फटाफट (25 नई पोस्ट):

Wednesday, September 05, 2007

क्यों मैं तुमसे प्यार करता हूँ


क्यों मैं तुमसे प्यार करता हूँ
क्यों मैं तुमपे ही मरता हूँ
कल तक तो जानता था नहीं
और शायद आज भी नहीं।

लेकिन मैंने बहुत सोचा
कि क्यों मैं तुमसे प्यार करता हूँ।
शायद तुम्हारी हँसी,
शायद मुस्कराना,
शायद चलना,
शायद शरमाना,
शायद खास तरह से तुम्हारा मुझको देखना
या इनमें से कुछ भी नहीं।
क्योंकि मैंने देखी है
तेरी हँसी औरों में भी
औरों देखा है तेरा मुस्कराना, चलना
और शरमाना भी औरों में।
पर नहीं दिखी वो तुम्हारी खास तरह से
देखने की अदा, वो नज़र।
पर क्या यही है
जवाब मेरे सवालों का।
मुझे नहीं मालूम आज भी
और शायद कल भी नहीं।

आप क्या कहना चाहेंगे? (post your comment)

14 कविताप्रेमियों का कहना है :

RAVI KANT का कहना है कि -

पंकज जी,
बहुत खूब! ये प्रश्न सदियों से अनुत्त्रित हैं।

लेकिन मैंने बहुत सोचा
कि क्यों मैं तुमसे प्यार करता हूँ।
शायद तुम्हारी हँसी,
शायद मुस्कराना,
शायद चलना,
शायद शरमाना,
शायद खास तरह से तुम्हारा मुझको देखना
या इनमें से कुछ भी नहीं।

प्रेमी मन की उलझन स्पष्ट दिखती है।

शोभा का कहना है कि -

पंकज जी
कुछ खास मज़ा नहीं आया इस बार। इतना बढ़िया विषय और कविता नीरस ।
कुछ बढ़िया सा सोचा होता --- शुभकामनाओं सहित

राजीव रंजन प्रसाद का कहना है कि -

पंकज जी,

यह कविता कहीं चूक गयी है। कथ्य आप ठीक ले कर चले हैं जैसे:

क्योंकि मैंने देखी है
तेरी हँसी औरों में भी
औरों देखा है तेरा मुस्कराना, चलना
और शरमाना भी औरों में।

किंतु इस भाव के साथ कविता ठहरी नहीं है अपितु कहीं कमजोर हो गयी है।

*** राजीव रंजन प्रसाद

Unknown का कहना है कि -

बहुत ही अच्छी लगी

गीता पंडित का कहना है कि -

pankaj ji...

kahte-kahte kaheen lekhnee
ruk gayee....aisa lagta hai....

aapkee doosree rachnaa kee prateekshaa rahegee

aabhaar

anuradha srivastav का कहना है कि -

पंकज जी प्रेमी मन की उहापोह हमें तो पसन्द आयी ।

विश्व दीपक का कहना है कि -

मुझे नहीं मालूम आज भी
और शायद कल भी नहीं।

अच्छा विषय है। आपने मन के ऊफापोह को भी अच्छा दर्शाया है। लेकिन मुझे लगता है कि कविता कहीं-कहीं सही शब्दों का प्रयोग न होने के कारण कमजोर हो गई है। उदाहरणार्थ-
क्यों मैं तुमसे प्यार करता हूँ
क्यों मैं तुमपे ही मरता हूँ

यहाँ पर मरता शब्द का उपयोग खल रहा है।ऎसे हीं और भी कई शब्द हैं। शिल्प पर ध्यान दें।रचना निखर जाएगी।

गरिमा का कहना है कि -

कुछ खाली खाली सा लग रहा है... जाने क्यूँ, या शायद मेरे समझ मे ही नही आया हो।

शैलेश भारतवासी का कहना है कि -

पर नहीं दिखी वो तुम्हारी खास तरह से
देखने की अदा, वो नज़र।

ये पंक्तियाँ मुझे पसंद हैं

praveen kumar का कहना है कि -

Dear pankaj jee,
kash khushiyo ki dukan hoti ,
usme meri pahchan hoti.
bhar deta daman aapka khusiyo se,
chahe uski kimat meri jan hoti.

praveen kumar
motihari east champaran
Bihar

kumarashwani का कहना है कि -
This comment has been removed by the author.
kumarashwani का कहना है कि -
This comment has been removed by the author.
kumarashwani का कहना है कि -

esme ek premi ki uljhan hai jo ki apne aap se ye swal kya mai use pasand karta hu ya nhi

raybanoutlet001 का कहना है कि -

nike air force 1 ray ban sunglasses michael kors handbags outlet adidas nmd r1 air force 1 shoes nike store cheap jordans michael kors handbags cheap nike shoes michael kors handbags kobe 9 nike huarache cheap oakley sunglasses pandora outlet birkenstock sandals michael kors uk yeezy boost 350 black michael kors outlet cheap oakley sunglasses cheap oakley sunglasses converse trainers michael kors handbags michael kors handbags wholesale michael kors handbags michael kors handbags cheap jordans chaussure louboutin ed hardy outlet michael kors outlet store cheap basketball shoes ralph lauren cheap michael kors handbags michael kors handbags nike huarache polo ralph lauren outlet nike store uk michael kors outlet online toms shoes michael kors handbags cheap nike shoes sale salomon boots michael kors outlet nike roshe michael kors outlet michael kors handbags wholesale michael kors handbags clearance jordan shoes moncler outlet michael kors handbags sale michael kors handbags adidas nmd michael kors handbags wholesale oakley sunglasses nike trainers michael kors handbags outlet michael kors handbags nike trainers ed hardy uk nike tn michael kors handbags fitflops sale clearance michael kors outlet michael kors handbags outlet replica watches ralph lauren outlet online air jordan uk converse shoes oakley sunglasses nike air huarache michael kors handbags pandora jewelry birkenstocks michael kors handbags michael kors nike huarache trainers nike blazer michael kors outlet nike trainers uk cheap ray ban sunglasses supra shoes sale christian louboutin outlet nike air huarache supra shoes fitflops shoes cheap ray bans michael kors handbags sale ed hardy fitflops sale clearance nike huarache nike trainers uk christian louboutin shoes jordan shoes michael kors handbags wholesale cheap michael kors handbags michael kors handbags chaussure louboutin pas new balance outlet
red valentino
valentino shoes
jimmy choo
jimmy choo shoes
skechers shoes
skechers outlet
ghd flat iron
ghd hair straighteners
omega watches

आप क्या कहना चाहेंगे? (post your comment)