लबों पे ये हल्की सी लाली जो छायी ।
हमारी है लगता तुम्हे याद आयी ॥
खुदा ने नवाजा करम से है हमको,
हमारी इबादत है उसको तो भायी ।
हथेली पे सच रख मै चलता हूँ लेकर,
न भाती जहां को ये सच से सगाई ।
धरा है पटी पापियों के कदम से,
कहां है खुदा जिसने दुनिया बनाई ।
बशर हर यहां बोल मीठा ही चाहे,
भले चाशनी में हो लिपटी बुराई ।
हमें कह के अपना न तुम यूं सताओ
चले जाते तुम हमको आती रुलाई ।
गिरे शाख से फूल जब कोई टूटे,
जुड़े कैसे कुलवंत जग हो हसाई ।
कवि कुलवंत सिंह






