फटाफट (25 नई पोस्ट):

कृपया निम्नलिखित लिंक देखें- Please see the following links

औरत नहीं उतार पाती आदिम युगीन केचुल


अनुज शुक्ला की एक कविता हम पिछले महीने भी प्रकाशित कर चुके हैं। इस बार इनकी कविता बारहवें स्थान पर आई है।

कविता- औरत होने का मतलब

दूर करी जाती है हमेशा
अपनी व्यक्तिगत पहचान से,
दबाई जाती है हमेशा, कि पुरुष के-
अहं से कई गुना ऊपर
न उठ जाये
वहाँ तक जहाँ से
सम्हाली जाती हैं शासन और प्रशासन की लगाम

एक चुप्पी, शख्शियत ऐसी जो उम्र बिता देती है
बस एक अदद नाम के लिये
कभी लपोसरा की बेटी
फिर हरिचरना की मेहर
और अन्त तक रह जाती है
सिर्फ़ कलुआ-मलुआ की महतारी......
नहीं उतार पाती आदिम युगीन केचुल
कुछ करना होगा
खुद तुमको,
खुद तुम्हारे लिये
ढूँढ़ना ही होगा तुम्हें
औरत होने का मतलब?


प्रथम चरण मिला स्थान- सोलहवाँ


द्वितीय चरण मिला स्थान- बारहवाँ

अतीत का वहशीपन


प्रतियोगिता के छठवें स्थान की कविता के रचयिता अनुज शुक्ला गंगा और कैमूर की पहाड़ियों के बीच मीरजापुर के एक छोटे से गाँव में पैदा हुए और वहीं की पाठशाला से प्रारम्भिक अध्ययन की शुरूआत की। १२वीं इलाहाबाद के सी.ए.वी. कॉलेज से और ग्रेजुएशन के लिये ई.सी.सी. में दाखिला लिया। यहीं से मन के ऊपर इलाहाबादी प्रभाव से राजनैतिक और साहित्यिक गतिविधियों मे सहभागिता शुरू हो गई। इस दरम्यान छात्रसंघ का प्रतिनिधित्व। वर्तमान समय में मीरजापुर के इलाके में सामाजिक कार्यों में व्यस्त सब में खुद को ढूँढ़ते हुए।

पुरस्कृत रचना- तुम्हारा अतीत


रोटी के चन्द टुकड़ों को
ढाल बनाकर और
पाँच गज कपड़े की आड़ में
हमारे ऊपर आक्रमण कर
तुम विश्व विजयी बन गये
और इतिहास के यशश्वी पुरोधाओं में
अपने नाम को शामिल कर
सदियों के लिये हमें गुलामी
की जंजीरों में बाँध दिया।

तुम्हारी डाइनिंग टेबल पर रखी
मिनरल वाटर की बोतलें और-
उनके ऊपर लगी इम्पोर्टेड शील
बार-बार तुम्हारे अतीत के दोगलेपन
को दर्शाती है,
तुम्हारे बंगले के किसी कमरे में
रात को एम.टी.वी. देखती
तुम्हारी लड़की और
किसी नाइट क्लब में,
किसी की बाहों में स्काच के-
नशे में झूमती तुम्हारी बीबी
और उनके तंग कपड़ों से
तुम्हारे अतीत का वहशीपन-
चित्कार रहा है।

चाँदी के चन्द सिक्कों की बदौलत
किसी अबला की आबरु को
वियाग्रा के दम पर
तार-तार करने वाले सिकन्दर,
महिला उत्थान वाले कार्यक्रमों के
चीफ़गेस्ट व
सामाजिक सुधारों के तथाकथित ठेकेदार
तुम्हारी घिनौनी ज़रूरतों की बदौलत
कवियों को विकल्पहीन होना पड़ा और पड़ रहा है
तुम्हारे अतीत कि जड़ों में लगी
दीमक
तुम्हारे वर्तमान और भविष्य
के पेड़ को सुखा देगी


प्रथम चरण मिला स्थान- तेरहवाँ


द्वितीय चरण मिला स्थान- छठवाँ


पुरस्कार- समीर लाल के कविता-संग्रह 'बिखरे मोती' की एक प्रति।