उठो देश के वीर जवानो उठो... उठो....
सही वक्त है अब पहिचानो उठो... उठो....
घर में आ हमको ललकारा
बूढ़े बच्चे सबको मारा
कब तक ये सब सहन करेंगे
कब तक बैठे बैठ मरेंगे
आखिर कुछ तो करना होगा
ले बन्दूक उतरना होगा
उठो... उठो....
उठो देश के वीर जवानो उठो... उठो....
सही वक्त है अब पहिचानो उठो... उठो....
मुम्बई बन गयी जलियाँवाला
लोथ लोथ से घर भर डाला
नाम पाक नापाक इरादे
अब तक तोड़े कितने वादे
अनुनय से अब काम ना होगा
बिना उठे आराम ना होगा
उठो... उठो....
उठो देश के वीर जवानो उठो... उठो....
सही वक्त है अब पहिचानो उठो... उठो....
घुस ना पाये कोई शातिर
स्वाभिमान स्व-राष्ट्र के खातिर
व्यवसाय या रण का खेत हो
सठे साठ्यम समाचरेत हो
चैन अमन फिर लाना होगा
हर आतंक मिटाना होगा
उठो... उठो....
उठो देश के वीर जवानो उठो... उठो....
सही वक्त है अब पहिचानो उठो... उठो....
पानी नही रगों मे अपनी
बैठ के माला अब नहीं जपनी
मात भारती की औलादो
अपना खून आज खौलादो
आखों में अब आग उतारो
पकड़ पकड़ कर इनकों मारो
उठो... उठो....
उठो देश के वीर जवानो उठो... उठो....
सही वक्त है अब पहिचानो उठो... उठो....
अगर रहें जो यूँ ही शांत हम
खो देंगें एक एक प्रांत हम
आज हमारी ही जमीन में
सांप घुसे हैं आस्तीन में
और ना आगे इंतजार हो
फन पर इनके तीक्ष्ण वार हो
उठो... उठो....
उठो देश के वीर जवानो उठो... उठो....
सही वक्त है अब पहिचानो उठो... उठो....
पक्का कर लो आज इरादा
वक्त नहीं अब देना ज्यादा
सपथ उठाओं आओ मिलकर
अपनी रक्षा अपने बल पर
कहीं चोट अब नहीं खायेंगे
ईंट से पत्थर टकारायेंगे
उठो... उठो....
उठो देश के वीर जवानो उठो... उठो....
सही वक्त है अब पहिचानो उठो... उठो....
उठो देश के वीर जवानो उठो... उठो....
सही वक्त है अब पहिचानो उठो... उठो....
04-12-2008






