फटाफट (25 नई पोस्ट):

कृपया निम्नलिखित लिंक देखें- Please see the following links

अपनी ना कह पाओ, तो सवालात करो


पिछले साल के अंत के आते-आते हिन्द-युग्म के पुराने प्रतिभागी फिर से सक्रिय हो गये हैं। आपने २ दिन पहले अनिल जींगर की कविता पढ़ी। अनिल की तरह ही सुनील कुमार सिंह हिन्द-युग्म पर बहुत पहले से ही कविताएँ भेजते रहे हैं। बेंगलूरू निवासी युवा कवि सुनील ने पहली बार अगस्त २००७ में यूनिकवि प्रतियोगिता में भाग लिया। हिन्द-युग्म पर अब तक इनकी तीन कविताएँ ('प्रेरणा', 'ऐसा मेरा दीवानापन' और 'खालीपन') प्रकाशित हो चुकी हैं।

पुरस्कृत रचना- कुछ बात करो

बहुत देर से बैठे हो, कि कुछ बात करो
मिलने जब आए हो, तो मुलाकात करो

ख्याल-ए-अंजाम में यूँ ही वक्त गुज़र जाएगा
कुछ और अब न सोचो, बस शुरूआत करो

ये इन्तज़ार गलत है, कि शाम ढल जाए
रंगीन ये रात हो, कुछ ऐसे हालात करो

माना कि कुछ खास नहीं कहने के लिए
अपनी ना कह पाओ, तो सवालात करो

माना कि शर्म आती है, उजालों से तुम्हें
तब ज़ुल्फें ये बिखरा दो, और रात करो

उलझाना यूँ चालों से, अब ठीक नहीं ज़ालिम
हारना मुझको ही, तो शय और मात करो

प्रथम चरण के जजमेंट में मिले अंक- ३, ७॰२५, ७॰३५
औसत अंक- ५॰८६६६७
स्थान- तीसरा


द्वितीय चरण के जजमेंट में मिले अंक- ५, ४, ५॰८६६६७ (पिछले चरण का औसत
औसत अंक- ४॰९५५५
स्थान- छठवाँ


पुरस्कार- कवि गोपाल कृष्ण भट्ट 'आकुल' द्वारा संपादित हाडौती के जनवादी कवियों की प्रतिनिधि कविताओं का संग्रह 'जन जन नाद' की एक प्रति।