यूनिकवि प्रतियोगिता के ७वें स्थान के विजेता देवेन्द्र कुमार पाण्डेय का परिचय हमें अब प्राप्त हुआ है। आज हम इन्हीं की पुरस्कृत कविता 'मुट्ठी भर धूप' लेकर उपस्थित हैं।
नाम- देवेन्द्र कुमार पाण्डेय
जन्म तिथि- ०४-०७-१९६३
कार्यालय- कार्यालय जि०वि०नि०-वाराणसी में लेखाकार पद पर कार्यरत।
शिक्षा- बी०काम०आनर्स -एम०काम०-काशी हिन्दू विश्वविद्यालय-वाराणसी।
पता- सा-१०/६५- शांती नगर कालोनी-गंज-सारनाथ-वाराणसी।
साहित्यिक गतिविधि- न्यूनतम-----बचपन से शौकिया कविता लेखन---विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में कविताएँ प्रकाशित-आकाशवाणी-दूरदर्शन से काव्य-पाठ-----मूलतः व्यंग लेखन में ही कार्य।
पुरस्कृत कविता- मुट्ठी भर धूप
एक प्रश्न करना था
बूढ़ी होती जा रही संध्या से
न कर सका।
एक प्रश्न करना था
उषा की लाली से
न कर सका।
न जाने कैसे दुष्ट सूरज
जान गया सब कुछ
किरणों से मिलकर
लगाने लगा ठहाके।
उत्तर
आइनों से निकलकर
जलाने लगे
मेरी ही हथेलियॉं।
सहज नहीं है
कैद करना
धूप को
मुट्ठियों में।
प्रथम चरण के जजमेंट में मिले अंक- ४, ६॰२, ४॰५, ७॰१
औसत अंक- ५॰४५
स्थान- चौदहवाँ
द्वितीय चरण के जजमेंट में मिले अंक- ६, ६॰१, ४, ५॰४५ (पिछले चरण का औसत)
औसत अंक- ५॰३८७५
स्थान- सातवाँ
पुरस्कार- ज्योतिषाचार्य उपेन्द्र दत्त शर्मा की ओर से उनके काव्य-संग्रह 'एक लेखनी के सात रंग' की स्वहस्ताक्षरित प्रति।



























8 टिप्पणी:
आपने बहुत ही गूढ़ कविता लिखी है जिसमे जीवन की सच्चाई है.जिस सच से हम सभी भागते रहते है पर वो सच है...न मिटने वाला|
कुछ पंक्तियाँ कहना चाहूंगी...
मुठ्ठी मे बंद..रेत को गिरने दो अपनी रफ़्तार मे
मुठ्ठी मे हवा न रोक पाओगे
मुठ्ठी मे धूप न बाँध पाओगे
मुठ्ठी मे बंद जिंदगी..जीने दो अपनी रवानी मे
bahut khub badhai
न जाने कैसे दुष्ट सूरज
जान गया सब कुछ
किरणों से मिलकर
लगाने लगा ठहाके।
बहुत खूब देवेन्द्र जी ! कविता को कुछ और आगे
बढ़ाने का भी स्कोप था
बहुत अच्छा |
स्वागत है |
अवनीश तिवारी
ansalदेवेन्द्र जी
मुझे आपकी कविता बहुत ही पसंद आई-
न जाने कैसे दुष्ट सूरज
जान गया सब कुछ
किरणों से मिलकर
लगाने लगा ठहाके।
उत्तर
आइनों से निकलकर
जलाने लगे
बधाई
sach me jeevan roopi sooray bhi to yoo dekhate hi dekhate doob jaata hai ,aur javaani ki dhoop kab aai aur kab chali gai pata hi nahi chalta .bahut kam shabdo me aapne kadva sach aasaani se byaan kar diya. BADHAAI....SEEMA
एक अच्छी कविता के लिये बधाई स्वीकारें.
-राघव
बधाई स्वीकार करें सर जी
आलोक सिंह "साहिल"
Post a Comment