मेरे दोस्त कोई आँसू, तेरी आँख में ना आये

बस सोचता हूँ तेरा आकाश जगमागाये...
बस सोचता हूँ तेरा आकाश जगमागाये...
जीवन के रास्ते हैं, बेहतर तो कभी बद्दतर
मुझे मिल ना पाया मेरा, होगा यही मुकद्दर
मेरी आरजू है तेरा, तुझे प्यार मिल ही जाये
मेरे दोस्त कोई आँसू, तेरी आँख में ना आये
बस सोचता हूँ तेरा आकाश जगमागाये...
तेरी बात बात मेरी, हर सांस तक बसी है
मैं तो हार में भी खुश हूँ, तेरी जीत की खुशी है
मेरी जीत है इसी में, तू हारने न पाये
मेरे दोस्त कोई आँसू, तेरी आँख में ना आये
बस सोचता हूँ तेरा आकाश जगमागाये...

मेरी उम्र मेरी खुशियाँ, तेरी उम्र में मिला दे
नीयत ना बदले कोई, मुझे जहर अब पिला दे
ना होठ कांपे तेरे, जैसे मेरे थरथराये
मेरे दोस्त कोई आँसू तेरी आँख में ना आये
बस सोचता हूँ तेरा आकाश जगमागाये...
चाहा है जिसने जो भी, कब सबको वो मिला है
मेरा तारा टूटा निकला, सदियों का सिलसिला है
रहे रोशन जहान तेरा, अमावस ना कोई छाये
मेरे दोस्त कोई आँसू, तेरी आँख में ना आये
बस सोचता हूँ तेरा आकाश जगमागाये...

तेरी खुशी में खुश हूँ, चाहत मेरी यही है
तेरी एक मुस्कुराहट, मेरी सारी जिन्दगी है
मैं जीना चाहता हूँ, तू यूँ ही मुसकुराये
मेरे दोस्त कोई आँसू तेरी आँख में ना आये
बस सोचता हूँ तेरा आकाश जगमागाये...
03-12-08

आप क्या कहना चाहेंगे? (post your comment)
15 कविताप्रेमियों का कहना है :
चाहा है जिसने जो भी, कब सबको वो मिला है
मेरा तारा टूटा निकला, सदियों का सिलसिला है
रहे रोशन जहान तेरा, अमावस ना कोई छाये
मेरे दोस्त कोई आँसू, तेरी आँख में ना आये
बस सोचता हूँ तेरा आकाश जगमागाये...
बहुत बढ़िया लगी आपकी यह रचना राघव जी
चाहा है जिसने जो भी, कब सबको वो मिला है
मेरा तारा टूटा निकला, सदियों का सिलसिला है
रहे रोशन जहान तेरा, अमावस ना कोई छाये
सुंदर भाव
aapke chitr bahut achche lage
सुंदर गीत ...
संबधित चित्र ...सोने पे सुहागा........
गोया ,राघव जी ये क्या दूसरों को हसाने वाले की आँख में आंसू ,दुनिया ये सर्कस है ,तीन घंटे का शो }
कविता अच्छी है ,देश की पानी की समस्या कुछ हद तक हल होने वाली है ,अगर आप ऐसे ही रोते रहे तो |
हः हहहहहहहः हिन्दी में हंसिये
तेरी बात बात मेरी, हर सांस तक है बसी
अपनी हार में भी मुझको है तेरी जीत की खुशी
जीवन के रास्ते हैं, बेहतर तो बद्दतर कभी
मुझे मिल ना पाया मेरा, होगा मुकद्दर यही
सुंदर प्यारे से गीत पर बधाई ,श्याम सखा
कविता के साथ चित्र है या चित्र के साथ कविता जो भी है दोनों एक दुसरे के पूरक है .
अच्छी रचना
सादर
रचना
वैसे तो हम कवि दिल से ही लिखते है!किंतु कुछ रचनाये दिल की गहराई से होती है,जो गहराई तक जाती भी है! अच्छी रचना बधाई!
मेरे दोस्त कोई आँसू तेरी आँख में ना आये
बस सोचता हूँ तेरा आकाश जगमागाये...
तेरी बात बात मेरी, हर सांस तक बसी है
मैं तो हार में भी खुश हूँ, तेरी जीत की खुशी है
मेरी जीत है इसी में, तू हारने न पाये
तेरी खुशी में खुश हूँ, चाहत मेरी यही है
तेरी एक मुस्कुराहट, मेरी सारी जिन्दगी है
मैं जीना चाहता हूँ, तू यूँ ही मुसकुराये
मेरे दोस्त कोई आँसू तेरी आँख में ना आये
बस सोचता हूँ तेरा आकाश जगमागाये...
वाह, बहुत ही अच्छा ख्वाहिश है. धन्यवाद.
आपका
महेश
राघव जी, बहुत खूबसूरत कविता है...
चाहा है जिसने जो भी, कब सबको वो मिला है
मेरा तारा टूटा निकला, सदियों का सिलसिला है
रहे रोशन जहान तेरा, अमावस ना कोई छाये
मेरे दोस्त कोई आँसू, तेरी आँख में ना आये
बस सोचता हूँ तेरा आकाश जगमागाये...
रंजना जी की प्रेम-विरह कविता पर टिप्पणी न आये ऐसा तो हो नहीं सकता... :-)
दु:ख अच्छा उतरा है कागज़ पर।
लेकिन कविता में कुछ कमी लगी मुझे। जल्दीबाजी में लिखी गई प्रतीत होती है , इसलिए राघव जी वाली बात नहीं आ सकी।
वैसे अगर पसंदीदा पंक्तियाँ चुननी हों तो मैं इन्हें चुनूँगा:
चाहा है जिसने जो भी, कब सबको वो मिला है
मेरा तारा टूटा निकला, सदियों का सिलसिला है
अगली रचना के इंतज़ार में-
’तन्हा’
राघव जी ,
"चाहा है जिसने जो भी, कब सबको वो मिला है
मेरा तारा टूटा निकला, सदियों का सिलसिला है
रहे रोशन जहान तेरा, अमावस ना कोई छाये"
आपकी ख्वाहिश बड़ी दर्द और दुआओं से भरी है , किसी बहुत चाहने वाले दोस्त के लिए लिखी लगती है :) .
आपकी अगली रचना का इंतज़ार रहेगा.
^^पूजा अनिल
तेरी खुशी में खुश हूँ, चाहत मेरी यही है
तेरी एक मुस्कुराहट, मेरी सारी जिन्दगी है
मैं जीना चाहता हूँ, तू यूँ ही मुसकुराये
बहुत खूब लिखा है
हर छंद मैं जान है
तेरी खुशी में खुश हूँ, चाहत मेरी यही है
तेरी एक मुस्कुराहट, मेरी सारी जिन्दगी है
मैं जीना चाहता हूँ, तू यूँ ही मुसकुराये
मेरे दोस्त कोई आँसू तेरी आँख में ना आये
बस सोचता हूँ तेरा आकाश जगमागाये...
सुंदर भावनावों के साथ लिखी गई सुंदर अभिव्यक्ति
लिखते रहें !!!
सुन्दर अभिव्यक्ति .............
bahut sunder kavita
आप क्या कहना चाहेंगे? (post your comment)