हम बनाएंगे वतन को
हम सजाएंगे चमन को
हम ।
हम बताएंगे सभी को
कूट कूट कर भरा है हम में
दम ।
हम बनाएंगे वतन को
हम सजाएंगे चमन को
हम ।
मंज़िल सबको लेकर चलना
मुश्किल राहों से गुज़रना
आँधी आए तुफाँ आए
हौसला हुआ कभी ना
कम ।
हम बनाएंगे वतन को
हम सजाएंगे चमन को
हम ।
सुख दुख चुनने की हिम्मत है
बढ़ते रहने की ताकत है
जहाँ जहाँ भी हम जाएंगे
हो जाएगा खुशनुमा
मौसम ।
हम बनाएंगे वतन को
हम सजाएंगे चमन को
हम ।
हम बताएंगे सभी को
कूट कूट कर भरा है हम में
दम ।
हम बनाएंगे वतन को
हम सजाएंगे चमन को
हम ।
तुषार जोशी, नागपुर



























1 टिप्पणी:
tushar जी बहुत ही सरल tarike से आपने deshbhakti की bhawna को ukera है.
badhai हो
alok singh "sahil"
Post a Comment