फटाफट (25 नई पोस्ट):

कृपया निम्नलिखित लिंक देखें- Please see the following links

लोकसभा चुनाव 2009 पर काव्य-पल्लवन के लिए रचनाएँ आमंत्रित


हिन्दुस्तान विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। और इस सबसे बड़े लोकतंत्र के लिये महसंग्राम भी शुरू हो चुका है| आने वाले १-१.५ महीने में भारत के अगले पाँच साल के भविष्य का फैसला होना है। हजारों उम्मीदवार, लाखों पोलिंग बूथ, करोड़ों मतदाता और अरबों-खरबों का खर्च। इतना बड़ा चुनाव किसी भी देश में नहीं होता है। हर तरफ चुनावी सरगर्मी से माहौल में गर्मी और जोश रहने की सम्भावना है।

पिछले अंक के काव्यपल्लवन का चित्र यदि महिला दिवस पर आधारित था तो इस बार हम जो विषय लेकर आये हैं वो लोकसभा चुनाव २००९ पर ही आधारित है। इस बार चित्र आधारित आयोजन पर अल्पविराम लगायेंगे और हिन्दयुग्म के सामूहिक-लेखन के विशेष अंक में लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव को हम और आप मिलकर मनायेंगे। हमारा मानना है कि जनता ही लोकतंत्र में सबसे अहम भूमिका निभाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए हम जो शीर्षक आप लोगों को दे रहे हैं वो है- "लोकसभा चुनाव-लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव"

आप भी इस उत्सव में हमारे साथ हों और इस विषय से जुड़ी जो भी पंक्तियाँ आपके मन में आती हैं उन्हें हमारे ईमेल के पते kavyapallavan@gmail.com पर २३ अप्रैल २००९ तक लिख भेजिये । याद रखिये कि रचना मौलिक व अप्रकाशित होनी चाहिये। अधिक जानकारी के लिये पढ़ें

(महत्वपूर्ण- मुद्रित पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित रचनाओं के अतिरिक्त गूगल, याहू समूहों में प्रकाशित रचनाएँ, ऑरकुट की विभिन्न कम्यूनिटियों में प्रकाशित रचनाएँ, निजी या सामूहिक ब्लॉगों पर प्रकाशित रचनाएँ भी प्रकाशित रचनाओं की श्रेणी में आती हैं।)

चित्र और काव्य : फिर एक साथ


जैसा कि आप लोग जानते हैं कि हिन्दयुग्म ने काव्यपल्लवन में पिछले अंक से एक नई शुरुआत की है, जिसके माध्यम से चित्र पर कविता रचने का कार्य सम्पादित किया जा रहा है। आप लोगों का स्नेह व सहयोग मिला जिसकी वजह से हम इस बार भी चित्र के आधार पर ही काव्य-पल्लवन आयोजित कर रहे हैं। इस बार भी चित्र मनुज मेहता के द्वारा ही खींचा गया है। आपको करना केवल इतना है कि इस चित्र को ध्यान में रखते हुए अपनी मौलिक व अप्रकाशित रचना हमें kavyapallavan@gmail.com पर २२ दिसम्बर २००८ तक भेज देना है।

Kavyapallavan

हिन्द-युग्म का हमेशा से ही यही उद्देश्य रहा है कि पाठक हमारे हर प्रयास में अधिक से अधिक भागीदार बने। इसीलिये हम चाहते हैं कि नये वर्ष के पहले काव्य-पल्लवन के लिये आप चित्र भेजें। आप लोगों में से भेजे गये चित्रों में से ही किसी एक पर जनवरी माह का काव्यपल्लवन आयोजित किया जायेगा। कृपया ध्यान रहे कि आपकी तस्वीर अथवा स्केच कहीं भी प्रकाशित न हुए हों। आप अपने चित्र ३० दिसम्बर २००८ तक kavyapallavan@gmail.com पर भेजें।

आपको हमारा यह प्रयास कैसा लग रहा है, कृपया टिप्पणी अवश्य करें। आपके टिप्पणी व विचार ही हममें हौंसला पैदा करते हैं।

काव्य-पल्लवन का नया रूप


काव्यपल्लवन के अब तक उन्नीस अंक प्रकाशित हो चुके हैं। हर बार हम एक नया शब्द ले कर आये और नई तरह की अलग अलग लोगों की ढेरों रचनायें प्रकाशित की। कभी त्योहारों पर लिखा गया, कभी आप लोगों से ही हमने जानना चाहा कि किस विषय पर लिखा जाये। "पहली कविता" की शृंखला को लोगों ने काफी पसंद किया और इस प्रयोग से हमें नये कवि भी मिले। हम मानते हैं प्रयोग होते रहने चाहिये, तभी हम अपने उद्देश्य पर भी आगे बढ़ते रहेंगे। हर कला को हिंदी से और हिंदी को हर कला से जोड़ना है। तो इसी के मद्देनज़र हम आज से शुरू कर रहे हैं काव्य-पल्लवन का नया रूप। हम यहाँ एक चित्र प्रकाशित कर रहे हैं। करना केवल यह है कि आपको इस चित्र पर आधारित कुछ पंक्तियाँ अथवा कविता लिखनी है। हम पहले भी कविताओं पर आधारित चित्रकारों के चित्र प्रकाशित कर चुके हैं यहाँ चित्र के आधार पर कविता लिखनी है।

इस बार हम हिंदयुग्मी फोटोग्राफर मनुज मेहता का चित्र पेश कर रहे हैं।

Photobucket

यदि आप इसी चित्र के विषय पर अपना कोई चित्र या फोटो भेज सकते हैं तो आपका स्वागत है।

अपनी रचनायें kavyapallavan@gmail.com पर भेजें। रचनायें भेजने की अंतिम तिथि २४ नवम्बर है।

आपको हमारा यह प्रयास कैसा लगा ज़रूर बताइयेगा।