फटाफट (25 नई पोस्ट):

कृपया निम्नलिखित लिंक देखें- Please see the following links

ख्याल बचपने से कभी चंबल नहीं होते


प्रकाश बादल बे-बहर ग़ज़ल लिखते हैं, लेकिन इनके तेवरों से सदा से ही हमारे निर्णायकों को प्रभावित करते रहे हैं। इससे पहले भी इनकी एक इसी तरह की रचना प्रकाशित हो चुकी है।

पुरस्कृत रचना

चिकने चेहरे इतने भी सरल नहीं होते।
ये वो मसले हैं जो आसानी से हल नहीं होते।

कुछ ही पलों की चमक और खुशबू इनकी,
ये फूल किसी का कभी संबल नहीं होते।

भूखों में बाँट दीजिए जो बचा रखा है,
जीवन के हिस्से में कभी कल नहीं होते।

शायर वो क्या, क्या उनकी शायरी,
जो ख़ुद झूमती हुई ग़ज़ल नहीं होते।

कोख़ मां की किसी को न जब तलक मिले,
बीज कैसे भी हों, फ़सल नहीं होते।

विवशताओं ने पागल कर दिया होगा,
ख्याल बचपने से कभी चंबल नहीं होते।

जम गई होगी वक्त की धूल वरना,
आईने की प्रकृति में छल नहीं होते।

प्रथम चरण के जजमेंट में मिले अंक- ४॰५, ५॰७५, ७॰२५
औसत अंक- ५॰८३३३
स्थान- पाँचवाँ


द्वितीय चरण के जजमेंट में मिले अंक- ७, ४, ५॰८३३३ (पिछले चरण का औसत
औसत अंक- ५॰६१११
स्थान- दूसरा


पुरस्कार- कवि गोपाल कृष्ण भट्ट 'आकुल' द्वारा संपादित हाडौती के जनवादी कवियों की प्रतिनिधि कविताओं का संग्रह 'जन जन नाद' की एक प्रति।

फिज़ाओं में यूं ही नहीं है हलचल


शिमला के एक छोटे से गांव जुब्बल में १४ सितम्बर १९७१ को जन्मे कवि प्रकाश बादल दैनिक ट्रिब्यून में संवाददाता और दैनिक अजीत समाचार में धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) के रूप में ब्यूरो प्रभारी के रूप में कामकर चुके हैं। आकाशवाणी के आकस्मिक उद्घोषक के रूप में कार्य किया है। हिंदी ग़ज़ल लिखने का शौक रखने वाले प्रकाश की ग़ज़लें अक्सर पत्र-पत्रिकाओं में छपती रहती हैं। वर्तमान में सरकारी क्लर्क की नौकरी में है। नवम्बर माह की प्रतियोगिता में इनकी रचना ने आठवाँ स्थान बनाई थी।

पुरस्कृत कविता- फिज़ाओं में यूं ही नहीं है हलचल


बोलता नहीं लेकिन बड़बड़ाता तो है।
सच होंठ पर लेकिन आता तो है।

अर्श शौक से अब ओले उड़ेल दे,
मूंडे गए सरों के पास छाता तो है।

तेरी मंज़िल नमालूम मिले न मिले,
है तय ये रस्ता कहीं जाता तो है।

फिज़ाओं में यूं ही नहीं है हलचल,
तीर चुपके से कोई चलाता तो है।

दुश्मन व्यवस्था को टुकड़े न समझें,
दिशाओं का आपस में नाता तो है।

खुद ही चप्पु न चलाओ तो क्या बने,
वक्त कश्ती में तुम्हें बिठाता तो है।

कोई भी संवरने को यहां नहीं राज़ी,
वक्त सब को आईना दिखाता तो है।

हमारी जिद कि हम तमाशा न हुए,
हँसना ज़माने को वरना आता तो है।



प्रथम चरण के जजमेंट में मिले अंक- ७, ७॰३५
औसत अंक- ७॰१७५
स्थान- प्रथम


द्वितीय चरण के जजमेंट में मिले अंक- ४, ५॰५ (पिछले चरण का औसत
औसत अंक- ५॰५५८३३
स्थान- पाँचवाँ


पुरस्कार- कवि गोपाल कृष्ण भट्ट 'आकुल' के काव्य-संग्रह 'पत्थरों का शहर’ की एक प्रति