- डॉ॰ श्याम सखा 'श्याम'
रोहतक (हरियाणा)




हिन्दी दिवस,
भाषा और साहित्य का-
है दिवस एक पावन;
पर एक शंका उठती रही,
सामने है खड़ा वह-
अंग्रेजी का रावण।
दिख रहा स्पष्ट यह,
लीलता है जा रहा-
हिन्दी की वह गरिमा को;
कमर कस हिन्दी सेवक,
हों अगर तैयार सब-
बचा लें इसकी महिमा को।
हिन्दी के मानस पुत्रों ने,
विकास के रोड़े हटाये-
किया संघर्ष-दुर्धर्ष;
आज है यह हमारी,
साहित्य के प्रति जिम्मेदारी-
न जाए वह संघर्ष-व्यर्थ।
भारतेंदु और प्रेमचंद,
निराला से लेकर पन्त-
करते रहे प्रयास;
हिन्दी साहित्य को दे,
रचनाओं की समृद्धि-
किया इसका विकास।
हिन्दी जोड़ती एक सूत्र में,
उत्तर से ले दक्षिण तक-
कार्य करती रही;
बिना हिन्दी के बने कैसे,
एक देश और एक राष्ट्र-
हमारा अखंड हिंदुस्तान।
संस्कृति की रक्षा,
करना है हिन्दी के द्वारा-
हमपर है यह कर्ज;
संकल्प लें हम,
हिन्दी रक्षा कर-
निभाएंगे अपना फर्ज।
यही उद्घोष है अपना,
हिन्दी के अनवरत विकास की-
लड़ेगा जो लड़ाई,
वही साधक है,
पाने लायक बचा बस-
हिन्दी दिवस की बधाई।

--प्रमोद कुमार,
जामतारा,
झारखण्ड (भारत)

हिन्द-दिवस का नारा


सभी को हिन्दी-दिवस की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएँ। खूब प्रयोग करें अपनी-अपनी मातृभाषा का, न प्रयोग होने वाली भाषाएँ मर जाती हैं। संकल्प लें की अपनी भाषा को जीवित रखेंगे। इस अवसर पर आलोक शंकर की यह कविता भी प्रासंगिक है। पिछले साल हिन्द-युग्म इसी विषय पर सितम्बर का काव्य-पल्लवन भी आयोजित किया था, पढ़िए हिन्दी-दिवस पर १६ कविताएँ। कल हिन्द-युग्म हिन्दी का भविष्य सुरक्षित करने के लिए एक ऑनलाइन परिचर्चा आयोजित कर रहा है। कल सुबह १० से शाम ४ बजे तक का समय हिन्दी के लिए सुरक्षित करें और भाग लें। अधिक जानकारी हेतु देखें।




आप भी इस तरह के पोस्टर अपने ब्लॉग पर लगायें


1.
हिन्दी मेरा इमान है
हिन्दी मेरी पहचान है
हिन्दी हूँ मैं वतन भी मेरा
प्यारा हिन्दुस्तान है
2.
हिन्दी की बिन्दी को
मस्तक पे सजा के रखना है
सर आँखो पे बिठाएँगे
यह भारत माँ का गहना है
3.
बढ़े चलो हिन्दी की डगर
हो अकेले फिर भी मगर
मार्ग की काँटे भी देखना
फूल बन जाएँगे पथ पर
4.
हिन्दी को आगे बढ़ाना है
उन्नति की राह ले जाना है
केवल इक दिन ही नहीं हमने
नित हिन्दी दिवस मनाना है
5.
हिन्दी से हिन्दुस्तान है
तभी तो यह देश महान है
निज भाषा की उन्नति के लिए
अपना सब कुछ कुर्बान है
6.
निज भाषा का नहीं गर्व जिसे
क्या प्रेम देश से होगा उसे
वही वीर देश का प्यारा है
हिन्दी ही जिसका नारा है
7.
राष्ट्र की पहचान है जो
भाषाओं में महान है जो
जो सरल सहज समझी जाए
उस हिन्दी को सम्मान दो
8.
अग्रेजी का प्रसार भले
हम अपनी भाषा भूल चले
तिरस्कार माँ भाषा का
जिसकी ही गोदि में हैं पले
9.
भाषा नहीं होती बुरी कोई
क्यों हमने मर्यादा खोई
क्यों जागृति के नाम पर
हमने स्व-भाषा ही डुबोई
10.
अच्छा बहु भाषा का ज्ञान
इससे ही बनते है महान
सीखो जी भर भाषा अनेक
पर राष्ट्र भाषा न भूलो एक
11.
इक दिन ऐसा भी आएगा
हिन्दी परचम लहराएगा
इस राष्ट्र भाषा का हर ज्ञाता
भारतवासी कहलाएगा
12.
निज भाषा का ज्ञान ही
उन्नति का आधार है
बिन निज भाषा ज्ञान के
नहीं होता सद-व्यवहार है
13.
आओ हम हिन्दी अपनाएँ
गैरों को परिचय करवाएँ
हिन्दी वैज्ञानिक भाषा है
यह बात सभी को समझाएँ
14.
नहीं छोड़ो अपना मूल कभी
होगी अपनी भी उन्नति तभी
सच्च में ज्ञानी कहलाओगे
अपनाओगे निज भाषा जभी
15.
हिन्दी ही हिन्द का नारा है
प्रवाहित हिन्दी धारा है
लाखों बाधाएँ हो फिर भी
नहीं रुकना काम हमारा है
16.
हम हिन्दी ही अपनाएँगे
इसको ऊँचा ले जाएँगे
हिन्दी भारत की भाषा है
हम दुनिया को दिखाएँगे

--सीमा सचदेव

इस हिन्दी दिवस पर ऑनलाइन संगोष्ठी में भाग लीजिए


१४ सितम्बर २००८ को हिन्द-युग्म आयोजित करेगा ६ घण्टे की एक ऑनलाइन परिचर्चा


सितम्बर की १४वीं तारीख हिन्दी दिवस के रूप में मनाई जाती है। सरकारी दफ़्तर इस दिन कोई कवि-सम्मेलन, साहित्य-सम्मेलन कराकर साल भर की भाषिक जिम्मेदारियों को पूरा करते हैं। लेकिन हिन्द-युग्म के कार्यकर्ता तो साल भर नहीं थकते। सोते-जगते, उठते-बैठते भाषा-कल्याण का सपना देखते हैं।

ऐसा ही एक सपना और देखा है हमने। रविवार १४ सितम्बर २००८ की सुबह १० बजे से शाम ४ बजे तक (भारतीय समयानुसार) ऑनलाइन परिचर्चा करने का। एक संगोष्ठी करना चाहते हैं कि हिन्दी की वर्तमान हालत क्या है? इसका भविष्य क्या है। पूरी दुनिया देशी भाषाओं के लगातार मरने से अपनी संस्कृति, अपनी ऐतेहासिक स्मृति को खो रही हैं। भारत की हिन्दी लोक-संस्कृतियाँ, लोक-कलाएँ क्या हिन्दी के पतन के बाद बची रहेंगी? यदि नहीं, तो भाषा को जिंदा रखना कितना आवश्यक है? और बचाये रखने के लिए हिन्दी भाषियों ने क्या-क्या प्रबंध किये हैं। हिन्दी-भाषी भाषायी संकट की आपदा के प्रबंधन का हुनर रखते हैं? बहुत से ऐसे मुद्दे हैं, जिनपर हर-एक को चर्चा करने की आवश्यकता है।

अब कोई भी भाषा लोकल नहीं रही है, सूचना क्रांति ने हर चीज़ को वैश्विक किया है। बहुत से हिन्दी भाषी भी दुनिया के अलग-अलग कोनों में बैठे हैं। इसलिए हम यह चर्चा ऑनलाइन और जीवंत करना चाहते हैं। तो तैयार हो जाइए इस परिचर्चा के लिए।

आपको करना बस इतना है कि नीचे का फॉर्म भरकर हमें भेज देना है।



यह चर्चा स्काइपी (Skype) पर होगी, जिसकी अध्यक्षता करेंगे हाल में ही पं॰ लखमी चंद पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकार डॉ॰ श्याम सखा 'श्याम'। यदि आपको स्काइपी का इस्तेमाल करना नहीं आता, तो यहाँ देखें, पूरा ट्यूटोरियल उपलब्ध है।

ऐसे चर्चाकार जो किन्हीं कारणों से इस परिचर्चा में भाग नहीं ले सकेंगे, वे कृपया अपनी बातें, अपनी चिंताएँ, अपने सुझाव हमें रिकॉर्ड करके hindyugm@gmail.com पर बुधवार १० सितम्बर २००८ तक भेज दें। हम उनकी रिकॉर्डिंग को परिचर्चा में चलायेंगे और उपस्थित विद्वानों की उसपर राय जानेंगे।

हिन्दी-दिवस पर ब्लॉग/वेबसाइट, ऑरकुट, ईमेल के लिए ई-ग्रीटिंग, पोस्टर तथा स्लाइड शो


हिन्दी दिवस पर ८३ प्रकार के ई-कार्ड, पोस्टर ब्लॉग/वेबसाइट पर लगायें, ईमेल द्वारा भेजें, ऑरकुट में स्क्रैप करें

इंटरनेट पर बहुत खोजने पर भी हिन्दी में हिन्दी-दिवस के ई-ग्रीटिंग या ई-कार्ड नहीं मिलते हैं। हिन्द-युग्म को हिन्दी को हर तरह से समृद्ध करना चाहती है, तो भला अपने दोस्तों/परिजनों को हिन्दी दिवस की बधाइयाँ आप अपनी जुबान में क्यों न भेजें! इसी बात को ध्यान में रखते हुए हिन्द-युग्म के डिजाइनरों ने कुछ कार्ड बनायें जिन्हें आप अपने ब्लॉग/वेबसाइट पर लगा सकते हैं, अपना ऑरकुट प्रोफाइल सुंदर बना सकते हैं, स्क्रैप कर सकते हैं, फेसबुक/माईस्पैस में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं और ईमेल भी कर सकते हैं। जो पोस्टर पसंद आये उसका HTML कोड कॉपी करें और जहाँ मन वहाँ इस्तेमाल करें।

इस बार आपके लिए पोस्टर बनाया है प्रशेन की वेब-एन-मीडिया कम्पनी के सहयोगी रश्मि, युवा डिजाइनर अमित कुमार और हमारे पुराने डिजाइनर राहुल पाठक ने। पोस्टर पर नारा लिखने में हमारी मदद की पूर्णिमा वर्मन, शोभा महेन्द्रू और विनय के॰ जोशी ने।

कुल २५ पोस्टर के ३ अलग-अलग साइज़ों (मतलब इस प्रकार कुल ७५ पोस्टर हो जाते हैं) और ८ स्लाइड शो लगाने का विकल्प हम आपको दे रहे हैं।

यह प्रयास कैसा लगा, ज़रूर बताइएगा।

नेवीगेशन विकल्प

Prashen & CompanyAmit KumarRahul Pathak
Hindi_Divas_Prashen_01Hindi_Divas_Amit_01Hindi_Divas_Rahul_01
Hindi_Divas_Prashen_02Hindi_Divas_Amit_02Hindi_Divas_Rahul_02
Hindi_Divas_Prashen_03Hindi_Divas_Amit_03Hindi_Divas_Rahul_03
Hindi_Divas_Prashen_04Hindi_Divas_Amit_04Hindi_Divas_Rahul_04
Hindi_Divas_Prashen_05Hindi_Divas_Amit_05Slide_shows_Rahul
Hindi_Divas_Prashen_06Hindi_Divas_Amit_06
Hindi_Divas_Prashen_07Hindi_Divas_Amit_07
Hindi_Divas_Prashen_08Hindi_Divas_Amit_08
Hindi_Divas_Prashen_09Hindi_Divas_Amit_09
Hindi_Divas_Prashen_10Hindi_Divas_Amit_10
Hindi_Divas_Prashen_11Hindi_Divas_Amit_11
Slide_Show_PrashenHindi_Divas_Amit_12
Hindi_Divas_Amit_13
Hindi_Divas_Amit_14
Hindi_Divas_Amit_15
Slide_shows_Amit

इस्तेमाल करने की विधि



Hindi_Divas_Greetings_by_Prashen_01


1. साइज़=250X250 पिक्सल्स





2. साइज़=200X200 पिक्सल्स





3. साइज़=150X150 पिक्सल्स







Hindi_Divas_Greetings_by_Prashen_02


1. साइज़=250X250 पिक्सल्स





2. साइज़=200X200 पिक्सल्स





3. साइज़=150X150 पिक्सल्स







Hindi_Divas_Greetings_by_Prashen_03


1. साइज़=250X250 पिक्सल्स





2. साइज़=200X200 पिक्सल्स





3. साइज़=150X150 पिक्सल्स







Hindi_Divas_Greetings_by_Prashen_04


1. साइज़=250X250 पिक्सल्स





2. साइज़=200X200 पिक्सल्स





3. साइज़=150X150 पिक्सल्स







Hindi_Divas_Greetings_by_Prashen_05


1. साइज़=250X250 पिक्सल्स





2. साइज़=200X200 पिक्सल्स





3. साइज़=150X150 पिक्सल्स







Hindi_Divas_Greetings_by_Prashen_06


1. साइज़=250X250 पिक्सल्स





2. साइज़=200X200 पिक्सल्स





3. साइज़=150X150 पिक्सल्स







Hindi_Divas_Greetings_by_Prashen_07


1. साइज़=250X250 पिक्सल्स





2. साइज़=200X200 पिक्सल्स





3. साइज़=150X150 पिक्सल्स







Hindi_Divas_Greetings_by_Prashen_08


1. साइज़=250X250 पिक्सल्स





2. साइज़=200X200 पिक्सल्स





3. साइज़=150X150 पिक्सल्स







Hindi_Divas_Greetings_by_Prashen_09


1. साइज़=250X250 पिक्सल्स





2. साइज़=200X200 पिक्सल्स





3. साइज़=150X150 पिक्सल्स







Hindi_Divas_Greetings_by_Prashen_10


1. साइज़=250X250 पिक्सल्स





2. साइज़=200X200 पिक्सल्स





3. साइज़=150X150 पिक्सल्स







Hindi_Divas_Greetings_by_Prashen_11


1. साइज़=250X250 पिक्सल्स





2. साइज़=200X200 पिक्सल्स





3. साइज़=150X150 पिक्सल्स







Hindi_Divas_Slide_Show_by_Prashen


1. साइज़=480X360 पिक्सल्स





2. साइज़=320X240 पिक्सल्स




3. साइज़=200X150 पिक्सल्स







Hindi_Divas_Greetings_by_Amit_01


1. साइज़=250X250 पिक्सल्स





2. साइज़=200X200 पिक्सल्स





3. साइज़=150X150 पिक्सल्स







Hindi_Divas_Greetings_by_Amit_02


1. साइज़=250X250 पिक्सल्स





2. साइज़=200X200 पिक्सल्स





3. साइज़=150X150 पिक्सल्स







Hindi_Divas_Greetings_by_Amit_03


1. साइज़=250X250 पिक्सल्स





2. साइज़=200X200 पिक्सल्स





3. साइज़=150X150 पिक्सल्स







Hindi_Divas_Greetings_by_Amit_04


1. साइज़=250X250 पिक्सल्स





2. साइज़=200X200 पिक्सल्स





3. साइज़=150X150 पिक्सल्स







Hindi_Divas_Greetings_by_Amit_05


1. साइज़=250X250 पिक्सल्स





2. साइज़=200X200 पिक्सल्स





3. साइज़=150X150 पिक्सल्स







Hindi_Divas_Greetings_by_Amit_06


1. साइज़=250X250 पिक्सल्स





2. साइज़=200X200 पिक्सल्स





3. साइज़=150X150 पिक्सल्स







Hindi_Divas_Greetings_by_Amit_07


1. साइज़=250X250 पिक्सल्स





2. साइज़=200X200 पिक्सल्स





3. साइज़=150X150 पिक्सल्स







Hindi_Divas_Greetings_by_Amit_08


1. साइज़=250X250 पिक्सल्स





2. साइज़=200X200 पिक्सल्स





3. साइज़=150X150 पिक्सल्स







Hindi_Divas_Greetings_by_Amit_09


1. साइज़=250X250 पिक्सल्स





2. साइज़=200X200 पिक्सल्स





3. साइज़=150X150 पिक्सल्स







Hindi_Divas_Greetings_by_Amit_10


1. साइज़=250X250 पिक्सल्स





2. साइज़=200X200 पिक्सल्स





3. साइज़=150X150 पिक्सल्स







Hindi_Divas_Greetings_by_Amit_11


1. साइज़=250X250 पिक्सल्स





2. साइज़=200X200 पिक्सल्स





3. साइज़=150X150 पिक्सल्स







Hindi_Divas_Greetings_by_Amit_12


1. साइज़=250X250 पिक्सल्स





2. साइज़=200X200 पिक्सल्स





3. साइज़=150X150 पिक्सल्स







Hindi_Divas_Greetings_by_Amit_13


1. साइज़=250X250 पिक्सल्स





2. साइज़=200X200 पिक्सल्स





3. साइज़=150X150 पिक्सल्स







Hindi_Divas_Greetings_by_Amit_14


1. साइज़=250X250 पिक्सल्स





2. साइज़=200X200 पिक्सल्स





3. साइज़=150X150 पिक्सल्स







Hindi_Divas_Greetings_by_Amit_15


1. साइज़=250X250 पिक्सल्स





2. साइज़=200X200 पिक्सल्स





3. साइज़=150X150 पिक्सल्स







Hindi_Divas_Slide_Show_by_Amit


1. साइज़=400X300 पिक्सल्स





2. साइज़=320X240 पिक्सल्स







Hindi_Divas_Greetings_by_Rahul_01


1. साइज़=250X250 पिक्सल्स





2. साइज़=200X200 पिक्सल्स





3. साइज़=150X150 पिक्सल्स







Hindi_Divas_Greetings_by_Rahul_02


1. साइज़=250X250 पिक्सल्स





2. साइज़=200X200 पिक्सल्स





3. साइज़=150X150 पिक्सल्स







Hindi_Divas_Greetings_by_Rahul_03


1. साइज़=250X250 पिक्सल्स





2. साइज़=200X200 पिक्सल्स





3. साइज़=150X150 पिक्सल्स







Hindi_Divas_Greetings_by_Rahul_04


1. साइज़=250X250 पिक्सल्स





2. साइज़=200X200 पिक्सल्स





3. साइज़=150X150 पिक्सल्स







Hindi_Divas_Slide_Show_by_Rahul


1. साइज़=480X360 पिक्सल्स





2. साइज़=320X240 पिक्सल्स




3. साइज़=200X150 पिक्सल्स







विधि-
1. (blogger) ब्लॉग पर लगाने के लिए डैशबोर्ड से 'Layout' में जायें, 'Add A Page Eliment' पर क्लिक करें। फिर HMTL/Javascript पर क्लिक करें। 'Content' के बक्से में कोड पेस्ट करें और अपनी मर्जी का शीर्षक चुनकर Save कर लें (सहेज लें)।
(wordpress) ब्लॉग में लगाने के लिए डैशबोर्ड से उस ब्लॉग के 'Design' में जायें जिसमें इस पोस्टर को लगाना चाहते हैं। फिर Widget पर क्लिक करें। ढेरों विकल्प आयेंगे। आप 'Text' को जोड़ें। फिर दायीं तरफ Text की एक पट्टी बन जायेगी, उसके Edit पर क्लिक करें और सहेज लें। (याद रखें माउस की जगह CTRL+v से पेस्ट करें)।

2. ऑरकुट के लिए कोड को सीधे स्क्रेपबुक में पेस्ट करें।
3. ईमेल सिग्नेचर के लिए ईमेल सेटिंग में जाकर 'सिग्नेचर' के HTML विकल्प में उपर्युक्त कोड पोस्ट करें।