फटाफट (25 नई पोस्ट):

कृपया निम्नलिखित लिंक देखें- Please see the following links

दोहा गोष्ठी 16 दोहा है सबका सगा


दोहा है सबका सगा, करे कामना पूर्ण.
छंदराज में समाहित, काव्य-शास्त्र सम्पूर्ण..

किसने किससे क्या लिया, पढें-करें अनुमान.
शे'र और कप्लेट का, मिला हमें कुछ ज्ञान..

हुई कुण्डली से तनिक, जिसकी भी पहचान.
गले कुण्डली से मिला, बन रसनिधि-रसखान. .

शन्नो जी!

गुरु जी अब कप-प्लेट का, छोडें चक्कर आप.
पी गिलास में चाय लें, शक्कर डालें नाप..

रखा जैम में क्या कहें, खाएं बस गुलकंद
कपलेट को हम भूलकर, गाएन अपने छंद..

शुद्ध किया मम कार्य को, मिला ज्ञान का नीर.
आभारी हूँ मैं बहुत, चल दोहे के तीर..

इच्छा पूरी मैं करुँ, है सचमुच अनिवार्य
हे ईश्वर! मैं क्या करुँ, पूर्ण हो सके कार्य..

लज्जित मुझे न कीजिये, करके मुझे नमन
मैं अपने श्रद्धा-सुमन, करती रहूँ अर्पन..

मनु जी रहे अलाप अब, बहुत अनोखा राग
अंतरिक्ष पर जाऊंगा, मैं जल्दी ही भाग..

गुरु जी! करिये अब दया, खींचें मनु के कान
मस्ती सारा दिन करें, हुए बहुत शैतान.
पैर कुल्हाडी मार ली, शन्नो ने हो त्रस्त
कहाँ पताका अजित की, खाली है अब हस्त.

मनु जी! वंदन आपका, किया अनूठा काम.
बहर खोजकर ला रहे, दोहा की अभिराम.


मफाइलुन मुत्फ़ाइलुन फेलुन फाल फ़ऊल

कलम पटक कर भाग लीं, शन्नो जी फ़िलहाल.
झपट अजित जी ने कलम, फिर थामी तत्काल..

फ़यिलातुन फेलुन फऊ फ़यिलातुन मफऊल

झंडा ले मनु आ गए, करने फिर उत्पात.
कहते हैं यह काम ना, करें- उठे ज़ज्बात..

फेलुन फेलुन फ़ाइलुन फेलुन फेलुन फाय

काम न मुश्किल था मगर, मुश्किल था यह काम.
काम करा बिन काम के, दोहा-झंडा थाम..
जान बहर को यह लगा, हूँ खुशियों से दूर.
भीतरवाली बहर को, सौत नहीं मंजूर..

बाहर-भीतर के नहीं, पड़ें फेर में आप.
दोनों को गर जान लें, यश पाएंगे आप..

अंगरेजी मन भाया दोहा:
दोहा के चमत्कारिक प्रभाव से अंगरेजी बच नहीं सकी. 'हीरोइक' अर्थात वीर-काव्य में सामान्यतः इसी छंद का प्रयोग किये जाने से इसे 'हीरोइक'' की संज्ञा मिली. इसकी प्रत्येक पंक्ति 'आयम्बिक पञ्चपदी' होती है अर्थात अतुकांत छंद की भांति प्रत्येक पंक्ति में दस शब्दांश होते हैं जिनमें से ५ दीर्घ होते हैं. सामान्यतः हृस्व पद पहले तथा दीर्घ पद बाद में होता है.

यथा-
''to err / is hu' / man, to' / forgive' / divine.''
अर्थात- त्रुटि है मानव-सुलभ, क्षमा करना देवोपम.
(सन्दर्भ- विलियम हेनरी हडसन, अंगरेजी साहित्य का इतिहास, अनु. जगदीशबिहारी मिश्र, पृष्ठ १००, १०९, १३१, १३२, १३९, २१७)
सर्व प्रथम महापंडित-महाकवि मिल्टन (९ दिसम्बर १६०८- ८ नवम्बर १६७४) ने 'पैराडाइस लास्ट' के लिये 'तुकरहित हीरोइक छंद चुना. कालांतर में अतिरंजना व दुर्बोधता की शिकार 'मेटाफ़िजिकल' कवियों की रचनाओं से क्लांत अंगरेजी छंदशास्त्र का सुधार एडमंड बॉलर (१६०५-१६८७) तथा सर जॉन डेग्हम (१६१५-१६६९) ने किया. ड्राइडेन (१६३१-१७००) के अनुसार 'बॉलर से पूर्व तुकांत की श्रेष्ठता और भव्यता का ज्ञान किसी को नहीं था. उसी ने हमें इसका ज्ञान कराया...लेखन को कला बना दिया...बताया कि किस प्रकार प्रत्येक भावः कि समाप्ति दोहे कि दो पंक्तियों में ही की जा सकती है. उसने 'हीरोइक दोहे के 'क्लासिक' ( निमीलित ) रूप को प्रचलित किया जिसमें भाव एक दोहे से दूसरे दोहे में अबाध रूप से न चलकर दूसरी पंक्ति के साथ समाप्त हो जाए. पॉप (१६८८-१७४४) तथा डेनहम ने इसे पूर्णता के शिखर पर पहुँचाया. पॉप के 'एस्से ऑफ़ क्रिटीसिज्म' की प्रसिद्ध पंक्तियों में कवि काव्य-देवी के अश्व को एड लगाने की अपेक्षा उससे पथ- प्रदर्शन की अपेक्षा करता है-''T'is more to guide than spur the Muse's speed,
Restrain his fury, than provoke his speed,
The winged coarser, like a gen'rous horse,
Shows most true mettle when you check his course,
Those rules of old discovere'd not devise'd,
Are Nature still, but nature methodise'd,
By the same laws which tirst herself ordained.
Learn hence for ancient rules a just esteem,
To copy Nature is to copy them.
(लहरों पर नाव -डॉ. कृष्ण कुमार सिंह ठाकुर)
अर्थात-
काव्य-कल्पना के घोडे को, एड लगा मत वेग बाधाएं.
आवेशों को करें नियंत्रित, मार्ग निदर्शन उससे पायें..
उड़न अश्व की सच्ची प्रतिभा होती केवल तब ही दर्शित.
चालक वल्गा थाम करों में करता हो जब चाल नियंत्रित..
अन्वेषित प्राचीन काल में, नियम नहीं थे केवल कल्पित.
प्रकृति सदृश वे नियम अभी भी, प्रकृति सदृश हैं पूर्ण व्यवस्थित..
स्वंत्रता के सदृश प्रकृति भी रहती है बंधन में.
उन नियमों के, जिन्हें बनाया स्वयं उसीने मन में.
अतः' पुरातन नियमों का सम्मान, उचित करना है.
नियम पालना ही प्रकृति के साथ-साथ चलना है.'

क्लासिकल दोहा छंद का पॉप-रचित निम्न उदाहरण उसके काव्य नैपुण्य का परिचायक है.
'A wits a feather and a chief a rod.
An honest man's the noblestwork of God.'
अर्थात-
वाक-चतुर है पंख और मुखिया है दंड समान.
ईश्वर की सर्वोत्तम कृति-मानव- जिसमें ईमान..
वाग-विदग्धता के कुहासे से नैसर्गिक रोमांटिकता के उल्लासपूर्ण परिवेश में अंगरेजी दोहा लोकप्रियता के सोपानों पर अभिषिक्त हुआ. वर्ड्सवर्थ (१७७०-१८५०) की पंक्तियों का आनंद लें-
'Bliss was it in that dawn to be alive.
But to be young was very heaven.'
अर्थात-
उस ऊषा में जीवित रहना ही था परमानन्द.
किन्तु युवा होना तो सचमुच ही बस स्वर्गिक था.
कप्लेट-गाथा छोड़ चलें हम, दोहा की रंग-छवियों में-

बुन्देली दोहा-
मन्दिर-मन्दिर कूल्ह रै, चिल्ला रै सब गाँव.
फिर से जंगल खों उठे, रामचंद के पाँव..- प्रो. शरद मिश्र.
छत्तीसगढी दोहा-
चिखला मती सीट अऊ, घाम जौन डर्राय.
ऐसे कायर पूत पे, लछमी कभू न आय.. - स्व. हरि ठाकुर
बृज दोहा-
कदम कुञ्ज व्है हौं कबै, श्री वृन्दावन मांह.
'ललितकिसोरी' लाडलै, बिहरेंगे तिहि छाँह.. -ललितकिसोरी
उर्दू दोहा-
सबकी पूजा एक सी, अलग-अलग हर रीत.
मस्जिद जाए मौलवी, कोयल गाये गीत.. - निदा फाज़ली
मराठी दोहा- (अभंग)
या भजनात या गाऊ, ज्ञानाचा अभंग.
गाव-गाव साक्षरतेत, नांदण्डयाचा चंग.. -- भारत सातपुते
हाड़ौती दोहा-
शादी-ब्याऊँ बारांता , तम्बू-कनाता देख.
'रामू' ब्याऊ के पाछै, करज चुकाता देख.. -रामेश्वर शर्मा 'रामू भैय्या'
भोजपुरी दोहा-
दम नइखे दम के भरम, बिटवा भयल जवान.
एक कमा दू खर्च के, ऊँची भरत उदान.. -- सलिल
निमाड़ी दोहा-
जिनी वाट मं$ झाड़ नी, उनी वाट की छाँव.
नेह, मोह, ममता, लगन, को नारी छे छाँव.. -- सलिल
हरयाणवी दोहा-
सच्चाई कड़वी घणी, मिट्ठा लागे झूठ.
सच्चाई कै कारणे, रिश्ते जावें टूट.. --रामकुमार आत्रेय.
राजस्थानी दोहा-
करी तपस्या आकरी, सरगां मिस सगरोत.
भागीरथ भागीरथी, ल्याया धरा बहोत.. - भूपतिराम जी.

गोष्ठी के अंत में -

कथा विसर्जन होत है, सुनहुं वीर हनुमान.
जो जन जहाँ से आयें हैं, सो तंह करहु पयान..



दोहा गाथा सनातन: 16 दोहा जन गण मन बसा


दोहा जनगण-मन बसा, सुख-दुःख में दे साथ.
संकट में संबल बने, बढ़कर थामे हाथ.

हम अंग्रेजी द्विपदियों का आनंद शन्नो जी के सौजन्य से ले रहे हैं.

1. अंग्रेजी के couplets बहुत ही अकेलेपन का अहसास लिए होते हैं, मिनिमलिस्टिक (न्यूनतमवादी) अर्थात कम से शब्दों का प्रयोगकर बात कहना.

2. दोहों की तरह दो पंक्तिओं के होते हैं (single stanza) या दो से अधिक पंक्तिओं के भी (large stanza) वाले भी. मेरा मतलब है कि पंक्तियों के समूह. कम लम्बी तथा अधिक लम्बी द्विपदियाँ

3. दोहों की तरह उनमे भी अपने विचार, भावनाएँ या सारगर्भित बातें कम शब्दों में कही जाती हैं.

4. उनमें भी लय होती है लेकिन हमेशा लय होना जरूरी नहीं होता.

5. उनमें हिंदी के दोहों की तरह मात्राओं की झंझट नहीं होती. (अंगरेजी में जो-जैसा लिख जाता है वैसा ही पढ़ा नहीं जाता. कई ध्वनियों यथा ण,ढ, ढ़, ड़ आदि के लिए वर्ण नहीं हैं. इसलिए मात्रा की परंपरा विकसित नहीं हुई किन्तु पदांत में ध्वनि समय का प्रयास किया जाता है...यद्यपि हिंदी के ध्वनि समय की तुलना में यह कहीं नहीं ठहरता)

6. इनके भी लिखने के कई तरीके होते हैं कुछ उदाहरण हैं जैसे कि:
छोटा 'short couplet' नाम है 'iambic'
एक उदाहरण देखिये यहाँ:
In to my empty head there come
a cotton beach, a dock wherefrom
बँटा 'split couplet' इसकी पहली पंक्ति का नाम 'iambic pentameter' है व छोटी पंक्ति का नाम होता है 'iambic meter'.

एक उदाहरण देखिये यहाँ:
The weighty seas are rowled from the deeps
In mighty heaps,
And from the rocks' foundations do arise
To kiss the skies.
(पदांत: डीप्स-हीप्स, अराइज-स्काइज...)

'Heroic couplet' इसकी दोनों पंक्तियाँ 'iambic pentameter' में हैं.
एक उदाहरण देखिये यहाँ:
Wave after waves in hills each other crowds
As if the deep resolved to storm the clouds.
(पदांत: क्राउड्स-क्लाउड्स )

'Alexandrine heroic couplet' 'iambic hexameter' में है.
एक उदाहरण देखिये यहाँ:
And that black night, That blackness was sublime
I felt distributed through space and time
(पदांत: सबलाइम-टाइम)

One foot upon a mountain top. One hand
under the pebbles of panting strand
(पदांत: हैण्ड- स्ट्रैंड )

One ear in Italy, one eye in Spain
In caves my blood, and in the stars, my brain.
(पदांत: स्पेन-ब्रेन)

बहुत समय पहले 1999 में जब लन्दन में Millennium Dome बना था तब उस पर मैंने एक poem लिखी थी उसमें की कुछ पंक्तियाँ यहाँ दे रही हूँ:
Like a giant spiky hat
Or, a crown for a king to wear
Looking over the crystal water
With all the glory and splendour.
Under the blue sky, hot Sun
Rain or raging thunder
We wait to unfold your secrets
O, worlds greatest wonder.
एक poem और written long ago:
All those happy
moments of wait.
All my hopes
crushed by fate.
Let me drown
all my sorrows, fears
And painful memories
in the sea of tears.
There won't be anything
more peaceful than to
Sleep in the blissful
hands of death.
मेरा अपना कहना है यहाँ:
कपलेट की गिटपिट में, बना सब कुछ कीमा
न लय का कोई बंधन, न मात्रा की सीमा.
हिंदी के दोहे मधुर, कपलेट की न जीत
कुछ ही कपलेट अच्छे, हिंदी सबकी मीत.
अब मनु जी के लिए इतना सुंदर कार्टून बनाने की ख़ुशी में अंग्रेजी में दो chinese दोहे:
Once there was a dragon
who was alone carrying a lantern.
एक और:
Happiness peace and lots of good wishes
Eat plenty of prawns and tasty fishes.

अब देखें दोहे का वैविध्य:

संस्कृत दोहा:
वृक्ष-कर्तनं करिष्यति, भूत्वांधस्तु भवान्.
पदे स्वकीये कुठारं, रक्षकस्तु भगवान्..
-शास्त्री नित्य गोपाल कटारे

मैथली दोहा:
की हो रहल समाज में?, की करैत समुदाय?
किछु न करैत समाज अछि, अपनहिं सैं भरिपाय..
-
ब्रम्हदेव शास्त्री

अवधी दोहा:
राम रंग महँ जो रँगे, तिन्हहिं न औरु सुहात.
दुनिया महँ तिनकी रहनि, जिमी पुरइन के पात..
डॉ. गणेशदत्त सारस्वत

बृज दोहा:
जु ज्यों उझकी झंपति वदन, झुकति विहँसि सतरात.
तुल्यो गुलाल झुठी-मुठी, झझकावत पिय जात..
-महाकवि बिहारी

भले-बुरे सब एक सौं, जौ लौं बोलत नांहिं.
जान पडत है काग-पिक, ऋतु वसंत के मांहि..
-कवि वृन्द

बुन्देली दोहा:
कीसें कै डारें विथा, को है अपनी मीत?
इतै सबइ हैं स्वारथी, स्वारथ करतइ प्रीत.
- रामेश्वर प्रसाद गुप्ता 'इंदु'

नौनी बुन्देली लगत, सुनकें मौं मिठियात.
बोलत में गुर सी लगत, फर-फर बोल्ट जात..
-पं. रामसेवक पाठक 'हरिकिंकर'

बघेली दोहे
मूडे माँ कलशा धरे, चुअत प्यार की बूँद.
अँगिया इमरत झर रओ, लीनिस दीदा मूँद..
-गंगा कुमार 'विकल'

पंजाबी दोहे
हर टीटली नूं सदा तो, उस रुत दी पहचाण.
जिस रुत महकां बाग़ विच, आके रंग बिछाण..
-निर्मल जी
पहलां बरगा ना रिहा, लोकां दा किरदार.
मतलब दी है दोस्ती, मतलब दे ने यार..
-डॉ. हरनेक सिंह 'कोमल'

दोहे के कुछ और रंग देखेंगे अगली गोष्ठी में. अन्य भाषाओँ / बोलिओं के दोहे आमंत्रित हैं.